Responsive Scrollable Menu

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमान

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) की विभिन्न राज्यों में तैनाती की घोषणा की। आयोग ने निर्देश दिया कि ये नियुक्तियां तत्काल लागू की जाएं और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट 17 मार्च को प्रस्तुत की जाए। चुनाव आयोग ने असम के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि सोमलिन शुभदर्शनी (आईपीएस) को माजुली में एसएसपी, आर शीतल कुमार (आईपीएस) को दक्षिण सालमारा में एसएसपी, आंचाल चौहान (आईपीएस) को सादिया में एसएसपी, सुधाकर सिंह (आईपीएस) को चिरांग में एसएसपी और मोहन लाल मीना (आईपीएस-2016) को धेमाजी में एसएसपी के पद पर तैनात किया जाए।
 

इसे भी पढ़ें: Assam में BJP के खिलाफ बनेगा 'महागठबंधन'? बदरुद्दीन अजमल ने Opposition Unity का किया आह्वान


पत्र में आगे कहा गया है कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, एक अलग अधिसूचना में, चुनाव आयोग ने (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को असम चुनावों के लिए अपना विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पत्र में लिखा था कि आपको असम विधानसभा चुनावों, 2026 की तैयारियों और संचालन का निरीक्षण करने के लिए समय-समय पर असम का दौरा करना होगा और आयोग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने सुझाव देने होंगे।

मनजीत सिंह के कर्तव्यों का निर्वहन असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समन्वय से किया जाएगा, जो सभी आवश्यक सामग्री, सुविधाएँ और प्रोटोकॉल सहायता प्रदान करेंगे। पत्र के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम और विधानसभा क्षेत्रों की सूची संदर्भ के लिए संलग्न की गई थी। इस बीच, सर्वोच्च चुनाव आयोग ने छह राज्यों में आम चुनावों और उपचुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए।
 

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- रिजल्ट के बाद बदल जाएगी देश की राजनीति


एक प्रेस विज्ञप्ति में, चुनाव आयोग ने लिखा कि इस घोषणा के साथ, चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आचार संहिता (एमसीसी) को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। एमसीसी संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाओं/नीतिगत निर्णयों पर भी लागू होगी।

Continue reading on the app

Rishikesh में International Yoga Festival का आगाज, CM Dhami बोले- 'युवा योग को जीवन का हिस्सा बनाएं'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति बताते हुए सोमवार को युवओं से इसेजीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। यहां मुनि की रेती में गंगा रिजॉर्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव- 2026 का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश के युवाओं से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवा आमतौर पर थकावट महसूस करते हैं और इसे दूर करने में योग उनका सबसे अच्छा सहयोगी बन सकता है।

धामी ने योग को भारत की प्राचीन और महान आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से तन, मन और आत्मा के संतुलन का जो मार्ग दिखाया था, आज वह पूरी दुनिया के लिए स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और आज दुनिया के 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योगभूमि भी है और हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया में ऋषिकेश को “विश्व की योग राजधानी” के रूप में पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने योग नीति- 2025 बनायी है जिसके तहत प्रदेश में आयुष आधारित 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जबकि हर जिले में 50 और 10 बिस्तर वाले आयुष चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। धामी ने कहा कि इसके साथ ही राज्य में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक आध्यात्मिक आर्थिक जोन (स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन) की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा यह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार योग महोत्सव में योग, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक प्रवचनों के सत्रों के साथ-साथ ‘रन फॉर योग’, ‘हेरिटेज वॉक’ तथा अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन जैसे कई विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने संबंधी उत्तराखंड खोज योजना की शुरुआत की। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज योग एक स्वस्थ जीवन शैली के साथ ही रोजगार भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग सदैव अध्यात्म का साधन रहा है जिसके माध्यम से स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार योग महोत्सव में 2500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं जिसमें 30 देशों के 250 अतिथि भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि योग महोत्सव को सफल बनाने के लिए 150 योग संस्थाओं का सहयोग लिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी मैदान को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता अब खत्म होती दिखाई दे रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार सुरक्षा और संरचनात्मक व्यवस्थाओं की पूरी जांच के बाद इस मैदान को फिर से मुकाबलों के आयोजन की अंतिम मंजूरी दे दी गई।

बता दें कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने मैदान और उसके आसपास की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया था। शुक्रवार को पूरे दिन चली इस जांच के दौरान मैदान की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा मानकों और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का आकलन किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रबंधन और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद मैदान के उपयोग को लेकर अंतिम मंजूरी दी गई है। यह समिति जी महेश्वर राव की अध्यक्षता में काम कर रही थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच घरेलू मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। वहीं टीम के दो अन्य मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह मैदान में खेले जाएंगे, जिसके लिए पहले से ही राज्य सरकार के साथ समझौता किया गया है।

भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं। बताया जा रहा है कि मैदान के आसपास अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और पुराने प्रवेश मार्गों को चौड़ा किया गया है ताकि दर्शकों की आवाजाही सुगम हो सके।

गौरतलब है कि दर्शकों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार टिकटों पर विशेष क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रण और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा सके।

यात्रा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रबंधन के साथ भी साझेदारी की गई है। इसके तहत मुकाबले वाले दिनों में मेट्रो सेवाएं देर रात एक बजे तक चलेंगी। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह भी संभावना है कि जिन दर्शकों के पास मुकाबले के टिकट होंगे उन्हें मेट्रो यात्रा में विशेष सुविधा दी जा सकती है। हालांकि इसके अंतिम नियमों पर अभी काम जारी है।

बता दें कि चिन्नास्वामी मैदान पिछले वर्ष एक विवाद के कारण चर्चा में आया था। मौजूद जानकारी के अनुसार तीन जून को टीम की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान भीड़ में भगदड़ मचने से ग्यारह दर्शकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

इसी कारण विशेषज्ञ समिति ने मैदान की व्यवस्थाओं में कई सुधार सुझाए थे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने पिछले दो महीनों में इन सुझावों के आधार पर कई बदलाव किए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

मौजूद जानकारी के अनुसार मैदान अब आधिकारिक रूप से टीम प्रबंधन और आयोजन से जुड़े साझेदारों को सौंपा जाएगा। टिकट बिक्री की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
Mon, 16 Mar 2026 20:09:43 +0530

  Videos
See all

LPG Ship Shivalik and Nanda Devi Reach india from Strait of hormuz Live: LPG Crises | | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:40:52+00:00

नूंह मेवात में सेल्फी बना मौत का कारण #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:42:20+00:00

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो वायरल | #netanyahu #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:37:09+00:00

'Shivalik' लाया LPG की बड़ी खेप! | #lpgsupply #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers