Responsive Scrollable Menu

डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए:राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग; 2 हिरासत में

कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक चार लोगों में से दो मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिवकुमार ने इसे बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता बोले- ऑफर ठुकराने पर जान से मारने की धमकी इस मामले में ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चार अज्ञात लोगों ने कुछ विधायकों से संपर्क कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि जब विधायकों ने ऑफर ठुकरा दिया तो उन्हें ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेंगलुरु में रुके थे 8 विधायक ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते उन्हें यहां लाया गया था। ओडिशा की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट पर भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि बीजेपी ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। BJP-BJD ने कैंडिडेट्स घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंच जाएं। भाजपा के 82 विधायक पारादीप में रुके भाजपा ने भी 14 मार्च को अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए थे। सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने हरियाणा में विधायकों लंच पर बुलाकर हिमाचल भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को लंच पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े साथ लाने कहा गया। इसके बाद शाम को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए:नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (EC) ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट सोमवार दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजनी होगी। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। EC ने कहा- चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया फैसला चुनाव आयोग ने आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद वह लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। 5 मार्च: बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है। बोस 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। बोस के कार्यकाल के दौरान कई बार ममता सरकार और राजभवन के बीच मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा था कि ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे राय नहीं ली है। पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चुनाव के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता का ऐलान, बंगाल में पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा, हर महीने ₹2000 मिलेंगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला एक भी विकेट, अब लगी गंभीर चोट, टूट गया अंगूठा

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बीच कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट के चलते एक स्टार खिलाड़ी बाकी मैचों से बाहर हो गया है. Mon, 16 Mar 2026 07:29:37 +0530

  Videos
See all

Monalisa Father on Farman Khan: मोनालिसा की शादी के बाद पापा खूब रोए | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:15:54+00:00

Iran Israel War Update: अफवाहों के बीच नेतन्याहू बोले – “मैं जिंदा हूं” | America | Netanyahu Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:15:51+00:00

Assembly Polls 2026: चुनाव की तारीख आते ही बंगाल में पलट गया खेल! |Bengal | Bengal Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:15:03+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T03:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers