Responsive Scrollable Menu

क्या है 'ग्रेटर इजराइल' का कांसेप्ट: 1967 के युद्ध की वो अधूरी कहानी, जिसे अब पूरा करने की ठान चुके हैं बेंजामिन नेतन्याहू

नई दिल्ली : मिडल ईस्ट में इस समय बारूद की गंध है और दुनिया एक महायुद्ध के मुहाने पर खड़ी है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच लेबनान में जमीनी सेना उतारकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

अंतरराष्ट्रीय गलियारों में यह सस्पेंस गहरा गया है कि क्या लेबनान पर हमला और ईरान के साथ सीधा टकराव महज आत्मरक्षा है या इसके पीछे 'ग्रेटर इजराइल' (Eretz Yisrael Hashlema) का कोई गुप्त एजेंडा छिपा है? विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू का अगला कदम पूरे नक्शे को बदलने वाला हो सकता है।

​क्या है 'ग्रेटर इजराइल' का नक्शा और इसका धार्मिक आधार 
'ग्रेटर इजराइल' एक ऐसी विचारधारा है जो इजराइल की सीमाओं को वर्तमान नक्शे से कहीं आगे तक देखती है। धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के आधार पर इसके समर्थकों का मानना है कि इजराइल की असली सीमाएं 'नील नदी' (मिस्र) से लेकर 'फरात नदी' (इराक) तक फैली होनी चाहिए। इस नक्शे में न केवल वर्तमान इजराइल, बल्कि फिलिस्तीन के इलाके, लेबनान का बड़ा हिस्सा, सीरिया का कुछ भाग, जॉर्डन और इराक तक के क्षेत्र शामिल हो जाते हैं।

नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन के कई नेता खुलेआम इस विस्तारवाद की वकालत करते रहे हैं, जिसने अरब देशों में खलबली मचा दी है।

​लेबनान पर हमला: सुरक्षा की आड़ में जमीन हड़पने की योजना? 
नेतन्याहू सरकार का आधिकारिक दावा है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करना जरूरी है ताकि उत्तरी इजराइल के नागरिक सुरक्षित रह सकें। हालांकि, जिस तरह से इजराइली सेना लेबनान के भीतर घुसकर नियंत्रण बना रही है, उससे 'ग्रेटर इजराइल' के दावों को बल मिल रहा है।

आलोचकों का कहना है कि हिजबुल्लाह को बहाना बनाकर इजराइल दक्षिण लेबनान की उपजाऊ जमीन और पानी के स्रोतों पर कब्जा करना चाहता है, जो उनके 'ग्रेटर इजराइल' के नक्शे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

​ईरान की तबाही क्यों है इजराइल के लिए जरूरी 
इजराइल के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट ईरान है। ईरान न केवल हिजबुल्लाह और हमास का समर्थन करता है, बल्कि वह खुद एक परमाणु शक्ति बनने की दहलीज पर है। 'ग्रेटर इजराइल' के सपने को हकीकत में बदलने के लिए ईरान के 'रेजिस्टेंस एक्सिस' को तोड़ना अनिवार्य है।

नेतन्याहू जानते हैं कि जब तक ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से मजबूत है, इजराइल के लिए क्षेत्रीय विस्तार करना नामुमकिन है। इसीलिए, ईरान के परमाणु ठिकानों और तेल डिपो पर हमले की योजना बनाकर इजराइल उसे दशकों पीछे धकेलने की रणनीति पर काम कर रहा है।

​नेतन्याहू का 'नया मिडल ईस्ट' और दुनिया का सस्पेंस 
हाल ही में नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में एक नक्शा दिखाया था जिसे उन्होंने 'नया मिडल ईस्ट' कहा था। इस नक्शे में फिलिस्तीन का नामोनिशान नहीं था। अब सवाल यह उठता है कि क्या इजराइल अमेरिका के समर्थन का फायदा उठाकर पूरे क्षेत्र की भूगोल बदलने की फिराक में है?

अगर इजराइल ईरान के सीधे युद्ध में उलझता है और अमेरिका उसे ढाल प्रदान करता है, तो यह 'ग्रेटर इजराइल' की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हो सकता है। दुनिया इस सस्पेंस में है कि क्या नेतन्याहू इस लक्ष्य के लिए पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झोंकने को तैयार हैं?

1967 का युद्ध और लिकुड पार्टी का संविधान 
​'ग्रेटर इजराइल' का विचार पहली बार 1967 के छह-दिवसीय युद्ध के बाद चर्चा में आया था, जब इजराइल ने वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम, गाजा, गोलान हाइट्स और सिनाई प्रायद्वीप पर नियंत्रण किया था। इस विचार को 1977 में 'लिकुड पार्टी' के संविधान में भी शामिल किया गया।

इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि “समुद्र से लेकर जॉर्डन नदी तक इजरायली संप्रभुता होगी।” यह घोषणा सीधे तौर पर फिलिस्तीनी संप्रभुता के विचार को नकारती है और पूरे क्षेत्र पर इजरायली अधिकार की वकालत करती है।

क्या नेतन्याहू छोड़ जाएंगे एक खंडित इजराइल? 
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इजराइल को इस राह से हटाना है, तो केवल शब्दों से काम नहीं चलेगा। इसके लिए इजराइल पर कठोर प्रतिबंध लगाने और सैन्य व आर्थिक सहयोग समाप्त करने जैसे ठोस कदमों की आवश्यकता है। अन्यथा, 'ग्रेटर इजराइल' की योजना को साकार होते देर नहीं लगेगी।

इसका खामियाजा न केवल फिलिस्तीनियों को भुगतना होगा, बल्कि इजराइल की वैश्विक साख भी गंभीर रूप से प्रभावित होगी। संभव है कि जब नेतन्याहू सत्ता से हटें, तो वे एक ऐसा इजराइल पीछे छोड़ जाएं जिसकी अंतरराष्ट्रीय छवि पूरी तरह नष्ट हो चुकी हो और जिसे सुधारने में दशकों लग जाएं।

Continue reading on the app

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने दिखा जहाजों का जमावड़ा | Shorts | Iran Israel War Update | Strait Of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने दिखा जहाजों का जमावड़ा | Shorts | Iran Israel War Update | Strait Of Hormuz #usattackoniran #khargisland #iranisraelwar #iranattackisrael #israeliranwar #israeliranwar #irna #israel #america #mojtabakhamenei #netanyahu #trump #middleeastwar #straitofhormuz #kimjongun #putin #china #india #warnews #globalconflict #breakingnews #hindinews #rbharat #straitofhormuz ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट, एक कप्तान अपनी सुस्ती की वजह से गंवाता रहा विकेट

5 batsman most run out in odi: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी का हुनर तो बहुत खिलाड़ियों ने दिखाया, लेकिन 22 गज की पट्टी पर 'तालमेल' की जंग में ये दिग्गज अक्सर मात खा गए. रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे निराशाजनक अंत होता है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो बड़े दिग्गजों के साथ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के स्टाइलिश बल्लेबाज भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम एक पूर्व भारतीय कप्तान का है, जिनकी फुर्ती के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन क्रीज के बीच की दौड़ में वे भी गच्चा खा गए. Wed, 18 Mar 2026 15:33:19 +0530

  Videos
See all

राज्यसभा में क्या बोले PM मोदी #pmmodi #politics #rajyasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:05:42+00:00

Nora Fatehi Sarke Chunari Teri Controversy: गाने पर मचा बवाल...नोरा फ़तेही ने तोड़ी चुप्पी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:06:15+00:00

Bihar New CM News: CM Nitish Kumar ने सीएम फेस पर कर दिया इशारा | Samrat Choudhary | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:15:00+00:00

'Haj Qasem' Missile ने भेदा Israel का सुरक्षा कवच | #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:03:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers