Responsive Scrollable Menu

न छीलना पड़ेगा.. न कड़वा लगेगा, किसान ने लगाया विदेशी खीरा, दिल्ली तक है डिमांड

Cultivation of Exotic Cucumbers: खीरे की मांग गर्मियों में तेजी से बढ़ जाती है. सलाद, रायता और अन्य डिशेज में इसका खूब इस्तेमाल होता है. इसमें पानी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. खीरी जिले के कड़ियां गांव के प्रगतिशील किसान विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला नेट हाउस में विदेशी खीरे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है. उन्होंने बताया कि इंडो-इजराइल दौरे के दौरान उन्होंने इस खेती के बारे में सीखा और अपने गांव में इसकी शुरुआत की. यह चाइनीज खीरा खाने में मीठा, चिकना और लगभग बिना बीज का होता है, जिसे छीलने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इसका वजन 100 से 200 ग्राम तक होता है. यह खीरा लखनऊ और दिल्ली की मंडियों में 30 से 40 रुपये किलो बिकता है. किसान के अनुसार एक एकड़ में करीब 400 कुंतल तक उत्पादन आसानी से मिल जाता है.

Continue reading on the app

महाजंग के बीच एयर इंडिया का फैसला, दुबई आने जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द

ईरान लगातार दुबई को अपना निशाना बना रहा है…दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का डायरेक्ट हमला जारी है…पूरी दुनिया में इन हमलों से हड़कंप मचा हुआ है…तेज धमाका और आग के शोले देखे गए है..हफ्ते भर के भीतर एयरपोर्ट पर दूसरा बड़ा हमला किया गया है… इसी को देखते हुए महाजंग के बीच एयर इंडिया का …

The post महाजंग के बीच एयर इंडिया का फैसला, दुबई आने जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले RR के 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- Team को Trophy जिताना लक्ष्य है

युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन जीतने और टीम में अपना पूरा योगदान देने की इच्छा जताई है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी रविवार को नई दिल्ली में बीसीसीआई नमन पुरस्कार समारोह में शामिल हुए, जहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में जीत हासिल करने वाली भारतीय अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Mirpur ODI में DRS पर मचा बवाल, Pakistan का आरोप- Big Screen पर रिप्ले देख Bangladesh ने लिया रिव्यू


बीसीसीआई नमन पुरस्कार समारोह में बोलते हुए, 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने कहा कि 2026 आईपीएल सीजन में उनका लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है और वह टीम को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद करने के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। सूर्यवंशी ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इस सीजन में टीम के लिए ट्रॉफी जीतना मेरा लक्ष्य है। अगर हम ट्रॉफी जीतते हैं, तो इससे पूरी फ्रेंचाइजी के साथ-साथ मेरे प्रदर्शन को भी फायदा होगा। मेरा उद्देश्य टीम को ट्रॉफी दिलाने में अपना पूरा योगदान देना है।


अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को उनकी मैच-विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने 80 गेंदों में 15 चौकों और छक्कों की मदद से 175 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतकों में से एक है और इस पारी की बदौलत भारत ने छठी बार विश्व कप जीता। 2025 सीज़न से पहले हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ 1.1 करोड़ रुपये का करार किया, जिससे वे आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
 

इसे भी पढ़ें: South Africa की 'B Team' का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा


सूर्यवंश के नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी है, जब उन्होंने सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। साथ ही, उन्होंने 2025 सीज़न में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया और यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
Mon, 16 Mar 2026 16:15:39 +0530

  Videos
See all

दुनिया की अजीब Wife Carrying Race | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:42:08+00:00

Delhi में Yamuna नदी पर जहरीले झाग की मोटी परत | #delhinews #yamunariver #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:28+00:00

ISRAEL UNDER ATTACK : इजराइल के Rishon Letzion मे ईरान के मिसाइल हमले से तबाही | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:44:20+00:00

Pune में Gau Tech 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ.. 300 से अधिक स्टॉल और 10 थीमैटिक सेमिनार l MH News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers