Responsive Scrollable Menu

Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 'सांप' वाला हीरे का हार, बनने में लगे 1300 से भी ज्यादा घंटे

Oscars 2026: 98वें एकेडमी अवार्ड्स अनाउंस किए जा चुके हैं, जिसकी मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओब्रायन ने की. वहीं, इस साल ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक प्रेजेंटर के तौर वापसी की. हर बार की तरह इस बार भी वो अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस स्टनिंग व्हाइट गाउन में किलर लगीं. लेकिन सभी लोगों की नजरें  प्रियंका चोपड़ा के डायमंड नेकलेस पर ही टिक गईं, जिसमें सांप बना हुआ था. 

ऑस्कर 2026 में छाई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नाइट के लिए Dior का एक शानदार, स्ट्रैपलेस सफेद गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. प्रियंका के गाउन का ऊपरी हिस्सा  एकदम फिट था, जिससे उनकी बॉडी की शेप हाईलाइट हो रही थी. जबकि गाउन का निचला हिस्सा  एक शानदार हाई स्लिट और पंखों जैसी बारीक कारीगरी के साथ लहरा रहा था. उन्होंने इस ड्रेस के साथ पॉइंटेड ब्लैक हील्स कैरी की थी और  अपने बालों को एकदम सीधा और चिपका कर बनाया हुआ था. वहीं,  उनके पति निक ने भी एक क्लासिक ब्लैक मखमली टक्सीडो, एक सफेद शर्ट और बो टाई पहनकर लोगों का दिल जीता. 

प्रियंका के सांप वाले हार ने लुटी लाइमलाइट

ऑस्कर 2026 में प्रियंका का लुक तो कमाल का था ही, लेकिन एक्ट्रेस के बड़े हीरे के हार पर लोगों की नजरें टिकी रह गई. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा  Bvlgari की ब्रांड एंबेसडर हैं और इसी का हार पहने वो ऑस्कर में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने सर्पेंटी इल्यूसियो हाई ज्वेलरी का हार पहना था, जो 235 तत्वों से बना है. इसे बनने में 1300 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा है. एक्ट्रेस का हार इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने वाले की निगाहें टिकी रह जाए. इस हार के बीच में 14 कैरेट का मेडागास्कर नीलम है, जिसमें हीरे, हल्के पीले रंग के पन्ना और गोमेद जड़े हैं. एक्ट्रेस के हार में सबसे ऊपर सांप का डिजाइन बना है, गोल राउंड में है.

तैयारियों की फोटोज शेयर की थी

बता थें, ऑस्कर 2026 (Oscar 2026) में आने से पहले, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने (Nick Jonas) अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ तैयारियों की कुछ फोटोज शेयर की. प्रियंका इन वीडियो और फोटो में अवॉर्ड नाइट के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही थी. तो वहीं निक जोनस अपनी शेयर की गई वीडियो में वाइन का मजा लेते हुए नजर आए थे, लेकिन इस वीडियो में फैंस ने उनके हाथ में कलावा को नोटिस किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए और निक की तारीफ करने लगे थे.

ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट (Oscars Winners List)

बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन- सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले - हैमनेट
बेस्ट फिल्म-वन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-शॉन पेन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- एमी मैडिगन, वेपन्स
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- केट हॉली, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग- कैसेंड्रा कुलुकुंडिस, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई)- द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड ऐश
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन'
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल ऑफ अनदर, एंडी जर्गेन्सन
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- सिनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन- के पॉप डेमन हंटर्स सॉन्ग
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन- वेन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्टर पिक्चर- वन बैटर ऑफ्टर अनदर 
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ- सिनर्स

 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: Oscars 2026 में 'सिनर्स' को मिले कई अवॉर्ड, 'माइकल बी. जॉर्डन' ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब

Continue reading on the app

ईरान के नए सुप्रीम लीडर की चेतावनी: दुश्मनों से लेंगे मुआवजा, इनकार पर नष्ट कर देंगे संपत्ति

तेहरान, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के दुश्मन से मुआवजे की मांग दोहराई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने टेलीग्राम अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कहा, हम दुश्मन से मुआवजा लेंगे और अगर वह मना करता है, तो हम उसकी जितनी प्रॉपर्टी ले लेंगे जितनी तय करेंगे। अगर यह संभव नहीं हुआ, तो हम उसकी उतनी ही प्रॉपर्टी नष्ट कर देंगे।

पिछले दिनों ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने देश के नाम अपने पहले मैसेज में लगातार प्रतिरोध जारी रखने का आह्वान किया और होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखे जाने का ऐलान किया। एक संदेश में मोजतबा खामेनेई ने संघर्ष में मारे गए लोगों का बदला लेने की भी कसम खाई और कहा कि तेहरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक महिला प्रेजेंटर ने पढ़कर सुनाया। संदेश में यह भी कहा गया कि हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का विकल्प सुरक्षित रखा जाना चाहिए। चेतावनी दी गई कि जरूरत पड़ने पर ईरान अन्य मोर्चे भी खोल सकता है।

संदेश में यह भी कहा गया कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है और सिर्फ उन ठिकानों को निशाना बनाएगा, जहां से उस पर हमले किए जाएंगे।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक के तीसरे सुप्रीम लीडर, खामेनेई के नाम से यह संदेश उनकी लोकेशन, स्वास्थ्य स्थिति या शारीरिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी दिए बिना जारी किया गया था।

इसी बीच, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं और उन्हें छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि देश की मिलिट्री लीडरशिप तेज अमेरिकी हमलों के बीच जूझ रही है।

पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने कहा कि सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान का नेतृत्व लगातार बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को, इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के दूसरे शहरों पर हमले किए, जिसमें ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सीनियर मिलिट्री कमांडर भी मारे गए। ईरान ने जवाब में मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले किए, जिसमें इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस और एसेट्स को टारगेट किया गया।

अली खामेनेई की मौत के बाद 8 मार्च को असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने सरफराज अहमद को संन्यास पर दी बधाई… जमकर वायरल हो रहा पोस्ट, क्या है सच

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने इस दिग्गज को बधाई दी है. Mon, 16 Mar 2026 08:16:19 +0530

  Videos
See all

LPG Shortage in India Live Updates: Gas Cylinder के लिए सरकार का बड़ा ऐलान ! LPG Crisis | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:30:21+00:00

Top 100 News | Gas Crisis | Israel-Iran Conflict | War News Updates | Donald Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:31:56+00:00

रील शूटिंग बनी खतरनाक मोमेंट #LeopardAttack #WildlifeAttack #ViralVideo #shockingvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:30:11+00:00

Israel US Iran Conflict: NATO देशों को ट्रंप की धमकी | Iran | America | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:32:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers