जेब में नहीं थे किराए देने के पैसे, दर्जी का भी किया काम, फिर ऐसे बने हंसी के सुपरस्टार
Rajpal Yadav Birthday: बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमेडी और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर राजपाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. जी हां, छोटे कद के बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. अपने अनोखे अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से राजपाल यादव ने दर्शकों को खूब हंसाया है. हालांकि यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. संघर्ष, गरीबी और कई मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई.
55वां जन्मदिन मना रहे हैं राजपाल यादव
वहीं राजपाल यादव आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था. एक छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचने की उनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था, लेकिन उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि आगे चलकर वही शौक उनका करियर बन जाएगा.
थिएटर से शुरू हुआ अभिनय का सफर
फिल्मों में आने से पहले राजपाल यादव ने एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए थिएटर का सहारा लिया. उन्होंने करीब दो साल तक थिएटर में काम किया और फिर 1994 से 1997 के बीच दिल्ली स्थित National School of Drama से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. यहां से अभिनय की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां उनका संघर्ष भरा दौर शुरू हुआ.
छोटी हाइट की वजह से नहीं मिलता था काम
मुंबई पहुंचने के बाद राजपाल यादव को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी छोटी हाइट की वजह से कई बार उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता था. कई बार ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे.
बस में सफर करने तक के नहीं थे पैसे
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए राजपाल यादव ने बताया था कि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास बस में सफर करने तक के पैसे नहीं होते थे. मुंबई जैसे बड़े शहर में गुजारा करना उनके लिए बेहद मुश्किल था. कई बार उन्हें बहुत ही साधारण परिस्थितियों में रहना पड़ा और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था.
‘जंगल’ फिल्म से मिला पहला बड़ा मौका
राजपाल यादव की जिंदगी में बड़ा मोड़ साल 2000 में आया जब उन्हें 'जंगल' फिल्म में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में उन्होंने डाकू ‘सिप्पा’ का किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा. इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उनका करियर आगे बढ़ने लगा.
टेलरिंग का काम भी कर चुके हैं राजपाल
बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले राजपाल यादव ने टेलरिंग का काम भी किया था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और कई बार घर की हालत इतनी खराब थी कि सिर पर पक्की छत तक नहीं थी. ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने ऑर्डिनेंस क्लॉथ फैक्ट्री से टेलरिंग में अप्रेंटिसशिप की और टेलर का काम भी सीखा. हालांकि उनका मन इस काम में नहीं लगता था क्योंकि उनके अंदर अभिनय का जुनून था. यही जुनून उन्हें आखिरकार फिल्मों की दुनिया तक ले आया.
पिता की मेहनत और बेटे का संघर्ष
राजपाल यादव के पिता ने भी उनके लिए काफी मेहनत की. घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कुश्ती लड़कर अपने बेटे को अच्छे स्कूल में पढ़ाया. पिता की मेहनत और राजपाल की लगन ने आखिरकार रंग दिखाया और उन्होंने संघर्षों से लड़ते हुए अपनी पढ़ाई भी पूरी की और अपने सपनों को भी साकार किया.
शानदार फिल्मों से जीता दर्शकों का दिल
राजपाल यादव ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का लोकप्रिय कॉमेडियन बना दिया. उन्होंने हंगामा, चुप चुप के, फिर हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला, मुझसे शादी करोगी, ढोल और भूतनाथ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में उनके निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों को हंसा देते हैं और उनकी कॉमेडी को हमेशा याद किया जाता है.
संघर्ष से सफलता तक का सफर
आज राजपाल यादव करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में गिने जाते हैं. लेकिन उनकी सफलता के पीछे सालों की मेहनत, संघर्ष और कभी हार न मानने वाला जज्बा छिपा है.
ये भी पढ़ें: 'मेरा सबकुछ उजड़ गया', नोरा फतेही पर टुटा दुखों का पहाड़, करीबी के निधन से एक्ट्रेस का रो रोकर बुरा हाल
Nuclear Attack on Iran: Israel बरसाएगा ईरान पर एटम बम? नेतन्याहू का 'सीक्रेट प्लान' सामने आया
क्या मिडिल ईस्ट के रेगिस्तान में न्यूक्लियर मशरूम खिलने वाला है? कल तक जो आशंका थी। अब वह दुनिया के सबसे बड़े डर में तब्दील होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के करीबी सलाहकारों की चेतावनी और इजराइल की सैमसन ऑप्शन की चर्चा ने पूरी दुनिया की सांसे थाम दी। सवाल है क्या इजराइल ईरान पर परमाणु बम दाग सकता है? और क्या ऐसी नौबत आने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप को युद्ध रोक देना चाहिए? क्या एटमी जंग से होगा इजराइल ईरान युद्ध का अंत? क्या ईरान पर काबू पाने के लिए इजराइल निकालेगा परमाणु बम?
हर दिन भयावह होती जंग
मिडिल ईस्ट का आसमान आग से भरा है। ईरान से लेकर इजराइल तक इस आग की तपिश में तप रहे हैं। मिसाइलें, ड्रोन, एयर स्ट्राइक और हर दिन भयावह होती जंग। अमेरिका और इजराइल ईरान पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। ईरान के सैन्य ठिकाने और इंफ्रास्ट्रक्चर हर दिन तबाही की भेंट चढ़ रहे हैं। ईरान की नेवी, ईरान का मिसाइल सिस्टम और ईरान की सेना। इजराइल और अमेरिका की ताकतवर सेना टारगेट पर हैं। ईरान भी पूरी ताकत के साथ न सिर्फ अमेरिकी बेस पर बारूदी बारिश कर रहा है
बल्कि करीब 2000 कि.मी.दूर इजराइल की सात लेयर की सुरक्षा को भेदने में कामयाब रहा है। ईरान की मिसाइलें यरूशलम से लेकर तेल अविव तक तबाही मचा रही हैं। हालांकि ज्यादातर मिसाइलों को आयरन डोम और इस जैसे एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में कामयाब रहे हैं।
रेडियो एक्टिव बादल भारत और यूरोप तक
रेडियो एक्टिव बादल भारत और यूरोप तक पहुंच सकते हैं। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया एक ऐसी मोड़ पर है जहां एक छोटी सी गलती पूरी मानवता को भारी पड़ सकती है। ट्रंप के सलाहकार की चेतावनी भविष्य में हकीकत भी बन सकती है। इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। सवाल है कि क्या ट्रंप ईरान के साथ डील कर इस युद्ध को खत्म करेंगे या फिर इस जंग और भारी होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















