टैलेंट शो से की थी करियर की शुरुआत, 36 साल की उम्र में ऑस्कर जीत रचा इतिहास, बाफ्टा भी नाम कर चुकीं एक्ट्रेस
ऑस्कर 2026 में आइरिश एक्ट्रेस जेसी बकले ने फिल्म 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया. यह सम्मान पाने वाली वह पहली आइरिश अभिनेत्री बनीं. क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जेसी ने विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस हैथवे का किरदार निभाया है. 2008 में रियालिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस का नाम आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है.
'भगवान का मजाक बना दिया..', राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी पहन तान्या ने किया ऐसा काम, भड़के यूजर्स
Tanya Mittal Ram-Sita Prited Saree Controversy: बिग बॉस (Bigg Boss 19) फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) सोशल मीडिया पर छाई रहती है. कभी वो अपनी स्टाइलिश साड़ियों की वजह से तो कभी अपने वन लाइनर्स के कारण चर्चा में रहती हैं. हालांकि इस बार तान्या स्टाइलिश साड़ी की वजह से नहीं बल्कि राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी पहनने की वजह से चर्चा में हैं. एक इवेंट के दौरान तान्या प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) का अपनी साड़ी के पल्लू से मुंह पोछती हुईं नजर आईं. जिस पर भगवान राम-सीता की तस्वीर थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है.
तान्या मित्तल पर भड़के यूजर्स
तानिया मित्तल एकता कपूर के प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और इन दिनों वो एकता के टच में हैं. बीते दिनों दोनों साथ दिखाई दिए थे. इसका वीडियो तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया था. इसी बीच तान्या मित्तल का एकता कपूर के साथ एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एकता से एक इवेंट मिली थीं. इस दौरान उन्होंने भगवा रंग की खास साड़ी डाली हुई थी. इसी साड़ी के पल्लू में राम-सीता की तस्वीर भी छपी थी. हालांकि तान्या इस साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आईं और उन्होंने अपनी साड़ी को फ्लॉन्ट भी किया. लेकिन उनकी एक हरकत ने नेटिजन्स को भकड़ा दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तान्याे से सवाल करने के साथ-साथ उनकी क्लास भी लगा दी.
साड़ी के पल्लू से एकता का पोछा मुंह
दरअसल, तानिया मित्तल विवाद में तब आ गईं, जब उन्होंने वहां मौजूद एकता कपूर का मुंह उसी साड़ी के पल्लू से पोछ दिया जिस पर भगवान राम-सीता की तस्वीर छपी हुई थी. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'इन लोगों ने भगवान का भी मजाक बनाके रख दिया'. वहीं, दूसरे यूजर्स लिखा, 'पहली बात तो तान्या मित्तल की गलत हरकत है. दूसरी बात, साड़ी को धोने के बाद पानी नाली में जाएगा, जिससे पाप लगेगा और तीसरी बात, कहा जाता है कि नाम जपने में सब कुछ है, ऐसे में उनका ही नाम खराब कर रहे हैं अपना नाम बनाने के लिए.' वहीं कुछ यूजर्स ने तान्या का सपोर्ट किया. भगवान राम हर जगह है इसमें कोई गलत बात नहीं है. एक यूजर्न ने डिफेंड करते हुए कहा, 'तान्या का इरादा भगवान का अपमान करने का नहीं था उन्होंने बस चेहरा पोछा था.'
चंद्रिका दीक्षित ने तान्या पर निकाली भड़ास
वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने तान्या के इस कदम पर भड़ास निकाली है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुझे तानिया मित्तल से कोई पर्सनली दुश्मनी नहीं है लेकिन अभी जो तान्या का वीडियो सामने
आया है. आपके सामने भी आया होगा. आपने तारीफ भी की होगी. जिसमें वो एकता कपूर का मुंह पोछ रही हैं जो अच्छी बात है. लेकिन पल्लू पर राम-सीता की तस्वीर छपी हुई है. तानिया या आप होश में नहीं थीं या फिर वो एकता कपूर है तो सबकुछ जायज है. आपकी इस हरकत पर किसी से नहीं बोला, तानिया जी अगर मैं ऐसी हरकत कर देती या अपना ही पसीना साफ करती तो ये मीडिया वाले मुझे जिंदा नहीं छोड़ते.'
तान्या मित्तल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
तान्या मित्तल इंदौर की फेमस स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर और सक्सेफुल बिजनेसवुमन हैं. हाल ही में वो बिग बॉस-19 में नजर आईं थीं. जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल वो एकता कपूर के डेली सोप या वेबसीरीज का हिस्सा बन सकती है. जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: 'वो जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं', नाजुक हुई अनुराग डोभाल की हालत, मैनेजर ने दी जानकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation















.jpg)











