Oscars 2026: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता 98वां 'बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवार्ड', जानिए उनके बारे में सबकुछ
Oscars 2026: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड (Oscar Award) जीता है. उन्हें सिनर्स (Sinners) फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए ये अवार्ड मिला है. उनके करियर की यह सबसे बड़ी अचीवमेंट है क्योंकि पहली बार उन्हें फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड से नवाजा गया है. आइए जानते हैं कि कौन हैं माइकल बी. जॉर्डन और उन्होंने किन-किन फिल्मों में काम किया.
फिल्म ने चार ऑस्कर जीते
98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Academy Award) का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजल्स (Los Angeles) हुआ. निर्देशक रयान कूगलर (Ryan Coogler) की 'सिनर्स' (Sinners) फिल्म ने अलग-अलग 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन जीता. इसके साथ ही इस फिल्म ने 'टाइटैनिक' (Titanic) और 'ला ला लैंड' (La La Land) के नाम 14 नॉमिनेशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिनर्स फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट ओरिजिनल स्कॉर में चार अवार्ड जीते हैं.
कौन हैं माइकल बी जॉर्डन
माइकल बी. जॉर्डन हॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं. जिन्होंने मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है. उनका जन्म 9 फरवरी 1987 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था. उनका पूरा नाम 'माइकल बकार्डी जॉर्डन' है. बचपन में ही उन्होंने एक्टिंग में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे उन्होंने टीवी और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा.
अपने करियर की शुरुआत माइकल बी. जॉर्डन ने टीवी शो से की थी. शुरुआत में उन्होंने छोटे-छोटे किरदार निभाए, इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा. धीरे-धीरे वे हॉलीवुड के बड़े कलाकारों में शामिल हो गए.
'फ्रूटवेल स्टेशन' फिल्म से मिली पहचान
माइकल बी. जॉर्डन को खास पहचान फिल्म फ्रूटवेल स्टेशन (Fruitvale Station) से मिली. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी और कामयाब फिल्मों में काम किया. उनकी फेमस फिल्मों में क्रीड (Creed) और ब्लैक पैंथर (Black Panther) भी शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.
सिनर्स में की शानदार एक्टिंग
अब उन्होंने सिनर्स फिल्म में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का ध्यान खींचा. इस फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन ने दो जुड़वां भाइयों का किरदार निभाया था. बताया जा रहा है कि ये किरदार उनके लिए काफी चुनौतिपूर्ण था. इस फिल्म में दोनों किरदारों का स्वभाव और सोच अलग-अलग होती है. एक ही फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभाना किसी भी एक्टर के लिए चुनौती भरा काम होता है, लेकिन जॉर्डन ने इसे बहुत शानदार तरीके से निभाया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने सराहा था.
सपना पूरा होने जैसा
ऑस्कर समारोह के दौरान जब माइकल बी. जॉर्डन का नाम बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए अनाउंस हुआ तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. मंच पर आकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और अपनी फिल्म की टीम, परिवार और फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड जीतना उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है.
आज माइकल बी. जॉर्डन को हॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 'सांप' वाला हीरे का हार, बनने में लगे 1300 से भी ज्यादा घंटे
Oscars 2026 Red Carpet: ईशा अंबानी ने पति आनंद पीरामल के साथ ऑस्कर में की शिरकत, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत
Oscars 2026 Red Carpet: ईशा अंबानी 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में ऑस्कर के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उनके साथ आनंद पीरामल भी सूट-बूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol






















