Responsive Scrollable Menu

अराघची बोले 'ईरान पर हमला इकोसाइड’, क्या है ये शब्द और पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल?

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान में ईंधन भंडारण डिपो पर हुए हमलों को इकोसाइड बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि ऐसे हमलों से केवल सैन्य या आर्थिक नुकसान ही नहीं होता, बल्कि पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी लंबे समय तक प्रभाव पड़ सकता है। इस बयान के बाद इकोसाइड शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आखिर इसका मतलब क्या है और पहली बार कब ये प्रयोग में आया?

इकोसाइड का अर्थ है पर्यावरण का बड़े पैमाने पर विनाश। जब किसी गतिविधि के कारण जंगल, नदियां, मिट्टी, हवा या पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर और लंबे समय तक नुकसान पहुंचता है, तो उसे इकोसाइड कहा जाता है। यह नुकसान जानबूझकर भी हो सकता है और लापरवाही के कारण भी। बड़े स्तर पर जंगलों की कटाई, समुद्र या नदियों में तेल और रसायनों का रिसाव, औद्योगिक प्रदूषण या युद्ध के दौरान ऐसी सैन्य कार्रवाई जिससे पर्यावरण को स्थायी क्षति पहुंचे—इन सभी स्थितियों को इकोसाइड के उदाहरण के रूप में देखा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो जब मानव गतिविधियों के कारण प्रकृति को व्यापक और गहरा नुकसान होता है, तो उसे इकोसाइड कहा जाता है।

इस शब्द की शुरुआत 1970 में अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर डब्ल्यू गैल्स्टन ने की थी। उस समय वियतनाम युद्ध के दौरान जंगलों को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन रसायनों में सबसे कुख्यात था एजेंट ऑरेंज, जिसके कारण लाखों पेड़-पौधे नष्ट हो गए, मिट्टी और पानी प्रदूषित हो गए और लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा। इस व्यापक पर्यावरणीय विनाश को देखकर गैल्स्टन ने इसे “प्रकृति की हत्या” जैसा बताया और इसी संदर्भ में “इकोसाइड” शब्द का प्रयोग किया।

आज भी इस शब्द को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस जारी है। हाल ही में इजरायल ने तेहरान स्थित तेल ठिकानों को निशाना बनाया; इसके बाद दुनिया ने जो देखा, वह भयावह था। पूरा आसमान धुंए के गुबार से पट गया था, और फिर काली बारिश ने लोगों की सांस आफत में डाल दी। ईरान स्थित रेड क्रेसेंट सोसाइटी ने लोगों को अपना ख्याल रखने को कहा और बाहर निकलने से मना किया।

कई पर्यावरण विशेषज्ञ और संगठन चाहते हैं कि इकोसाइड को एक अंतरराष्ट्रीय अपराध घोषित किया जाए। इसके लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में इसे युद्ध अपराध या नरसंहार की तरह एक गंभीर अपराध के रूप में शामिल करने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो किसी देश, कंपनी या संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, समुद्री प्रदूषण और युद्धों के कारण बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच “इकोसाइड” शब्द का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इसे कानूनी अपराध का दर्जा मिलता है, तो सरकारों और कंपनियों पर पर्यावरण की रक्षा करने की जिम्मेदारी और अधिक स्पष्ट और मजबूत हो सकेगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया...', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है. पहले टी-20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. फिर बांग्लादेश के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और 1-2 से वह सीरीज हार गई. इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई है. सोशल मीडिया पर पाक फैंस तो अपनी टीम की क्लास लगा ही रहे हैं और इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी पाकिस्तान की टीम पर आगबबूला हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्लास लगाते हुए क्या-क्या कहा...

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान की टीम को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उनका कहना है कि पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप के बाद भी टीम में कोई सुधार नहीं किया और जब वह हारे, तो नए खिलाड़ियों का बहाना बनाने लगे. असल में, बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज हारने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने कहा था कि हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी पहली बार यहां वनडे के लिए आए थे और उन्होंने अच्छा खेला और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा, "टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद आपने कोई बदलाव ही नहीं किया. आप अचानक से नए खिलाड़ियों को लेकर आ गए. अब जब आप सीरीज हार गए हैं, तो आप प्लेइंग-11 में नए खिलाड़ियों के होने का बहाना बना रहे हैं. बहुत अच्छा... जब आप अपनी गलतियां नहीं मानते हैं, तो आप जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाते."

गलत फैसलों पर भी लताड़ा

पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में 4 खिलाड़ियों को डेब्यू कै मिली थी. माज सदाकत, शमील हुसैन, साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद.

अहमद शहजाद ने आगे कहा, "आप एक एसोसिएट टीम बनने जा रहे हैं. आप ये तो देखिए कि आप किस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ खेल रहे हैं. मुझे समझ नहीं आता, जब आपने टॉस जीता, तो आपने गेंदबाजी करने का फैसला आखिर क्यों किया? जब आपने सीनियर प्लेयर्स इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, तो आप नए खिलाड़ियों से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं?"

पाकिस्तान बनती जा रही है एसोसिएट टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे ये भी कहा कि पाकिस्तान टीम एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है और वो किसी भी बड़ी टीम से मैच नहीं जीत पा रही है.

"आपने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. अगर आप कुछ करना चाहते, तो अब तक कर चुके होते. आप बड़ी टीमों के खिलाफ कभी नहीं जीतते और फिर बाहर आकर कहते हैं, हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की. ये मत भूलिए, उन्होंने कभी भी अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैच नहीं खेला. आप एक एसोसिएट टीम बनते जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा

Continue reading on the app

  Sports

धोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसन

MS Dhoni Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब हैं. ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. सैमसन ने बताया कि उनकी धोनी से फोन पर बात हो चुकी है और वह उनसे काफी कुछ सीखने के लिए उत्साहित हैं. Mon, 16 Mar 2026 21:55:28 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Nursery worker who raped children sentenced to 30 years | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers