Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम पति संग मोनालिसा ने मनाया हनीमून, फरमान खान संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Monalisa on Honeymoon With Husband Farman Khan: महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आईं मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. इस शादी ने सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक काफी हलचल मचा दी थी. अब शादी के बाद मोनालिसा अपने पति के साथ हनीमून एंजॉय करती नजर आ रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है.

शादी के बाद हनीमून एंजॉय कर रहीं मोनालिसा

शादी के बाद मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ केरल में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने पति के साथ समुद्र किनारे घूमती और मस्ती करती नजर आ रही हैं. फोटो में दोनों काफी खुश और रिलैक्स मूड में दिखाई दे रहे हैं. मोनालिसा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- “केरल में एंजॉय करते हुए.”

समंदर किनारे दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

शेयर की गई तस्वीर में मोनालिसा बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक और क्रीम कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहनी हुई है. उनके बाल गीले दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने समुद्र में खूब मस्ती की है. उन्होंने गले में माला और हाथ में ब्रेसलेट भी पहना हुआ है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है.

वहीं उनके पति फरमान खान भी काफी कैजुअल अंदाज में नजर आए. उन्होंने रिप्ड जींस और बनियान पहन रखी है. दोनों के गीले बाल और मुस्कुराते चेहरे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि कपल ने समंदर किनारे जमकर एंजॉय किया. सोशल मीडिया पर फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए दोनों को शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं.

घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी

मोनालिसा की शादी इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि उन्होंने यह फैसला अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लिया. बताया जा रहा है कि उनके घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे और वो मोनालिसा की शादी किसी और से करवाना चाहते थे. हालांकि मोनालिसा ने साफ तौर पर इस रिश्ते से इनकार कर दिया और परिवार को बता दिया कि वह फरमान खान से प्यार करती हैं और उन्हीं से शादी करना चाहती हैं.

फिल्म सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह महीने से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे. समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया और आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

केरल के मंदिर में हुई हिंदू रीति-रिवाज से शादी

मोनालिसा और फरमान ने केरल के एक मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. शादी के दौरान फरमान खान ने मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरा. इस समारोह में कुछ करीबी लोग, मीडिया के रिप्रेजेन्टेटिव और कुछ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे.

ये भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, रिलीज से पहले हुआ ये विवाद

Continue reading on the app

दिल्ली मेट्रो देख नॉर्वे की एंबेसडर हुई हैरान, बोला- "फिर करूंगी...", देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली स्थित नॉर्वे की एंबेसडर मे एलिन स्टेनर नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो का लुत्फ उठा रही हैं. एंबेसडर ने इस वीकेंड पहली बार मेट्रो की सवारी की और अपने अनुभव को कैमरे में कैद किया. उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि उन्हें यह सफर कितना पसंद आया.

खान मार्केट से भरी उड़ान

वीडियो में दिखाई देता है कि एंबेसडर मे एलिन स्टेनर खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होती हैं. खान मार्केट दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक है और वहां से मेट्रो का सफर शुरू करना उनके लिए काफी दिलचस्प रहा. उन्होंने न केवल मेट्रो के अंदर का नजारा दिखाया बल्कि स्टेशन की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा. एक आम पैसेंजर की तरह उन्होंने मेट्रो का आनंद लिया और दिल्ली की सड़कों के ट्रैफिक से दूर इस सफर को चुना.

ये भी पढ़ें- Railway News: ट्रेन में TTE ने आपके साथ की बदतमीजी? जानें कहां आप कर सकते हैं शिकायत

मेट्रो की सफाई और स्पीड की तारीफ

सफर पूरा करने के बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दो वीडियोज भी शेयर किए हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस वीकेंड मैंने पहली बार दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया. उन्होंने मेट्रो की सर्विस को बहुत तेज, साफ और सुपर एफिशिएंट बताया. एंबेसडर का मानना है कि दिल्ली में घूमने के लिए यह एक शानदार तरीका है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि उन्हें यह काम बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था.

फ्यूचर में फिर करेंगी इस्तेमाल

एलिन स्टेनर दिल्ली मेट्रो की परफॉर्मेंस से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे दोबारा इस्तेमाल करने की बात भी कही है. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि वह भविष्य में पक्का फिर से मेट्रो की सवारी करेंगी. एक विदेशी डिप्लोमेट के जरिए दिल्ली मेट्रो की इस तरह तारीफ किए जाने से विभाग और दिल्ली वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज की काफी सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अब ट्रेनें होंगी सुपर सेफ! 1452 किलोमीटर पर कवच 4.0 तैनात, अब हादसों पर लगेगी लगाम

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया का बदनाम क्रिकेटर, रन लुटाने के मामले में था कुख्यात, अब बीजेपी के टिकट पर बंगाल से लड़ेगा चुनाव

ashok dinda bjp west bengal assembly elections: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को एक बार फिर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. अशोक डिंडा को बीजेपी ने मोयना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. डिंडा इसी सीट से पिछली बार चुनाव लड़कर विधायक बने थे. अब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है. Mon, 16 Mar 2026 19:02:20 +0530

  Videos
See all

Bihar Rajya Sabha Election Result LIVE: NDA की सभी 5 सीटों पर जीत! | Nitish | Nitin Nabin | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:13:38+00:00

Bhojpuri गायक Dhananjay Sharma की बदतमीजी! | #viralvideo #viralnews #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:08:00+00:00

LPG Cylinder Crisis : LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान ! | LPG Price Hike | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:07:48+00:00

Bihar Rajya Sabha Election Result: NDA की सभी 5 सीटों पर जीत! | Nitish | Nitin Nabin | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:08:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers