Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए आई गुडन्यूज, हट गया चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगा बैन

IPL 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. कर्नाटक सरकार ने सोमवार, 16 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी को मंजूरी दे दी. इसका मतलब है कि अब आरसीबी अपने घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल सकेगी, जो वाकई फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. आपको बता दें, 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है, जिसका पहला ही मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

कर्नाटक सरकार ने सोमवार, 16 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी को मंजूरी दे दी. गृह मंत्री जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में विधान सौधा में हुई बैठक में एक विशेषज्ञ समिति ने सुरक्षा और तैयारियों से संबंधित डीटेल रिपोर्ट पेश की.

यह स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें फ्रेंचाइजी को अपने घरेलू मैदान पर पांच लीग मैच खेलने हैं. बता दें, पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान गंवाने के बाद इस स्टेडियम पर बैन लग गया था. मगर, अब कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी को क्लीन चिट दे दी है.

28 मार्च को चिन्नास्वामी में होगा ओपनिंग मैच

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. बताते चलें, पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान गंवाने के बाद अब 28 मार्च को इस मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

रायपुर में 2 घरेलू मैच खेलेगी RCB

चिन्नास्वामी स्टेडियम आगामी आईपीएल टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच की मेजबानी भी करेगा. मौजूदा चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. आरसीबी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपने दूसरे घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करेगी, जहां 2 लीग मैच खेले जाने हैं. इनके अलावा, एक आईपीएल प्लेऑफ मैच और फाइनल भी बेंगलुरु में ही खेला जाएगा.

यहां देखें शेड्यूल

मैच नं. तारीख मुकाबला स्थान
1 28 मार्च 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Bengaluru
2 29 मार्च 2026 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Mumbai
3 30 मार्च 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Guwahati
4 31 मार्च 2026 Punjab Kings vs Gujarat Titans New Chandigarh
5 1 अप्रैल 2026 Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Lucknow
6 2 अप्रैल 2026 Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Hyderabad
7 3 अप्रैल 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Bengaluru
8 4 अप्रैल 2026 (दोपहर) Delhi Capitals vs Mumbai Indians Delhi
9 4 अप्रैल 2026 (शाम) Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Ahmedabad
10 5 अप्रैल 2026 Punjab Kings vs Lucknow Super Giants New Chandigarh
11 6 अप्रैल 2026 Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Chennai
12 7 अप्रैल 2026 Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Guwahati
13 8 अप्रैल 2026 Delhi Capitals vs Gujarat Titans Delhi
14 9 अप्रैल 2026 Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Kolkata
15 10 अप्रैल 2026 Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Hyderabad
16 11 अप्रैल 2026 Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Chennai
17 11 अप्रैल 2026 (दोपहर) Mumbai Indians vs Gujarat Titans Mumbai
18 12 अप्रैल 2026 Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Jaipur
19 12 अप्रैल 2026 (दोपहर) Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Kolkata
20 12 अप्रैल 2026 (शाम) Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Mumbai

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया...', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा

Continue reading on the app

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को 'सख्ती' से कहा, 'बिना हमसे संपर्क साधे न करें ईरान बॉर्डर पार'

तेहरान, 16 मार्च (आईएएनएस)। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सैन्य संघर्ष में फंसे अपने नागरिकों को साफ कहा है कि बिना दूतावास से कोआर्डिनेट किए सीमा पार न करें।

दूतावास ने एक्स पर एडवाइजरी पोस्ट की है, जिसमें स्पष्ट कहा है कि 9 मार्च की एडवाइजरी को जारी रखते हुए/दोहराते हुए, ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सख्ती से सलाह दी जाती है कि वे आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी जमीनी सीमा के पास न जाएं और न ही उसे पार करने की कोशिश करें, जब तक कि उन्होंने तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ पहले से और साफ तौर पर संपर्क न किया हो।

इसमें आगे लिखा है कि दूतावास भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है, और जरूरत के मुताबिक इंतजाम किए जा रहे हैं। जमीनी सीमाओं की ओर बिना दूतावास के सहयोग के जाने से सख्ती से मना किया जाता है। अंदेशा जताया है कि जो भारतीय नागरिक दूतावास की जानकारी और मार्गदर्शन के बिना जमीनी सीमाओं के रास्ते ईरान छोड़ने की कोशिश करेंगे, उन्हें गंभीर लॉजिस्टिकल और इमिग्रेशन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

एम्बेसी ने अपील करते हुए अपने निर्देशों को पालन करने की वजह और अपनी सीमा का जिक्र किया है। कहा है कि एक बार जब लोग बिना कोआर्डिनेशन के ईरानी सीमा से बाहर चले जाएंगे, तो दूतावास उनकी मदद करने की स्थिति में नहीं होगा। इसलिए, ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे दूतावास की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें, आधिकारिक माध्यमों से संपर्क में रहें, और कोई भी यात्रा शुरू करने से पहले उनसे सलाह लें।

इसके साथ ही आपात स्थितियों के लिए, कुछ नंबर भी सुझाए हैं। एम्बेसी ने हेल्पलाइन नंबर +98-9128109115, +98-9128109102, +98-9128109109 और +98-9932179359 शेयर किए हैं, साथ ही कॉन्सुलर सपोर्ट के लिए ईमेल एड्रेस सीओएनएसडॉटतेहरानएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन भी है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'गुमनाम' मुसाफिर बना विश्व विजेता खिलाड़ी, मास्क और 3rd AC का सफर, पिता और बच्चों से मिलने की वो बेताबी...

shivam dube reveals Train travel story: टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद करोड़ों की चकाचौंध छोड़ स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे एक 'गुमनाम' मुसाफिर बन गए. अपने पिता और बच्चों से मिलने की बेताबी में उन्होंने लग्जरी फ्लाइट का इंतजार नहीं किया और 3rd AC ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर मास्क और टोपी लगाकर सफर किया. टीटीई के एक शक भरे सवाल और पत्नी के चतुराई भरे जवाब के बीच एक चैंपियन का अपनों तक पहुंचने का यह सफर बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक है. उन्होंने ट्रेन में सफर करने की वजह अब जाकर बताई है. Wed, 18 Mar 2026 20:18:38 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update | Donald Trump | Netanyahu | Khamenei | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:18+00:00

Trump not on "any side" in Russia-Ukraine war, Ukraine's President Zelensky says. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:43+00:00

Iran US War: कांग्रेस को देश में अफवाह फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं! | Congress | Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:29+00:00

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कई फीट तक उछला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers