'इन लोगों को ईरान भेजो', हाईवे पर बैठ इफ्तार कर फंसी दीपिका कक्कड़ की ननद, भड़के यूजर्स
Saba Ibrahim Highway Iftar Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) काफी समय से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस समय एक्ट्रेस की ननद और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम ट्रोलर्स के निशाने में आ गई है और लोग उन्हें ईरान भेजने के लिए बोल रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है ये पूरा मामला.
ट्रोल्स के निशाने पर आई सबा
बता दें कि सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के यू-ट्यूब पर मिलियन्स फॉलोअर्स हैं और हर रोज फैंस के साथ अपने व्लॉग शेयर करती रहती है. लेकिन हाल ही में सबा अपने लेटेस्ट व्लॉग की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, सबा इब्राहिम अपने परिवार के साथ दिल्ली से मौदहा लौट रही थी. इस दौरान उन्होंने अपने पति सनी यानी खालिद नियाज, अपनी मौसी और बेटे के साथ हाईवे पर इफ्तार किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग ये देखकर भड़क गए.
This is YouTube influencer Saba Kajahaan. Her family was traveling when they stopped their car and had iftar on the highway.
— Chota Don (@choga_don) March 14, 2026
This isn't just breaking highway rules,it's insanely dangerous. Who will be responsible if something happens on a running highway? pic.twitter.com/DtzkwMJtqU
पुलिस से एक्शन की मांग कर रहे लोग
सबा इब्राहिम का वीडियो वायरल होने के बाद लोग व्लॉग पर कमेंट करते हुए कानून के उल्लंघन करने की बात कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने यूपी पुलिस से एक्शन की भी मांग की है.वीडियो पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा- 'सेक्शन 8-बी (नेशनल हाईवे एक्ट, 1956) अगर आपका कोई कदम हाईवे से गुजरने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है तो आपको गंभीर दंड और पांच साल से ज्यादा की कैद की सजा मिल सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा- 'सबा मैडम आपको पता भी है कि हाईवे पर रुकना, पार्किंग करना और अपना वाहन छोड़ना अवैध है और भारत में मोटर व्हिकल एक्ट 1988 के तहत दंडनीय अपराध है.'
ये भी पढ़ें- क्यों बदला सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम? अब इस टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म
ईरान भेजने की उठी मांग
इतना ही नहीं, US-Israel और Iran के बीच चल रहे युद्ध के चलते लोगों ने सबा का वीडियो देख उन्हें ईरान भेजने की मांग की. एक यूजर ने लिखा- 'इन्हें ईरान भेजो, वहां उन्हें ढेर सारी सड़के खाली मिलेंगी, खाना खाने के लिए' दूसरे ने लिखा- 'इन लोगों को दूसरो की नहीं बस खुद की चिंता है.' तीसरे ने लिखा- 'इन लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.' वहीं, इस विवाद पर अभी तक सबा या फिर दीपिका कक्कड़ या शोएब की ओर से भीकोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं.
सबा इब्राहिम की नेटवर्थ
सबा इब्राहिम ने साल 2017 में अपना यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहान’ शुरू किया था. उस समय उनके पास कोई एक्टिंग बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ, फैमिली और ट्रेडिशनल वैल्यूज को व्लॉग के जरिए लोगों से शेयर करना शुरू किया. आज सबा के कई मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं, जिससे उनका चैनल इंडिया के टॉप फैमिली व्लॉग चैनलों में गिना जाता है. सबा हर महीने यूट्यूब ऐड्स, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड कॉलेबोरेशन से लगभग 10 से 15 लाख रुपये तक कमाती हैं. सबा की नेटवर्थ (Saba Ibrahim Net worth) करीब 17 करोड़ बताई जाती है.
साल 2022 में की थी शादी
बता दें, सबा इब्राहिम की शादी 6 नवंबर 2022 को खालिद नियाज (सनी) के साथ हुई थी. दोनों की शादी उत्तर प्रदेश के मौदहा में बड़े धूमधाम से की गई थी. वहीं, 7 नवंबर 2022 को एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया था. सबा इब्राहिम ने मई 2025 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो उनके लिए बहुत खुशी और नई जिम्मेदारी लेकर आया है. सबा ने अपने बेटे का नाम 'हैदर' रखा. इस नाम का मतलब होता है, 'शेर', ये एक अरबी मूल का एक नाम है, जो शक्ति, साहस और बहादुरी का प्रतीक होता है. वहीं, अब सबा अपने पूरे परिवार के साथ यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं.
ये भी पढ़ें- जेब में नहीं थे किराए देने के पैसे, दर्जी का भी किया काम, फिर ऐसे बने हंसी के सुपरस्टार
मुश्किल में फंसी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, रिलीज से पहले हुआ ये विवाद
Dhurandhar 2: भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच इतना उत्साह है कि इसकी एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. माना जा रहा है कि रिलीज से पहले तक यह आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ सकता है.
हालांकि एक तरफ जहां फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म अब एक नए विवाद में भी घिरती नजर आ रही है. फिल्म पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में फिल्म के मेकर्स, निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजा गया है.
‘धुरंधर 2’ को लेकर क्यों है इतना क्रेज?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ पिछले साल आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. इस शानदार सफलता के बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म के दोनों ही पार्ट का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. उन्होंने ही फिल्म की कहानी लिखी है और वो इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं. पहले भाग की सफलता के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होगी.
सिख एक्टिविस्ट ने भेजा लीगल नोटिस
फिल्म रिलीज से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है. विक्की थॉमस सिंह नाम के एक सिख सामाजिक कार्यकर्ता ने फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर्स और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है.
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार निभा रहे हैं, लेकिन कुछ सीन्स में उन्हें सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान को सख्ती से prohibited माना जाता है, इसलिए इस तरह का चित्रण सिख धार्मिक मान्यताओं और संस्कृति के खिलाफ है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऐसे सीन सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. इसलिए फिल्म में मौजूद सभी उन सीन्स को हटाने की मांग की गई है जिनमें एक्टर सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं.
मेकर्स से मांगी गई सार्वजनिक माफी
शिकायतकर्ता ने अपनी मांग में यह भी कहा है कि फिल्म के मेकर्स को इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. नोटिस में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय सीमा के भीतर इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो मेकर्स के खिलाफ आगे कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.
शिरोमणि अकाली दल ने भी जताई आपत्ति
इस विवाद में अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने ‘प्रलय’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह पगड़ी पहने हुए और हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. सरणा ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक सिख किरदार को इस तरह सिगरेट के साथ दिखाना बेहद आपत्तिजनक है और यह सिख धार्मिक सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है.
उन्होंने संबंधित सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और जांच करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो फिल्म के मेकर्स को विवादित पोस्टर और सीन हटाने का निर्देश दिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: जेब में नहीं थे किराए देने के पैसे, दर्जी का भी किया काम, फिर ऐसे बने हंसी के सुपरस्टार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















