Responsive Scrollable Menu

West Asia संकट के बीच SECL का बड़ा बयान, Power Sector की हर जरूरत पूरी करेंगे

कोल इंडिया लिमिटेड की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक इकाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने सोमवार को कहा कि कंपनी बदलती वैश्विक ऊर्जा परिस्थितियों के बीच देश की कोयला मांग, विशेषकर बिजली क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे वैश्विक ऊर्जा मार्ग प्रभावित हुए हैं जिससे आयातित कोयला एवं द्रवीकृत प्राकृतिक गैस की लागत बढ़ गई है।

इसका अप्रत्यक्ष दबाव भारत के कोयला और बिजली क्षेत्रों पर पड़ रहा है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दुहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी मजबूत परिचालन गति बनाए हुए है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने मार्च के मध्य तक करीब 16.5 करोड़ टन कोयले का उत्पादन और 16.9 करोड़ टन से अधिक कोयले का प्रेषण किया है जिससे बिजलीघरों तथा अन्य उपभोक्ताओं को स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

कंपनी एनटीपीसी, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) और मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) जैसे प्रमुख बिजली उत्पादकों को कोयला आपूर्ति करती है। दुहान ने बताया कि कंपनी के पास फिलहाल करीब 2.3 करोड़ टन कोयले का भंडार है जो बिजली क्षेत्र से मांग बढ़ने की स्थिति में पर्याप्त सहारा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के पास लगभग 1.2 करोड़ टन कोयला भंडार ऐसा है जिसे तुरंत उत्पादन में बदला जा सकता है जिससे परिचालन में मजबूती बनी रहती है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में खनन कार्यों के लिए कंपनी के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और उत्पादन एवं आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक खनन तथा परिवहन अनुबंध पहले से लागू हैं। इसके साथ ही एसईसीएल से जुड़े बिजली संयंत्रों के पास भी पर्याप्त कोयला भंडार है जिससे बिजली उत्पादन आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता बनी हुई है।

कंपनी की बड़ी खनन परियोजनाएं इस आपूर्ति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। कंपनी की ‘दीपका मेगा’ खान इस वर्ष 3.5 करोड़ टन उत्पादन का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तक के सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन की ओर बढ़ रही है। इसी तरह एशिया की सबसे बड़ी कोयला खान गेवरा कोयला खान ने पांच करोड़ टन से अधिक उत्पादन का स्तर पार कर लिया है जबकि कुसमुंडा कोयला खान के भी चालू वर्ष में तीन करोड़ टन से अधिक उत्पादन हासिल करने की उम्मीद है।

इसके अलावा एसईसीएल ‘रेक लोडिंग’ बढ़ाने, भारतीय रेल के साथ करीबी समन्वय और देशभर के बिजली संयंत्रों को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति कर कोयला निकासी तथा आपूर्ति तंत्र को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि इन उपायों के माध्यम से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। विशेषकर मांग बढ़ने के समय बिजली क्षेत्र को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

वसीम जाफर को क्यों अपना आइडल मानते हैं हार्दिक पंड्या? जानिए खास वजह

हार्दिक पंड्या ने बीसीसीआई के अवॉर्ड शो में अपना बेस्ट क्रिकेटर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को बताया. हार्दिक पंड्या का ये जवाब सुनकर काफी फैंस चौंक गए. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों जाफर को बेस्ट प्लेयर मानते हैं हार्दिक पंड्या.

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन में आ गया है। सोमवार सुबह ईडी ने राज्य के चार जिलों-सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर-में कम से कम 10 ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क और उससे जुड़ी … Mon, 16 Mar 2026 15:34:29 GMT

  Videos
See all

Dubai Airport Done Attack | Abu Dhabi | Iran War | Iran Israel War | Breaking News | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:06:55+00:00

Irani विदेश मंत्री अराघची का बड़ा बयान - स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, केवल दुश्मनों के लिए बंद। War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:08:33+00:00

Israel-US War Strategy: दक्षिणी लेबनान में Phosphorus Bomb से हमला? | Iran-Israel War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:10:36+00:00

Parliament Security Alert का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers