वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले तोड़ना चाहते हैं कौन सा रिकॉर्ड? युवराज सिंह के 6 छक्के, सबसे तेज शतक या फिर क्रिस गेल के 175 रन
vaibhav suryavanshi wants to break Chris Gayle record: अंडर 19 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे 14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है. उनके निशाने पर वैसे तो कई रिकॉर्ड हैं लेकिन वो सबसे पहले क्रिस गेल के आईपीएल में बनाए सबसे बड़े स्कोर 175 रन को पीछे छोड़ना चाहते हैं.
कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:लोगों को बचाने में 11 कर्मचारी झुलसे; ओडिशा CM घटनास्थल पर पहुंचे
ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिस समय आग लगी उस वक्त वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि ICU में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि CM मांझी ने हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















