Responsive Scrollable Menu

ईरान के नए सुप्रीम लीडर की चेतावनी: दुश्मनों से लेंगे मुआवजा, इनकार पर नष्ट कर देंगे संपत्ति

तेहरान, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के दुश्मन से मुआवजे की मांग दोहराई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने टेलीग्राम अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कहा, हम दुश्मन से मुआवजा लेंगे और अगर वह मना करता है, तो हम उसकी जितनी प्रॉपर्टी ले लेंगे जितनी तय करेंगे। अगर यह संभव नहीं हुआ, तो हम उसकी उतनी ही प्रॉपर्टी नष्ट कर देंगे।

पिछले दिनों ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने देश के नाम अपने पहले मैसेज में लगातार प्रतिरोध जारी रखने का आह्वान किया और होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखे जाने का ऐलान किया। एक संदेश में मोजतबा खामेनेई ने संघर्ष में मारे गए लोगों का बदला लेने की भी कसम खाई और कहा कि तेहरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक महिला प्रेजेंटर ने पढ़कर सुनाया। संदेश में यह भी कहा गया कि हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का विकल्प सुरक्षित रखा जाना चाहिए। चेतावनी दी गई कि जरूरत पड़ने पर ईरान अन्य मोर्चे भी खोल सकता है।

संदेश में यह भी कहा गया कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है और सिर्फ उन ठिकानों को निशाना बनाएगा, जहां से उस पर हमले किए जाएंगे।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक के तीसरे सुप्रीम लीडर, खामेनेई के नाम से यह संदेश उनकी लोकेशन, स्वास्थ्य स्थिति या शारीरिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी दिए बिना जारी किया गया था।

इसी बीच, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं और उन्हें छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि देश की मिलिट्री लीडरशिप तेज अमेरिकी हमलों के बीच जूझ रही है।

पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने कहा कि सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान का नेतृत्व लगातार बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को, इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के दूसरे शहरों पर हमले किए, जिसमें ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सीनियर मिलिट्री कमांडर भी मारे गए। ईरान ने जवाब में मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले किए, जिसमें इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस और एसेट्स को टारगेट किया गया।

अली खामेनेई की मौत के बाद 8 मार्च को असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में फंसा पेंच, जानें सीटों का पूरा समीकरण

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है, लेकिन कुछ राज्यों में समीकरण अब भी उलझे हुए हैं। सात राज्यों से 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के …

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं मीनाक्षी? जिन्होंने भारतीय कुश्ती की 'पोस्टर गर्ल' को हराकर किया बड़ा उलटफेर, एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

who is Meenakshi goyat: जींद के एक साधारण किसान की बेटी मीनाक्षी गोयत ने कुश्ती के अखाड़े में बड़ा उलटफेर करते हुए दिग्गज अंतिम पंघाल को पटखनी दे दी. बरसों के आत्म-संदेह को पीछे छोड़ते हुए मीनाक्षी ने 53 किग्रा भार वर्ग के चयन ट्रायल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेडलिस्ट अंतिम को 'विन बाय फॉल' से हराया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मीनाक्षी ने अगले महीने किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. Wed, 18 Mar 2026 17:56:35 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया | Trump | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:45:06+00:00

Ali Larijani Funeral Live: लारीजानी के जनाजे में सड़कों पर ईरान की जनता | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:36:18+00:00

Iran Israel War: 6 बजते ही Trump की NATO को खुली धमकी? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:17+00:00

News Ki Pathshala Sushant Sinha :अस्पताल पर अटैक कर PAK ने ये क्या किया ? Afghanistan Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers