Responsive Scrollable Menu

'सारा अली खान सतातनी हैं, उन्हें घबराहट क्यों है', केदारनाथ मंदिर में एंट्री को लेकर कंगना रनौत का रिएक्शन

Kangana Ranaut Reaction on Sara Ali Khan Kedarnath Temple Entry: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं.अक्सर उन्हें दरगाह और मंदिर में जाते हुए  देखा जाता है और वो इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं. सारा हर साल केदारनाथ के भी दर्शन करने जाती हैं लेकिन उन्हें अब मंदिर में जाने के लिए अपने हिंदू होने के प्रमाण देना होगा.

बद्री-केदार टेंपल कमेटी (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसी भी गैर-सनातनी को केदारनाथ मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी. जब उनसे सारा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था कि उन्हें भी सनातनी होने का सबूत देना होगा. अब इस मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सारा खान पर अपना रिएक्शन दिया है.

सारा खान सतातनी हैं

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सारा की केदारनाथ एंट्री को लेकर बोला, 'सब सनासनी हैं, यहां पर जो भी है सब सनातनी हैं. सनातन मतलब जिसका आदि है न अंत. सारे धर्म हजार-पंद्रह सौ साल पुराने हैं. सनातन ही है जो सत्य है...वो भी सनातनी ही हैं, सत्य लिखने में घबराहट क्यों है.'

सारा दें सनातनी होने का सबूत

बता दें कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधार की तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी गैर-सनातनी को केदारनाथ के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी सनातनी भक्तों का मंदिर में स्वागत है लेकिन गैर-सनातनी और गैर-हिंदू व्यक्तियों को यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इस दौरान जब उनसे एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एंट्री को लेकर भी सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि 'उन्हें में मंदिर में दर्शन करने आने के लिए एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि वो सनातनी हैं, तभी उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा. भले ही वो एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वो हमें एफिडेविट देंगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.'

अगले महीने खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. उसी दिन सुबह 8 बजे से श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे.  यात्रा के लिए पंजीकरण 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है. वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को दर्शन के लिए खोले जाएंगे. 

एक नजर सारा के करियर पर

अगर बात करें सारा अली खान के करियर की, तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. तभी से वह हर साल केदारनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करती हैं. सारा को हाल ही में फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों'  (Metro In Dino) में देखा गया था. आने वाले समय में वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) में नजर आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 'पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, लेना पड़ा उधार', फराह खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

पावर और शुगर कंपनियों पर फिदा निवेशक, 11% तक चढ़े स्टॉक्स; जानिए वजह

शेयर बाजार में बुधवार को पावर और शुगर सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कई कंपनियों के स्टॉक्स में 11 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। जानिए इस जोरदार उछाल की वजह।

Continue reading on the app

  Sports

SRH New Captain: अभिषेक या ईशान- कौन बना नया कप्तान? सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ऐलान

सनराइजर्स हैदराबाद ने नया सीजन शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले ये बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते उसने ये बड़ा फैसला लिया है. Wed, 18 Mar 2026 17:16:05 +0530

  Videos
See all

War News : आसमान से बरसी मौत,Tel Aviv में हर तरफ तबाही | #iranisraelwar #warbreakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:10:33+00:00

TMC प्रवक्ता को Rubika के सवाल भी पता हैं? | West Bengal Elections 2026 | Goonj | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:10:06+00:00

जिहादियों द्वारा मारे गए तरुण के लिए कांग्रेस नेता की ये कैसी भाषा ? | #congress #taruncase #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:17:01+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: Iran US Israel War Update | LPG Gas | Indian Oil Ship in Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:09:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers