Responsive Scrollable Menu

Som Pradosh Vrat 2026: Som Pradosh Vrat पर बना दुर्लभ संयोग, Lord Shiva की कृपा से मिलेगा धन-समृद्धि का Blessing

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। हर महीने में यह व्रत दो बार कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। जिस दिन यह व्रत पड़ता है, इसको उसी के नाम से जाना जाता है। इस बार प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ रहा है, तो इसको सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस बार आज यानी की 16 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

द्रिक पंचांग के मुताबिक इस बार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 16 मार्च की सुबह 09:40 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 17 मार्च की सुबह 09:23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के मुताबिक आज 16 मार्च 2026 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:29 मिनट से लेकर रात 08:53 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद नीले रंग के कपड़े पहनें। फिर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें और उनको जल, दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, सफेद चंदन, फूल, भस्म और मिठाई आदि अर्पित करें। अब देसी घी का दीपक जलाएं और शिव मंत्रों का जाप करें। अब प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें औऱ पूजा के अंत में आरती करें।

महत्व

सोम प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से जातक का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। सोम प्रदोष व्रत करने से कुंडली से चंद्र दोष समाप्त होता है औऱ यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी प्रभावी माना जाता है।

Continue reading on the app

Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? इस साल चैत्र अमावस्या की सही तारीख क्या है? स्नान-दान का मुहूर्त जानना है जरूरी, वरना आपकी पूजा रह जाएगी अधूरी!

Chaitra Amavasya 2026: इस साल चैत्र अमावस्या को लेकर लोगों में भ्रम है कि यह 18 मार्च है या 19 मार्च। आइए जानते हैं इस अमावस्या की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, ताकि पूजा और दान का लाभ सही समय पर लिया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

भारत की राह मुश्किल... 16 बार की चैंपियन टीम से लग रहा डर, राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thomas and Uber Cup: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को थॉमस और उबेर कप में चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत पिछले टूर्नामेंट (2024) के क्वार्टर फाइनल में चीन से हार गया था, जो बाद में विजेता बना था. उबेर कप में भारतीय महिला टीम भी मौजूदा और 16 बार की चैंपियन चीन के साथ ग्रुप 'ए' में है. मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की बाकी टीमें हैं. Wed, 18 Mar 2026 18:16:25 +0530

  Videos
See all

Ali Larijani Funeral Live: लारीजानी के जनाजे में सड़कों पर ईरान की जनता | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:36:18+00:00

Iran America War Update: ईरान ने MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया | Trump | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:45:06+00:00

Iran Israel War: 6 बजते ही Trump की NATO को खुली धमकी? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:17+00:00

Karnataka: गौमाताओं को जलाकर कौन मार डालना चाहता था ? | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:39:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers