पार्लियामेंट में वाहन देखते ही निकल आए सिक्योरिटी पोल्स, जवानों ने तुरंत संभाला मोर्चा
Parliament Security News: संसद में सोमवार 16 मार्च 2026 को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक से सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा. दरअसल, संसद भवन के एंट्रेंस प्वाइंट पर एकाएक अनाधिकृत वाहन को रोकने के लिए जवान सक्रिय हो गए. संसद भवन के एंट्रेंस पर अनधिकृत गाड़ी को रोकने के लिए एकाएक जवान तुरंत तैनात हो गए, ताकि संसद में कोई अनधिकृत प्रवेश न हो. इसके साथ ही सिक्योरिटी पोल्स भी एक्टिव हो गए. इससे वाहनों का प्रवेश रुक गया. दूसरी तरफ, CISF के जवानों ने ने भी मोर्चा संभाल लिया. (इनपुट: अमित पांडेय)
न छीलना पड़ेगा.. न कड़वा लगेगा, किसान ने लगाया विदेशी खीरा, दिल्ली तक है डिमांड
Cultivation of Exotic Cucumbers: खीरे की मांग गर्मियों में तेजी से बढ़ जाती है. सलाद, रायता और अन्य डिशेज में इसका खूब इस्तेमाल होता है. इसमें पानी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. खीरी जिले के कड़ियां गांव के प्रगतिशील किसान विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला नेट हाउस में विदेशी खीरे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है. उन्होंने बताया कि इंडो-इजराइल दौरे के दौरान उन्होंने इस खेती के बारे में सीखा और अपने गांव में इसकी शुरुआत की. यह चाइनीज खीरा खाने में मीठा, चिकना और लगभग बिना बीज का होता है, जिसे छीलने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इसका वजन 100 से 200 ग्राम तक होता है. यह खीरा लखनऊ और दिल्ली की मंडियों में 30 से 40 रुपये किलो बिकता है. किसान के अनुसार एक एकड़ में करीब 400 कुंतल तक उत्पादन आसानी से मिल जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













.jpg)









