Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने अमेरिकी कोर्ट पर रिपब्लिकन के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार का लगाया आरोप

वॉशिंगटन, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के ऊपर उनके और रिपब्लिकन पार्टी के नेता के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालतों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका रिपब्लिकन पार्टी और उनके साथ अक्सर अनुचित व्यवहार करती है और कई बार ऐसे लोगों को संरक्षण देती दिखाई देती है जिन्हें नहीं बचाया जाना चाहिए। कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है।

ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में वॉशिंगटन डीसी स्थित फेडरल रिजर्व कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण प्रोजेक्ट में बजट से कहीं ज्यादा खर्च हुआ और काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मामले की जांच की मांग की और कहा कि बजट के इतना बढ़ने और प्रोजेक्ट को पूरा करने में हो रही देरी की पूरी तरह जांच होनी चाहिए। ट्रंप ने कहा है कि इस मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों की भी जिम्मेदारी तय की जाए। यह एक छोटा सा प्रोजेक्ट है, जिसमें कई साल लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजट का इतना बढ़ना किसी भी परियोजना में स्वीकार्य नहीं माना जा सकता और इस मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पॉवेल के कार्यकाल के दौरान उनके काम की पहले भी आलोचना की है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

जज की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जज, खासकर जेम्स बोसबर्ग, उनके (ट्रंप) और रिपब्लिकन नेताओं से जुड़े मामलों में पक्षपातपूर्ण रुख अपनाते रहे हैं। ऐसे मामलों में न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं और न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जज जेम्स बोसबर्ग को ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (टीडीएस) के सबसे ऊंचे स्तर से पीड़ित बताया और आरोप लगाया कि वे सालों से उनके और उनके लोगों के पीछे पड़े हुए हैं। ट्रंप ने कहा, उन्होंने मुझे बुरी तरह और गलत तरीके से दोषी ठहराया। डी.सी. सर्किट ने बिना किसी जुर्म के बेगुनाह रिपब्लिकन की गिरफ्तारी और मुझे सजा देने का जोरदार समर्थन किया, लेकिन अब वह फेडरल रिजर्व की बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की बेसिक जांच को भी रोक रहा है।

ट्रंप ने आगे कहा कि अदालतों को राजनीतिक एजेंडे से दूर रहकर केवल कानून और न्याय के सिद्धांतों पर ध्यान देना चाहिए। न्यायपालिका का काम निष्पक्षता बनाए रखना है और किसी भी तरह का राजनीतिक प्रभाव न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बोसबर्ग को अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन से जुड़े सभी केस से हटा देना चाहिए और उन पर गंभीर डिसिप्लिनरी एक्शन लेना चाहिए, जैसा कि कई दूसरे भ्रष्ट जजों के साथ हुआ है, जिन्हें बदकिस्मती से हमारे देश को सहना पड़ा है!

--आईएएनएस

केके/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान ने फिर किया UAE पर ड्रोन हमला, दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका; एयर इंडिया ने कैंसिल की सभी उड़ानें

US-Iran War: अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद ईरान खाड़ी के देशों पर तबड़तोड़ हमले कर रहा है. ईरान ने सोमवार को एक बार फिर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हमला कर दिया. इस दौरान ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया. इस हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के आसमान में काला धुआं नजर आया. वहीं दुबई एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

बैसाखी के सहारे चलने पर मजबूर टीम इंडिया का खिलाड़ी, IPL 2026 से पहले वायरल हुआ Video

IPL 2026: BCCI नमन अवॉर्ड्स में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आया. इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोट लगी थी और अब आईपीएल से बाहर होने भी तय है. Mon, 16 Mar 2026 11:47:14 +0530

  Videos
See all

Putin Airlifts Mojtaba Khamenei LIVE: बाल-बाल बचे मोजतबा खामेनेई! | US-Israel Iran War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:40:56+00:00

Iran Israel War: बगदाद अटैक में 10 अमेरिकी सैनिकों की हुई मौत | Breaking News | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:47:12+00:00

बेरूत में इजरायल का बहुत बड़ा एयरस्ट्राइक | Shorts | Iran Israel War | US Iran War | War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:38:46+00:00

भारत पहुंचेगा शिवालिक जहाज, LPG टैंकर से 54 हजार टन गैस | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T07:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers