योगी सरकार की युवाओं के लिए शानदार योजना, अपना रोजगार शुरू करने के लिए मिलेंगे ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये
CM Yuva Udyami Vikas Abhiyan: अगर आप यूपी में रहते हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की तंगी के चलते आप अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि योगी सरकार अपना बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद कर रही है. जिसके लिए आपको ब्याज भी नहीं देना होगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ की 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' योजना के बारे में. इस योजना को योगी सरकार उन युवाओं के लिए चला रही है जो अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं. लेकिन पैसों की वजह से वे अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं.
जानें क्या है सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान?
बता दें कि योगी सरकार की इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोन मिलता है वो भी ब्याज मुक्त. साथ ही इसके लिए आपको किसी की कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की आर्थिक मदद के साथ-साथ उन्हें सफल उद्यमी बनाना है. इस योजना के जरिए सरकार अगले 10 सालों में 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना चाहती है. यानी योगी सरकार हर साल लगभग 1 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ देगी.
जानें कितना मिलेगा इस योजना के तहत
योगी सरकार की इस योजना को दो चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में 5 लाख रुपये तक की परियोजना के लिए लगभग 4.5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसमें सबसे बड़ी राहत यह है कि लोन चुकाने की प्रक्रिया है. योजना के तहत शुरुआती 6 महीनों तक लोन चुकाने में छूट मिलती है. अगल लाभार्थी पहला लोन सफलतापूर्वक दे देता है तो उसे दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का लोन भी मिल जाता है. जिस पर 50 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी भी मिलती है.
जानें क्या है सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए योग्यता?
इस योजना को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए चलाया गया है. यानी इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोगों को ही मिल सकता है. उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि उसने कम से कम 8वीं की परीक्षा पास की हो. इसके अलावा उम्मीदवार के पास स्किल सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या कोई डिग्री होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार राज्य के इस जिले में गंगा पर बनाएगी पुल, 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का आएगा खर्च
इस योजना के तहत सरकार के अलावा लाभार्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार निवेश करना होता है. यानी सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत, ओबीसी को 12.5 फीसदी और एससी-एसटी एवं दिव्यांगजनों को सिर्फ 10 प्रतिशत योगदान देना होता है. बता दें कि इस योजना के तहत सरकार लोन के अलावा युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी देती है, जिससे वे अपना बिजनेस सफलता से चला सकें.
ये भी पढ़ें: बाढ़ से बचाव को लेकर योगी सरकार की सख्ती, अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
'इन लोगों को ईरान भेजो', हाईवे पर बैठ इफ्तार कर फंसी दीपिका कक्कड़ की ननद, भड़के यूजर्स
Saba Ibrahim Highway Iftar Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) काफी समय से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस समय एक्ट्रेस की ननद और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम ट्रोलर्स के निशाने में आ गई है और लोग उन्हें ईरान भेजने के लिए बोल रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है ये पूरा मामला.
ट्रोल्स के निशाने पर आई सबा
बता दें कि सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के यू-ट्यूब पर मिलियन्स फॉलोअर्स हैं और हर रोज फैंस के साथ अपने व्लॉग शेयर करती रहती है. लेकिन हाल ही में सबा अपने लेटेस्ट व्लॉग की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, सबा इब्राहिम अपने परिवार के साथ दिल्ली से मौदहा लौट रही थी. इस दौरान उन्होंने अपने पति सनी यानी खालिद नियाज, अपनी मौसी और बेटे के साथ हाईवे पर इफ्तार किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग ये देखकर भड़क गए.
This is YouTube influencer Saba Kajahaan. Her family was traveling when they stopped their car and had iftar on the highway.
— Chota Don (@choga_don) March 14, 2026
This isn't just breaking highway rules,it's insanely dangerous. Who will be responsible if something happens on a running highway? pic.twitter.com/DtzkwMJtqU
पुलिस से एक्शन की मांग कर रहे लोग
सबा इब्राहिम का वीडियो वायरल होने के बाद लोग व्लॉग पर कमेंट करते हुए कानून के उल्लंघन करने की बात कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने यूपी पुलिस से एक्शन की भी मांग की है.वीडियो पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा- 'सेक्शन 8-बी (नेशनल हाईवे एक्ट, 1956) अगर आपका कोई कदम हाईवे से गुजरने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है तो आपको गंभीर दंड और पांच साल से ज्यादा की कैद की सजा मिल सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा- 'सबा मैडम आपको पता भी है कि हाईवे पर रुकना, पार्किंग करना और अपना वाहन छोड़ना अवैध है और भारत में मोटर व्हिकल एक्ट 1988 के तहत दंडनीय अपराध है.'
ये भी पढ़ें- क्यों बदला सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम? अब इस टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म
ईरान भेजने की उठी मांग
इतना ही नहीं, US-Israel और Iran के बीच चल रहे युद्ध के चलते लोगों ने सबा का वीडियो देख उन्हें ईरान भेजने की मांग की. एक यूजर ने लिखा- 'इन्हें ईरान भेजो, वहां उन्हें ढेर सारी सड़के खाली मिलेंगी, खाना खाने के लिए' दूसरे ने लिखा- 'इन लोगों को दूसरो की नहीं बस खुद की चिंता है.' तीसरे ने लिखा- 'इन लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.' वहीं, इस विवाद पर अभी तक सबा या फिर दीपिका कक्कड़ या शोएब की ओर से भीकोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं.
सबा इब्राहिम की नेटवर्थ
सबा इब्राहिम ने साल 2017 में अपना यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहान’ शुरू किया था. उस समय उनके पास कोई एक्टिंग बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ, फैमिली और ट्रेडिशनल वैल्यूज को व्लॉग के जरिए लोगों से शेयर करना शुरू किया. आज सबा के कई मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं, जिससे उनका चैनल इंडिया के टॉप फैमिली व्लॉग चैनलों में गिना जाता है. सबा हर महीने यूट्यूब ऐड्स, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड कॉलेबोरेशन से लगभग 10 से 15 लाख रुपये तक कमाती हैं. सबा की नेटवर्थ (Saba Ibrahim Net worth) करीब 17 करोड़ बताई जाती है.
साल 2022 में की थी शादी
बता दें, सबा इब्राहिम की शादी 6 नवंबर 2022 को खालिद नियाज (सनी) के साथ हुई थी. दोनों की शादी उत्तर प्रदेश के मौदहा में बड़े धूमधाम से की गई थी. वहीं, 7 नवंबर 2022 को एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया था. सबा इब्राहिम ने मई 2025 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो उनके लिए बहुत खुशी और नई जिम्मेदारी लेकर आया है. सबा ने अपने बेटे का नाम 'हैदर' रखा. इस नाम का मतलब होता है, 'शेर', ये एक अरबी मूल का एक नाम है, जो शक्ति, साहस और बहादुरी का प्रतीक होता है. वहीं, अब सबा अपने पूरे परिवार के साथ यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं.
ये भी पढ़ें- जेब में नहीं थे किराए देने के पैसे, दर्जी का भी किया काम, फिर ऐसे बने हंसी के सुपरस्टार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















