Oscar 2026: वैम्पायर के बीच फंसे जुड़वा भाईयों की कहानी है 'Sinners', बेहद खौफनाक है हर एक सीन
Oscar 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हो गई है. यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ, जिसकी मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओब्रायन ने की. इस साल माइकल बी जोर्डन की सिनर्स ने कई कैटेगिरी में अवॉर्ड जीत कर अपना दबदबा बनाया. सिनर्स (Sinners) को 16 नॉमिनेशन मिले थे जिनमें से इस फिल्म ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. तो चलिए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी.
Oscars 2026 में 'सिनर्स' ने जीते 4 अवॉर्ड
Michael B. Jordan pulls double duty as the Smokestack Twins and wins the Lead Actor Oscar for SINNERS. #Oscars pic.twitter.com/ZghbO6OkTQ
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
1. बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
2. बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर
3. बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन
4. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ
क्या है ‘सिनर्स’ की कहानी?
फिल्ममेकर रायन कूगलर (Ryan Coogler) की, माइकल बी. जॉर्डन स्टारर ‘सिनर्स’ (Sinners) 1932 के साउथ अमेरिका में, मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल कस्बे की कहानी है. फिल्म में एक्टर माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) ने दो जुड़वा भाई को रोल प्ले किया है, जिनका नाम स्मोक और स्टैक है. ये दोनों भाई फिल्म में कुख्यात अमेरिकी गैंगस्टर अल-कपोन के दौर वाले शिकागो से अपने घर वापस लौटे हैं. इस दौरान दोनों के पास ढेर सारा पैसा और शराब होती है, जिससे वो एक ज्यूक-जॉइंट खोलना चाहते हैं. लेकिन दोनों एक शक्तिशाली पिशाच कबीले यानि वैम्पायर से टकरा जाते हैं, जिससे उनका जीवन एक भयानक संघर्ष में बदल जाता है.
ये भी पढ़ें- Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 'सांप' वाला हीरे का हार, बनने में लगे 1300 से भी ज्यादा घंटे
खौफनाक है फिल्म का शैतानी म्यूजिक
इतना ही नहीं, फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) में रेसिज्म मुख्य थीम को दिखाया गया है. इसमें विश्वास, पहचान, संगीत (ब्लूज) और अमेरिकी इतिहास के काले सच जैसे विषयों को पिशाच ट्रॉप यानि की वैम्पायर ट्रोप के जरिए दिखाया गया है, जहां आस्था और समुदाय प्रतिरोध के हथियार बनते हैं. फिल्म में दोनों जुड़वा भाई स्मोक और स्टैक इसी में फंसते हैं और इनके ईद-गिर्द ही कहानी घूमती है. फिल्म में कई सीन डरावने हैं जो आपको हॉरर का अनुभव देंगें. कुल मिलाकर कहे तो रयान कूगलर के निर्देशन में बनी फिल्म सिनर्स हॉरर, संगीत और सामाजिक का एक मिश्रण है.
शानदार कलाकार हैं माइकल बी जॉर्डन
माइकल बी. जॉर्डन के बारे में बताए तो वो हॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. एक्टर का जन्म 9 फरवरी 1987 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था और उनका पूरा नाम माइकल बकार्डी जॉर्डन है. बचपन से ही माइकल को एक्टिंग में दिलचस्पी थी और धीरे-धीरे उन्होंने टीवी और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. अपने करियर की शुरुआत माइकल ने टीवी शो से की थी. शुरुआत में उन्होंने छोटे-छोटे रोल निभाए. इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा. 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म हार्डबॉल में काम किया था. धीरे-धीरे वो हॉलीवुड के बड़े कलाकारों में शामिल हो गए.
Platinum Price Today: आज 16 मार्च को सस्ता हुआ प्लैटिनम, जानिये रेट
Platinum Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन 16 मार्च 26 को प्लैटिनम के दाम कम हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,029 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 60,290 रुपये है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol
















.jpg)




