मनाली में बर्फबारी बनी मुसीबत, अटल टनल के पास फंसे हजार से ज्यादा वाहन; वीडियो में देखें हाल
Atal Tunnel Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मार्च की शाम अचानक मौसम बदल गया और बर्फबारी शुरू हो गई. अचानक हुई इस बर्फबारी का असर यातायात और संचार पर पड़ा. बर्फबारी के कारण अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास करीब 1000 से ज्यादा वाहन बर्फ में फंस गए हैं. सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया.
दरअसल, सुबह के समय कई सैलानी लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों की ओर घूमने के लिए निकल गए थे. लेकिन शाम को अचानक भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर बर्फ जम गई और वाहन फिसलने लगे.
यहां आपको दिखाते हैं कि किस कदर गाड़ियां अटल टनल में फंसी हुई हैं-
अटल टनल साउथ पोर्टल की ताजा स्थिति।#HimachalPradesh pic.twitter.com/rQiBWv4XZl
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) March 16, 2026
देखिए इस वीडियो में कि कैसे जाम लगा हुआ दिख रहा है. भारी बर्फबारी हो रही है और गाड़ियों की लाइन लगी पड़ी है. हर तरफ सफेद चादरनुमा बर्फ बिछी दिख रही है. आप देख सकते हैं वीडियो में हालात किस कदर खराब है कि गाड़ियों की रूफ भी बर्फ से कवर हो चुकी है.
Congratulations! Heavy snowfall today at Atal Tunnel the Himalayas doing what they do best. ❄️ pic.twitter.com/kHiMRE9XhH
— Go Himachal (@GoHimachal_) March 16, 2026
इस वीडियो में एक शख्स अटल टनल का नजारा दिखा रहा है. वह बता रहा है कि एक तरफ मौसम सुहावना है तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर लंबा जाम लग गया है. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. लोग बुरी तरह से इस जाम में फंसे दिखाई दे रहे हैं. मार्च के महीने में ये बर्फबारी हर किसी चौंका रही है.
More than 50000 people stuck in Atal tunnel manali.. no help from past 5 hours please help. pic.twitter.com/vXyyLctp0E
— gaurav (@gaurav149409) March 15, 2026
इस वीडियो में अटल टनल के अंदर के हालात दिखाए जा रहे हैं. एक पर्यटक ने अपने मोबाइल में लाइव मंजर कैद कर लिया है. इसमें साफ देखा सकता है कि किस कदर चार पहिया वाहन टनल के अंदर फंसे पड़े हैं. दूर-दूर तक सिर्फ गाड़ियों की कतार दिखाई दे रही है. वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि 50 हजार से भी ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं और 5 घंटे से ऊपर गुजर गया लेकिन कोई मदद सामने नहीं आई.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
पुलिस अधिकारी के अनुसार टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर मौजूद है और सभी वाहनों को सुरक्षित तरीके से मनाली की ओर भेजने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने Border Roads Organisation (BRO) और अन्य एजेंसियों से भी मदद मांगी है. मशीनों की मदद से सड़क पर जमी बर्फ हटाई जा रही है. जरूरत पड़ने पर बर्फ पिघलाने के लिए मिट्टी और यूरिया का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, ताकि सभी सैलानियों और वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और प्रशासन का सहयोग करें.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में इस दिन फिर होगी बारिश, गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा
Virat Kohli IPL Income: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब 12 दिन ही बाकी हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. एक बार फिर विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज मैदान पर उतरेंगे और खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल कितनी कमाई की है? फ्रेंचाइजी ने 2008 से लेकर अब तक IPL में कुल कितने करोड़ की कमाई की है...
विराट कोहली की IPL 2008 में कितनी सैलरी थी?
विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाया था. उसके बाद से फिर उन्होंने आगे बढ़ना शुरू किया, तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई, तो अंडर-19 प्लेयर्स को ड्राफ्ट के जरिए टीमों ने खरीदा था. जहां, विराट कोहली को महज 12 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा था.
IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले हुए रिटेन
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और वह 2008 से लेकर अब तक इसी टीम का हिस्सा हैं. बोल्ड आर्मी को लेकर पहले ही विराट कह चुके हैं कि वह जब तक आईपीएल खेलेंगे, इसी टीम का हिस्सा रहेंगे.
ऐसे में आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये सैलरी देकर रिटेन किया था. अब RCB सालाना विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये सैलरी दे रही है. आईपीएल 2021 में भी फ्रेंचाइजी इतनी ही सैलरी आरसीबी को देगी.
Top-order ????????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 16, 2026
Middle-order ????????????????
Pace attack ❤️????❤️????
Spin-twins ????????
Find out who breaks into King Kohli’s all-time RCB XI ????
This is @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. ????
PS: This video was recorded at the start of the IPL 2025 season. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/6uVeCFjegR
विराट की सैलरी ऐसे बढ़ी
RCB ने विराट कोहली को 12 लाख रुपये में 2008 में अपने साथ जोड़ा था. फिर 2011 से 2013 तक विराट की सैलरी 8.28 करोड़ रुपये हो गई. 2014-2017 तक विराट को सालाना RCB ने 12.5 करोड़ रुपये दिए. 2018 से 2021 तक विराट की सैलरी 17 करोड़ रुपये रही. 2022 से 2024 तक कोहली की सैलरी 15 करोड़ रही. वहीं, IPL 2025 में विराट को बोल्ड आर्मी ने उनकी सबसे अधिक सैलरी 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया.
2011–2013: ₹8.28 करोड़
2014–2017: ₹12.5 करोड़
2018–2021: ₹17 करोड़
2022–2024: ₹15 करोड़
2025: ₹21 करोड़ (सबसे ज्यादा)
विराट अब तक कितनी कमाई कर चुके हैं?
Virat Kohli के आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं. 2008 से अब तक की कमाई पर नजर डालें, तो उन्होंने सफर 12 लाख रुपये से शुरू किया था और अब उन्हें RCB सालाना 21 करोड़ रुपये देती है. ऐसे में विराट ने अब तक कुल 230 करोड़ रुपये की कमाई आईपीएल से कर ली है.
Virat Kohli के आईपीएल आंकड़े
विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132.86 की स्ट्राइक रेट और 39.55 के औसत से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं. विराट ने आईपीएल में 771 चौके और 291 छक्के भी जड़े हैं. कोहली आईपीएल के सबसे सफल फील्डर भी हैं, जिन्होंने 118 कैच लपके हैं. वहीं, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले... इसके अलावा दर्जनों रिकॉर्ड विराट के नाम पर दर्ज हैं.
यहां देखें विराट कोहली को हर सीजन कितनी सैलरी मिली?
| साल | सैलरी |
|---|---|
| 2008 | ₹12 लाख रुपये |
| 2009 | ₹12 लाख रुपये |
| 2010 | ₹12 लाख रुपये |
| 2011 | ₹8.28 करोड़ रुपये |
| 2012 | ₹8.28 करोड़ रुपये |
| 2013 | ₹8.28 करोड़ रुपये |
| 2014 | ₹12.5 करोड़ रुपये |
| 2015 | ₹12.5 करोड़ रुपये |
| 2016 | ₹12.5 करोड़ रुपये |
| 2017 | ₹12.5 करोड़ रुपये |
| 2018 | ₹17 करोड़ रुपये |
| 2019 | ₹17 करोड़ रुपये |
| 2020 | ₹17 करोड़ रुपये |
| 2021 | ₹17 करोड़ रुपये |
| 2022 | ₹15 करोड़ रुपये |
| 2023 | ₹15 करोड़ रुपये |
| 2024 | ₹15 करोड़ रुपये |
| 2025 | ₹21 करोड़ रुपये |
ये भी पढ़ें: धोनी से रहाणे तक... IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज, लिस्ट में 2 विदेशी भी शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















