Responsive Scrollable Menu

'देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार':माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे

गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है...देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। चूंकि मैं पहली आ रही हूं और आप सभी से मिलकर बहुत आनंद और खुशी मिल रही है। जब नजर की बात होती है तो मुझे याद आता है मेरा डॉयलाग। यूं नजर की बात की और दिल चुरा गए। हम तो समझे थे बुद्ध आप तो धड़कन सुना गए। ये बातें रविवार को गोरखपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कही। वह एक ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान सांसद और अभिनेता रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को गोरखपुर शहर के बारे में बताया। कहा कि यह शहर संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है। धक-धक करने लगा गाने पर झूमे फैंस ज्वैलरी शॉप के उद्घाटन के समय जब माधुरी दीक्षित पहुंचीं तो उनका ‘धक-धक करने लगा’ गाने से स्वागत किया गया। इस दौरान फैंस भी माधुरी-माधुरी चिल्लाने लगे। उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई। लोग आसपास के घरों की छतों पर चढ़ गए। इस दौरान हॉस्टल के छत पर छात्राएं पहुंच गई और वहां से अपने मोबाइल के फ्लैश लाइट जलाकर स्वागत किया। सांसद रवि किशन बोले- पहले भोजपुरी के हिरोइन भी नहीं आना चाहती थीं सांसद और एक्टर रवि किशन ने कहा- बहुत अच्छा लगल सब लोगन के। पूज्य महाराज जी के दिल से धन्यवाद। ई बा गोरखपुर। एके कहल जा ला सरकार। जहां भोजपुरी के हिरोइन आवे के तैयार ना रहनि। आज ईहां के आवत बा माधुरी दीक्षित जी सुपर स्टार। रवि किशन बोले- माधुरी मैम के साथ मेरी आ रही फिल्म सांसद और एक्टर रवि किशन ने कहा- माधुरी मैम के बारे में सुनते ही मेरे पास फोन आने लगे कि मैम से हमे मिलवा दीजिए। वहां कहां रूकी हैं। मैम को देखकर लोग पागल हो गए हैं। उन्होंने कहा- हम लोगों की एक फिल्म भी आ रही है मां- बहन। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

'मेरा पहला प्यार' गाने पर पति-पत्नी ने किया रोमांटिक डांस,दोनों की जोड़ी ने लूट ली सारी महफिल!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी की जोड़ी मशहूर गाने Mera Pehla Pyar पर रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में दोनों का शानदार तालमेल और भावनात्मक एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहा है. जैसे ही गाने की धुन शुरू होती है, कपल खूबसूरत स्टेप्स के साथ डांस करता है और वहां मौजूद लोग भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर तालियां बजाने लगते हैं.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि पति-पत्नी की केमिस्ट्री और प्यार इस डांस में साफ नजर आ रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर एंटरटेन हो रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कौन है ये शख्स, जिसकी चेन्नई सुपर किंग्स में हुई एंट्री, आईपीएल 2026 में निभाएगा अहम जिम्मेदारी

James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है. Mon, 16 Mar 2026 22:24:13 +0530

  Videos
See all

Who will help Trump in the Strait of Hormuz? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:00:50+00:00

Aman Chopra: "कोई कृपा ईरान नहीं कर रहा है"| #lpgsupply #shivalikship #nandadevi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:45:03+00:00

Trump pressures countries over Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:31:21+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान का अमेरिकी जेट पर बड़ा हमला? | Trump | Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers