Responsive Scrollable Menu

2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा

Virat Kohli IPL Income: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब 12 दिन ही बाकी हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. एक बार फिर विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज मैदान पर उतरेंगे और खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल कितनी कमाई की है? फ्रेंचाइजी ने 2008 से लेकर अब तक IPL में कुल कितने करोड़ की कमाई की है...

विराट कोहली की IPL 2008 में कितनी सैलरी थी?

विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाया था. उसके बाद से फिर उन्होंने आगे बढ़ना शुरू किया, तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई, तो अंडर-19 प्लेयर्स को ड्राफ्ट के जरिए टीमों ने खरीदा था. जहां, विराट कोहली को महज 12 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा था.

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले हुए रिटेन

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और वह 2008 से लेकर अब तक इसी टीम का हिस्सा हैं. बोल्ड आर्मी को लेकर पहले ही विराट कह चुके हैं कि वह जब तक आईपीएल खेलेंगे, इसी टीम का हिस्सा रहेंगे.

ऐसे में आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये सैलरी देकर रिटेन किया था. अब RCB सालाना विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये सैलरी दे रही है. आईपीएल 2021 में भी फ्रेंचाइजी इतनी ही सैलरी आरसीबी को देगी.

विराट की सैलरी ऐसे बढ़ी

RCB ने विराट कोहली को 12 लाख रुपये में 2008 में अपने साथ जोड़ा था. फिर 2011 से 2013 तक विराट की सैलरी 8.28 करोड़ रुपये हो गई. 2014-2017 तक विराट को सालाना RCB ने 12.5 करोड़ रुपये दिए. 2018 से 2021 तक विराट की सैलरी 17 करोड़ रुपये रही. 2022 से 2024 तक कोहली की सैलरी 15 करोड़ रही. वहीं, IPL 2025 में विराट को बोल्ड आर्मी ने उनकी सबसे अधिक सैलरी 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया.

2011–2013: ₹8.28 करोड़

2014–2017: ₹12.5 करोड़

2018–2021: ₹17 करोड़

2022–2024: ₹15 करोड़

2025: ₹21 करोड़ (सबसे ज्यादा)

विराट अब तक कितनी कमाई कर चुके हैं?

Virat Kohli के आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं. 2008 से अब तक की कमाई पर नजर डालें, तो उन्होंने सफर 12 लाख रुपये से शुरू किया था और अब उन्हें RCB सालाना 21 करोड़ रुपये देती है. ऐसे में विराट ने अब तक कुल 230 करोड़ रुपये की कमाई आईपीएल से कर ली है.

Virat Kohli के आईपीएल आंकड़े

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132.86 की स्ट्राइक रेट और 39.55 के औसत से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं. विराट ने आईपीएल में 771 चौके और 291 छक्के भी जड़े हैं. कोहली आईपीएल के सबसे सफल फील्डर भी हैं, जिन्होंने 118 कैच लपके हैं. वहीं, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले... इसके अलावा दर्जनों रिकॉर्ड विराट के नाम पर दर्ज हैं.

यहां देखें विराट कोहली को हर सीजन कितनी सैलरी मिली?

साल सैलरी
2008 ₹12 लाख रुपये
2009 ₹12 लाख रुपये
2010 ₹12 लाख रुपये
2011 ₹8.28 करोड़ रुपये
2012 ₹8.28 करोड़ रुपये
2013 ₹8.28 करोड़ रुपये
2014 ₹12.5 करोड़ रुपये
2015 ₹12.5 करोड़ रुपये
2016 ₹12.5 करोड़ रुपये
2017 ₹12.5 करोड़ रुपये
2018 ₹17 करोड़ रुपये
2019 ₹17 करोड़ रुपये
2020 ₹17 करोड़ रुपये
2021 ₹17 करोड़ रुपये
2022 ₹15 करोड़ रुपये
2023 ₹15 करोड़ रुपये
2024 ₹15 करोड़ रुपये
2025 ₹21 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: धोनी से रहाणे तक... IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज, लिस्ट में 2 विदेशी भी शामिल

Continue reading on the app

ईरान में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने वाली नर्सों से क्रूरता, हिरासत में लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने बार-बार किया गैंगरेप: पीड़िताओं की हालत गंभीर

ईरान में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दो नर्स के साथ बार-बार गैंगरेप किया। तेहरान अस्पताल में काम करने वाली दोनों नर्स को घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में दोनों नर्स को प्रताड़ित किया गया और बार-बार गैंगरेप किया गया। हिरासत में […]

Continue reading on the app

  Sports

भारत की राह मुश्किल... 16 बार की चैंपियन टीम से लग रहा डर, राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thomas and Uber Cup: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को थॉमस और उबेर कप में चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत पिछले टूर्नामेंट (2024) के क्वार्टर फाइनल में चीन से हार गया था, जो बाद में विजेता बना था. उबेर कप में भारतीय महिला टीम भी मौजूदा और 16 बार की चैंपियन चीन के साथ ग्रुप 'ए' में है. मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की बाकी टीमें हैं. Wed, 18 Mar 2026 18:16:25 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: 6 बजते ही Trump की NATO को खुली धमकी? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:17+00:00

Karnataka: गौमाताओं को जलाकर कौन मार डालना चाहता था ? | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:39:37+00:00

Ali Larijani Funeral Live: लारीजानी के जनाजे में सड़कों पर ईरान की जनता | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:36:18+00:00

News Ki Pathshala Sushant Sinha :अस्पताल पर अटैक कर PAK ने ये क्या किया ? Afghanistan Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers