Responsive Scrollable Menu

अभी हम जिंदा हैं...मौत की अफवाहों पर कॉफी की चुस्की लेते हुए बोले नेतन्याहू- चाहो तो ऊंगलियां गिन लो

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों और 6 उंगलियों वाले दावे का मजाक उड़ाते हुए इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो साझा किया, जिसमें दोनों हाथ दिखाकर स्पष्ट किया कि उनके हाथों में सामान्य रूप से 5-5 उंगलिया है। विडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वे कहते है कि क्या मैं हू?' जंग के बीच अफवाह फैलने लगी थी कि नेतन्याहू की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज थीं, खासकर तब जब एक वीडियो सामने आया जिसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखीं। इस वीडियो ने अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी के संयुक्त हमले और ईरान की तीव्र प्रतिक्रिया के बीच खाड़ी क्षेत्र में फैले युद्ध की पृष्ठभूमि में नयी बहस और अफवाहों को हवा दे दी।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के 'जंग खत्म' वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

नेतन्याहू ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें कॉफी लेने के दौरान कहते सुना जा सकता है, बहुत बढ़िया (कॉफी देने वाले विक्रेता से), धन्यवाद। वीडियोग्राफर से पूछते हुए वह कहते हैं, तुमने मुझसे क्या पूछना चाहते हो?” जब उन्हें बताया गया कि कुछ चैनल यह खबर फैला रहे हैं कि उनकी मौत हो चुकी है तो नेतन्याहू हंसते हुए उत्तर देते हैं, मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं, मैं अपने लोगों के लिए पागल (मरता) हूं। उनका रवैया भी कमाल का है। अगर आप अंगलियों की संख्या गिनना चाहते हैं, तो आप दिखा सकते हैं, यहां (बायां हाथ उठाते हुए), यहां (दायाँ हाथ उठाते हुए)। आपने देखा! यह वीडियो उन खबरों पर व्यंग्य भी प्रतीत होता जिनमें उनकी मौत की अटकलें लगाई जा रही थीं। अटकलें पैदा करने वाले वीडियो में उनके बाएं हाथ में छह उंगलियां दिखी थीं, जिससे छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है। कॉफी उठाते हुए नेतन्याहू ने वीडियो में कहा कि चीयर्स (जीवन के लिए)।

इसे भी पढ़ें: SAVE America Act Explained:अमेरिका में ट्रंप का SIR, क्यों मचा है इस पर सियासी घमासान, जानें हर सवाल का जवाब

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बाहर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई संदेश देना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि वे ताजी हवा के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित आश्रयों के पास ही रहना चाहिए। नेतन्याहू ने कहा कि आप (इजराइल) जिस तरह हमारे साथ खड़े हैं, वह अद्भुत है। यह मुझे ताकत देता है-सरकार को, सेना को, मोसाद (इजराइल की खुफिया एजेंसी) को। हम कुछ ऐसे काम कर रहे हैं जिन्हें मैं अभी साझा नहीं कर सकता। आज भी हम ईरान पर बहुत सख्ती से वार कर रहे हैं।” यह वीडियो उस समय आया है जब दिन में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री को ढूंढ़ निकालेगा।

इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 10 Updates: तेहरान के ऑयल रिजर्व और इंफ्रास्ट्रक्चर को इजरायल ने हमलों से दहलाया, जहरीले धुएं के रिसाव से कैंसर का खतरा मंडराया

पूर्व सीआईए प्रमुख और सेवानिवृत्त जनरल डेविड पेट्रेयस ने कहा है कि अमेरिका को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि इस्त्राइल ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने ईरान पर पहले हमला इसलिए किया ताकि उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो जाए और वह इस्त्राइली हमले का प्रभावी ढंग से जवाब न दे सके। इस बयान से अमेरिकी विदेश मत्री मार्को रुबियो की पहले की टिप्पणी को भी बल मिलता है। रुबियो ने कहा था कि अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस्त्राइल जल्द ही ईरान पर हमला करने वाला है और इसके बाद ईरान US ठिकानो पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसी के चलते US ने पहले ही सैन्य कार्रवाई का फैसला किया।  

Continue reading on the app

Spreading Rumors About a US-Iran War | UAE में डिजिटल स्ट्राइक! भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में 19 भारतीयों सहित 35 गिरफ्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यूएई प्रशासन ने 19 भारतीय नागरिकों सहित कुल 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इन सभी पर क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालने वाली सामग्री साझा करने का गंभीर आरोप है। 'अमीरात समाचार एजेंसी' (WAM) के अनुसार, इन आरोपियों को त्वरित सुनवाई (Speedy Trial) के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई डिजिटल मंचों की गहन निगरानी के बाद की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी जानकारी (Fake News) और कृत्रिम रूप से तैयार की गई (AI Generated) सामग्री के प्रसार को रोकना है।

इसे भी पढ़ें: 'मीडिया चाहता है कि अमेरिका युद्ध हार जाए', पश्चिम एशिया युद्ध के कवरेज पर Donald Trump का मीडिया पर तीखा हमला

 

ताजा सूची में विभिन्न देशों के 25 लोग शामिल हैं, जिनमें 17 भारतीय हैं। यह सूची शनिवार को नामित किए गए 10 लोगों से अलग है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल थे और जिनकी गिरफ्तारी का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी जानकारी और कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री के प्रसार को रोकना है, जो सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने और सामान्य स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करती है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का खुलेगा रास्ता, पेरिस में अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता

जांच और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में पता चला कि आरोपी तीन समूहों में बंटे हुए थे और अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे। इनमें मौजूदा घटनाओं से जुड़े वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट करना, एआई की मदद से नकली वीडियो बनाना, और सैन्य आक्रामकता करने वाले किसी देश की प्रशंसा करते हुए उसके नेतृत्व और सैन्य कार्रवाई का प्रचार करना शामिल है। यह कार्रवाई इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

'जंबो-कॉम्बो' होगा बादशाह खान टीम के ब्रम्हास्त्र, 22 गज पर 11 बल्लेबाजों का होगा बड़ा टेस्ट, अपने काम में हैं दोनों बेस्ट

फाफ डु प्लेसी ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह बहुत जरूरी होंगे. डु प्लेसी ने जियो हॉटस्टार से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नारायण और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के लिए अच्छी होनी चाहिए Wed, 18 Mar 2026 13:47:45 +0530

  Videos
See all

'Dhurandhar 2' की कमाई 120 करोड़ का दावा-राम गोपाल वर्मा | #ramgopal #boxoffice #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:10:32+00:00

Delhi Palam Fire Tragedy Rescue Operation Live: दिल्ली में आग का तांडव | Delhi Palam | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:10:19+00:00

Burj Khalifa | Dubai Live News | बुर्ज खलीफा से ऑन एयर EXCLUSIVE अपडेट | #iranisraelwar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:13:12+00:00

Viral Iftar Party : बिरयानी खाकर हड्डियां गंगा में फेंकी | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers