Responsive Scrollable Menu

5.49 मिनट का गाना, 90s के हर आशिक का बना था फेवरेट, अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज में बना दिया ब्लॉकबस्टर

साल 1996 में आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी,जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. फिल्म तो हिट हुई ही, साथ ही गाने भी काफी हिट हुए थे. आज जब भी कभी एवरग्रीन सॉन्ग का बात होती है, तो इस गाने का जिक्र जरूर किया जाता है. वो गाना है, 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया जी करे देखता रहूं'. 5 मिनट 49 सेकंड का वो गाना आज भी पसंद किया जाता है. गाने में करिश्मा कपूर फिल्म में टैक्सी ड्राइवर रहे आमिर खान पर मर मिटती हैं. फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ गाने को 90 के दशक में लोगों ने काफी पसंद किया था. गाने को उदित नारायण और अलका याज्ञनीक ने अपनी आवाज दी है. समीर ने इस गाने के बोल लिखे और नदीम-श्रवण ने गाने का संगीत दिया.

Continue reading on the app

ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ में धर्मेंद्र को नहीं मिली जगह:हेमा मालिनी बोलीं- धरमजी को इन अवॉर्ड्स की परवाह नहीं थी, दर्शकों का प्यार पुरस्कार था

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट को लेकर इस साल सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इस सेगमेंट में उन कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिनका हाल ही में निधन हुआ हो। हालांकि इस बार दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए। ऑस्कर समारोह के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि भारतीय सिनेमा के इतने बड़े स्टार को इस सेगमेंट में क्यों नहीं याद किया गया। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में छह दशक से ज्यादा समय तक काम किया और कई यादगार फिल्में दीं। ऐसे में फैंस का कहना था कि उन्हें इस सम्मान में जरूर शामिल किया जाना चाहिए था। अब इस पूरे मामले पर धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र को अपने करियर में अवॉर्ड्स से ज्यादा दर्शकों के प्यार की परवाह थी। हेमा ने कहा, “धरम जी को अपने लंबे करियर में बहुत ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले। फिर भी उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। वे हमेशा कहते थे कि दर्शकों का प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऑस्कर या किसी दूसरे अवॉर्ड की ज्यादा चिंता होती।” उन्होंने यह भी कहा कि लोग धर्मेंद्र को आज भी बहुत प्यार करते हैं और यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हेमा मालिनी के मुताबिक, किसी कलाकार के लिए दर्शकों का सम्मान और स्नेह किसी भी अवॉर्ड से बड़ा होता है। इस बीच कई फैंस ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार में ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट के दौरान धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई थी। इसे लेकर हेमा मालिनी ने खुशी भी जताई थी। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी जैसी कई शैलियों में काम किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। फिलहाल ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में उनका नाम शामिल न होने को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन हेमा मालिनी का मानना है कि धर्मेंद्र के लिए दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा पुरस्कार था।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NZ: 2 दिन में 4 खिलाड़ियों ने छोड़ा टीमों का साथ… एक बाद एक हो रहे हादसे

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच डबल हेडर फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है. इन रोमांचक सीरीज के बीच दोनों टीमों की टेंशन बढ़ गई है. कुछ स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं. Tue, 17 Mar 2026 09:29:26 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Update: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मार डाले 400 लोग | Air Strike | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:00:11+00:00

Pakistan Afghanistan War News Live : पाकिस्तान के हमले से दहला अफगानिस्तान ! | Breaking News | Kabul #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:03:57+00:00

TMC Vs BJP: Bengal Election पर Ravi Kishan का बड़ा बयान #shortvideo #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:06:49+00:00

Iran Israel War LIVE: किम का परमाणु दागेगा ईरान? | Trump | Netanyahu | US | Kim Jong | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T03:59:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers