Responsive Scrollable Menu

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 17वां दिन, बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद मुश्किल

तेहरान, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी है। सोमवार को 17वें दिन भी बाहरी दुनिया से संपर्क साधने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने वाले नेटब्लॉक्स के अनुसार देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के बहुत नीचे गिर चुकी है, जिससे लोगों के लिए ऑनलाइन सेवाओं और बाहरी दुनिया से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।

इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं।

एनआईएन को हलाल इंटरनेट नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है। 2026 की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया तो जनता को इसी नियंत्रित नेटवर्क पर स्विच कर दिया गया, जिससे उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

दरअसल, सामान्य इंटरनेट ‘ब्लैकलिस्ट’ पर काम करता है, यानी सब ओपन रहता है, बस कुछ चीजों पर पाबंदी रहती है। ये पाबंदियां पूरी दुनिया पर लागू नहीं होती हैं, यानी दूसरे देश के लोग इसे देख सुन सकते हैं। हलाल इंटरनेट ‘व्हाइटलिस्ट’ पर चलता है; इसमें सब कुछ बंद है, केवल वे वेबसाइटें खुली हैं जिन्हें सरकार ने ‘हलाल’ या ‘सुरक्षित’ घोषित किया है।

नेटब्लॉक्स के मुताबिक, अगर आप ईरान में हैं, तो इसके जरिए मोहल्ले के दुकानदार को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे देश में संपर्क नहीं साध सकते। आप केवल सरकार की ओर से सुझाई गई या अप्रूव न्यूज पढ़ सकते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया का एक्सेस आपको नहीं होता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जंग के बारे में ईरानी लोगों को क्या बताया जा रहा है

ईरान के सरकारी मीडिया ने युद्ध की कवरेज में दुश्मन के हताहतों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और ईरान की तारीफ़ करने के लिए डिजिटल हथकंडे भी अपनाए.

Continue reading on the app

  Sports

क्या MS Dhoni बनेंगे हेड कोच? Gautam Gambhir ने कैप्टन कूल को लेकर कही बड़ी बात, बोले- ‘मैं चाहता हूं, वो मेरी जगह हों’

Gautam Gambhir on MS Dhoni Insta Post: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने MS धोनी के उस बयान पर अपनी टिप्पणी की है, जिसमें धोनी ने उसे टी20 वर्ल्ड कप के बाद हंसने को कहा था। Mon, 16 Mar 2026 23:49:42 +0530

  Videos
See all

Trump pressures countries over Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:31:21+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नेतन्याहू का वीडियो AI से बने होने की चर्चा ! | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:30:01+00:00

SP की विदाई बनी मिसाल, फूलों से पट गई सड़कें! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:15:03+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान का अमेरिकी जेट पर बड़ा हमला? | Trump | Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers