Responsive Scrollable Menu

'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया...', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है. पहले टी-20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. फिर बांग्लादेश के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और 1-2 से वह सीरीज हार गई. इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई है. सोशल मीडिया पर पाक फैंस तो अपनी टीम की क्लास लगा ही रहे हैं और इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी पाकिस्तान की टीम पर आगबबूला हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्लास लगाते हुए क्या-क्या कहा...

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान की टीम को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उनका कहना है कि पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप के बाद भी टीम में कोई सुधार नहीं किया और जब वह हारे, तो नए खिलाड़ियों का बहाना बनाने लगे. असल में, बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज हारने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने कहा था कि हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी पहली बार यहां वनडे के लिए आए थे और उन्होंने अच्छा खेला और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा, "टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद आपने कोई बदलाव ही नहीं किया. आप अचानक से नए खिलाड़ियों को लेकर आ गए. अब जब आप सीरीज हार गए हैं, तो आप प्लेइंग-11 में नए खिलाड़ियों के होने का बहाना बना रहे हैं. बहुत अच्छा... जब आप अपनी गलतियां नहीं मानते हैं, तो आप जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाते."

गलत फैसलों पर भी लताड़ा

पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में 4 खिलाड़ियों को डेब्यू कै मिली थी. माज सदाकत, शमील हुसैन, साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद.

अहमद शहजाद ने आगे कहा, "आप एक एसोसिएट टीम बनने जा रहे हैं. आप ये तो देखिए कि आप किस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ खेल रहे हैं. मुझे समझ नहीं आता, जब आपने टॉस जीता, तो आपने गेंदबाजी करने का फैसला आखिर क्यों किया? जब आपने सीनियर प्लेयर्स इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, तो आप नए खिलाड़ियों से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं?"

पाकिस्तान बनती जा रही है एसोसिएट टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे ये भी कहा कि पाकिस्तान टीम एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है और वो किसी भी बड़ी टीम से मैच नहीं जीत पा रही है.

"आपने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. अगर आप कुछ करना चाहते, तो अब तक कर चुके होते. आप बड़ी टीमों के खिलाफ कभी नहीं जीतते और फिर बाहर आकर कहते हैं, हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की. ये मत भूलिए, उन्होंने कभी भी अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैच नहीं खेला. आप एक एसोसिएट टीम बनते जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा

Continue reading on the app

इंडिया पोस्ट 17 मार्च से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सेवा, 24 घंटे में मिलेगी डिलीवरी

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंडिया पोस्ट जल्द ही एक नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत पार्सल और कंसाइनमेंट को 24 घंटे के भीतर पहुंचाया जाएगा। सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

संचार मंत्रालय ने बताया कि डाक विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (डीओपी) मंगलवार 17 मार्च को 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य जरूरी और समयबद्ध पार्सल की अगले दिन गारंटी के साथ डिलीवरी करना है।

इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी करेंगे। कार्यक्रम आकाशवाणी भवन के रंग भवन ऑडिटोरियम में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रालय के अनुसार, 24 स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए प्रमुख महानगरों में अगले दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाओं में सुधार होगा।

पहले चरण में यह सुविधा छह मेट्रो शहरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद) में उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं भी देगा, जिनमें क्रमशः डी+1 और डी+2 दिनों में डिलीवरी की गारंटी होगी। इन सेवाओं को विशेष प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले एयर ट्रांसपोर्ट का समर्थन मिलेगा।

नई सेवाओं में ओटीपी-आधारित सुरक्षित डिलीवरी और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा होगी, साथ ही ग्राहकों को एसएमएस के जरिए पार्सल की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी।

व्यावसायिक ग्राहकों के लिए विभाग बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) सुविधा, बड़ी बुकिंग पर फ्री पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

मंत्रालय के अनुसार, इन सेवाओं में डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी शामिल होगी, जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और मजबूत होगी।

इस महीने की शुरुआत में डॉ. पेम्मासानी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स पार्सल और ई-कॉमर्स सेगमेंट में कई नई पहल कर रहा है ताकि इसे एक प्रमुख सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन के रूप में विकसित किया जा सके और देश भर में सेवाओं को मजबूत बनाया जा सके।

इन पहलों के तहत पार्सल प्रोसेसिंग और डिलीवरी सिस्टम का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे सेवाओं की गति, भरोसेमंदता और ग्राहक अनुभव बेहतर हो सके।

उन्होंने संसद को बताया कि नोडल डिलीवरी सेंटर के जरिए अंतिम चरण की डिलीवरी को और मजबूत किया गया है, जहां मशीनीकृत और समर्पित पार्सल डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने यह भी कहा कि एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) 2.0 परियोजना के तहत रियल-टाइम डिलीवरी अपडेट, ओटीपी-आधारित डिलीवरी और ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ एपीआई इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन है ये शख्स, जिसकी चेन्नई सुपर किंग्स में हुई एंट्री, आईपीएल 2026 में निभाएगा अहम जिम्मेदारी

James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है. Mon, 16 Mar 2026 22:24:13 +0530

  Videos
See all

Horror makes history at the Oscars. #Oscars #Horror #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:30:47+00:00

बेजुबान की चीखें अनसुनी, युवक की क्रूरता कैमरे में कैद #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:29:18+00:00

कुश्ती के बाद पहलवान ने लगा दी थाने की दौड़ #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:28:03+00:00

शोरूम से स्कूटी चोरी, पहले खिंचवाई फोटो फिर हुआ फरार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers