Responsive Scrollable Menu

बुआ बोली- मोनालिसा खुशियां मना रही, हम मातम:वायरल गर्ल की मां बेसुध; बहन ने कहा- घर में 5 दिन से चूल्हा नहीं जला

मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बातचीत हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। वो लोग उसे किसी से बात नहीं करने दे रहे हैं।’ यह कहते हुए मोनालिसा की मां लता भोंसले छाती पीट-पीटकर रोने लगती है। मोनालिसा भोंसले प्रयागराज कुंभ 2025 से चर्चा में आई थी। अब अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी करने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पहुंचे। परिवारवालों से मिले। परिजन को ढांढस बंधाया। फरमान और उसके साथियों पर लव जिहाद का आरोप लगाया। दैनिक भास्कर की टीम महेश्वर में बंजारों के डेरे यानी मोनालिसा के घर पहुंची। यहां उसकी मां लता भोंसले, बहन रूपरेखा और बुआ रेखा भोंसले से बात की। मां बोली- मेरी बेटी वापस दिलवा दो महेश्वर जेल के पास बने हैलीपेड से लगी बंजारों की बस्ती में एक भी पक्का मकान नहीं है। हर मकान के ऊपर पन्नी और तिरपाल डले हैं। इनमें सबसे पहला टपरा मोनालिसा का ही है। घर के सामने पोलका और कुर्ती पहने एक महिला जमीन पर बेसुध सी बैठी बार-बार छाती पीट रही हैं। भास्कर रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? वे कहती हैं- ऐ बाबू तुम्हारे पांव पड़ूं, मेरी बेटी वापस दिलवा दो। इतना कहते हुए वे जमीन पर झुकीं, तो हम पीछे हट गए। समझ गए कि ये मोनालिसा की मां लता भोंसले हैं। ठेठ बंजारों जैसा बात करने का तरीका और रहन-सहन में सादगी। रोते-रोते आंखें सूख सी गई हैं। बार-बार एक ही बात कह रही हैं- मर जाऊंगी, जहर खा लूंगी। मोनालिसा तो चली गई, मेरे तीन बच्चों को कौन पालेगा? उससे छोटी जेसिका, अजय और आशीष को कौन देखेगा? वीडियो देखकर शादी के बारे में पता चला लता ने कहा- मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बात हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से कोई बातचीत नहीं हुई। उससे अगर एक बार भी फोन पर बात हो जाती, तो तसल्ली हो जाती। हमें उसकी शादी के बारे में नहीं पता। जब वीडियो मोबाइल पर कहीं से आया, तो पता चला। वो एक्टिंग के लिए केरल गई थी। हम लोग तो पढ़े-लिखे हैं नहीं, सोचते थे कि बेटी बड़ी हो गई है। समझदार है, कोई गलत काम तो करेगी नहीं। फिल्म के लिए जा रही थी, तो मना नहीं किया। वो यहां से अपने पिता के साथ गई थी लेकिन उसने वहां पहुंचते ही धोखा दे दिया। बुआ के लड़के से शादी कराने की बात झूठ लता भोंसले से पूछा कि मोनालिसा कह रही है कि आप लोग उसकी शादी बुआ के लड़के से करा रहे थे? इस पर वे कहती हैं- वो झूठ बोल रही है। हम हिंदू हैं, हमारे यहां ऐसा नहीं होता। वो अपने मन से कुछ बोल ही नहीं रही। जिस आदमी से उसने शादी की है, वो उसे सिखा रहा है। वो जो कहता है, वही मोनालिसा कह देती है। उसे इतनी तो समझ ही नहीं है। लता कहती हैं- वो 16 साल की ही तो है। अभी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। उसे तो खाना बनाना भी नहीं आता। हमें नहीं पता आधार कार्ड में उन लोगों ने उसकी उम्र कैसे बढ़वा दी? वो हमको धोखा देकर गई है। उन लोगों ने उसे अपने वश में कर लिया है। कुछ ऐसा खिला-पिला दिया है, जिससे उसे होश नहीं है। कोई मुझे उससे एक बार मिलवा दे, मेरी छाती को तसल्ली हो जाएगी। हमसे बात करते-करते एक बार फिर लता बेसुध सी हो गईं। फिर से बार-बार बड़बड़ाने लगीं- ऐ बाबू पांव पड़ूं, मेरी छोरी मुझे दिला दो। घर में पांच दिन से नहीं बना खाना मोनालिसा की मां लता भोंसले से बात कर हम उनके टपरे के अंदर पहुंचे। यहां मोनालिसा की चचेरी बहन रूपरेखा सामान समेट रही हैं। पूछा कि क्या वो यहीं रहती थी? इस पर रूपरेखा कहती हैं- इसी टपरे में वो बचपन से लेकर अब तक रही। ये अलमारी, कूलर, बक्सा, पलंग उसी का है। उसने टेबल पर मंदिर भी बना रखा है। रोज सुबह-शाम पूजा करती थी। रूपरेखा कहती हैं कि दीदी से पहले बात होती थी। चार-पांच दिन से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। मैं तो उन्हीं के साथ रहकर बड़ी हुई हूं। कुछ समझ नहीं आ रहा। उनकी मम्मी का तो रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन से शादी की खबर आई है, यहां खाना ही नहीं बना है। हमारे यहां जो भी लोग आ रहे हैं, उनसे हम ये ही कह रहे हैं कि बस हमारी दीदी हमें दिला दो। मातम मना रहे, डेरा श्मशान जैसा हो गया घर के बाहर चिलचिलाती धूप में बैठी मोनालिसा की बुआ रेखा पंवार गुस्से में हैं। कहती हैं- वो खुशियां और हम यहां मातम मना रहे हैं। उसके इस काम से डेरा श्मशान की तरह हो गया है। जब से उसका वीडियो वायरल हुआ, उसे हीरोइन बनने की सनक लगी। मुसलमान से शादी करके तो हमारी जिंदगी ही बर्बाद कर दी। उस पर जादू-टोना किया गया है। झाड़-फूंक के साथ कुछ खिलाया गया है। वो होशो-हवास में मुसलमान से शादी नहीं कर सकती। वो क्या ऐसा तो हमारे डेरे की कोई लड़की नहीं कर सकती। कहती थी- डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी रेखा कहती हैं- बड़ी मेहनत और मुश्किल के बीच अपने बच्चों को पालते हैं। बड़े-बड़े तीर्थों से रुद्राक्ष लेकर आते हैं। उनकी माला बनाकर तीर्थों पर ही जाकर बेचते हैं। बहुत बड़े सपने थे उसके। कहती थी स्कूल बनाएगी और डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी। पक्के मकान बनवाएगी, लेकिन उसने कुछ करने से पहले ये कर लिया। वो तो ट्रेनिंग का कहकर गई थी। कहती थी- बड़ी कलाकार बनूंगी, दुनिया में हमारा नाम रोशन होगा। बीच रोड पर पिता को छोड़ दिया। उस लड़के ने उसे ट्रेनिंग के लिए बुलाया था। दो घंटे में कोर्ट मैरिज कर ली। हमारे डेरे की बेटी ऐसी नहीं हो सकती। हम लोग उसके इस काम के खिलाफ हैं। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महाकुंभ वायरल गर्ल बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं कपल ने अपनी जान को खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

कोटा में पदयात्रा के दौरान मंत्री मदन दिलावर के पैर में चुभा कांटा, वीडियो में देखें फिर भी जारी रखी जनसुनवाई

कोटा में पदयात्रा के दौरान मंत्री मदन दिलावर के पैर में चुभा कांटा, वीडियो में देखें फिर भी जारी रखी जनसुनवाई

Continue reading on the app

  Sports

'जंबो-कॉम्बो' होगा बादशाह खान टीम के ब्रम्हास्त्र, 22 गज पर 11 बल्लेबाजों का होगा बड़ा टेस्ट, अपने काम में हैं दोनों बेस्ट

फाफ डु प्लेसी ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वह बहुत जरूरी होंगे. डु प्लेसी ने जियो हॉटस्टार से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नारायण और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के लिए अच्छी होनी चाहिए Wed, 18 Mar 2026 13:47:45 +0530

  Videos
See all

Viral Iftar Party : बिरयानी खाकर हड्डियां गंगा में फेंकी | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:12:06+00:00

'Dhurandhar 2' की कमाई 120 करोड़ का दावा-राम गोपाल वर्मा | #ramgopal #boxoffice #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:10:32+00:00

Delhi Palam Fire Tragedy Rescue Operation Live: दिल्ली में आग का तांडव | Delhi Palam | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:10:19+00:00

Burj Khalifa | Dubai Live News | बुर्ज खलीफा से ऑन एयर EXCLUSIVE अपडेट | #iranisraelwar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers