Responsive Scrollable Menu

Tips And Tricks: कूलर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात: हनीकॉम्ब या घास वाला पर्दा, कौन देगा बेहतर कूलिंग?

Summer Cooler Tips: गर्मी के मौसम में कूलर की बेहतर ठंडक के लिए सही पर्दा या कूलिंग पैड चुनना बेहद जरूरी होता है. आमतौर पर बाजार में दो तरह के पैड मिलते हैं—हनीकॉम्ब और घास वाले. हनीकॉम्ब पैड लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं और कूलिंग भी बेहतर देते हैं, लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होती है. वहीं घास वाले पैड सस्ते होते हैं और हवा में प्राकृतिक ठंडक देते हैं, मगर जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए कूलर की क्षमता, बजट और इस्तेमाल के आधार पर सही पैड चुनना जरूरी है, जिससे गर्मी में बेहतर कूलिंग मिल सके.

Continue reading on the app

सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाल हो जाएंगे जड़ से काले; पड़ोस वाली आंटी ने बताया बनाने का सही तरीका

Reverse Grey Hair Natural Remedy : क्या आप भी सफेद बालों से परेशान हैं? हफ्ते में एक रात इसे डीआईवाई तेल को बाल और स्‍कैल्‍प पर लगाएं और असर देखें. रेग्‍युलर इस्तेमाल से बालों को मिलेगा कुदरती काला रंग और जबरदस्त मजबूती.

Continue reading on the app

  Sports

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी चोट की वजह से वह पिछली एशेज श्रृंखला के अधिकतर मुकाबलों और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘पैट कमिंस चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक इशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।’’ हालांकि आईपीएल 2016 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स ने सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशान को कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने नौ मैच में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े। बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत इशान आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अभिषेक पहले स्थान पर हैं। इस सत्र की शुरुआत में इशान ने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए उसे भारत के शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पहली बार खिताब दिलाया था।

Wed, 18 Mar 2026 18:52:00 +0530

  Videos
See all

Sadak पर 'Swag' दिखा रहे युवक को टैंपू ने ठोका | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:36:40+00:00

Iran America War: महायुद्ध के बीच ट्रंप के खिलाफ वाशिंगटन में बगावत शुरू? | Trump | Joe Kent | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:33:55+00:00

Iran Cluster Bomb Attack on Israel | Iran Israel War | Khamenei | Netanyahu | Ground Report | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:30:29+00:00

Iran Israel War: दुनिया खत्म होने वाली है? सबसे डरावनी भविष्यवाणी! War Astrology 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers