पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने और उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और सुविधाएं देगी, ताकि पंजाब तेज आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सके.
कई बड़े उद्योगपति और निवेशक हुए शामिल
तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का आयोजन एस.ए.एस.नगर (मोहाली) में किया गया, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन ने पंजाब में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि सम्मेलन में मिले निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा के लिए छह महीने बाद विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी.
30 अलग-अलग सत्र किए गए आयोजित
मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह सम्मेलन सफल हो पाया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में निवेश करने के लिए उद्योगपति लगातार आगे आ रहे हैं, जिससे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान लगभग 30 अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें औद्योगिक विकास, नई तकनीकों, स्टार्टअप्स और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई. इन चर्चाओं से राज्य में उद्योगों के विस्तार और नई परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
युवाओं के लिए सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण
सीएम मान ने कहा कि ऐसे निवेश सम्मेलन राज्य के युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य बनाने का मौका मिलता है. सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जाए और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलें. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग मेहनती और उद्यमशील होते हैं. यही कारण है कि पंजाबियों ने देश-विदेश में हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्यमियों ने दुनिया भर में अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता हासिल की है.
पंजाब की समृद्ध विरासत का किया उल्लेख
राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अपनी मेहमाननवाजी, मेहनत और साहस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि यह धरती महान गुरुओं, संतों और शहीदों की भूमि है, जिन्होंने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और देश की सेवा करने की प्रेरणा दी है.
पारदर्शी नीतियों पर काम कर रही मान सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शी और सकारात्मक नीतियों पर काम कर रही है. उद्योगपतियों के साथ मिलकर सरकार पंजाब को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है. इसके लिए कारोबार करने में आसानी और बेहतर बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
अधिक रोजगार पैदा करने पर फोकस
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार पैदा करना है. उद्योगों के विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा कि वे पंजाब के दूत बनकर राज्य की विशेषताओं को देश और दुनिया के अन्य उद्योगपतियों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल, कुशल मानव संसाधन और बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध है.
आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों की सराहना की
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के सहयोग से पंजाब जल्द ही तेज औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर गोयल, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत सिंह मान का दावा, किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा
PAK vs BAN: पाकिस्तान को बांग्लादेश ने ODI सीरीज में 2-1 से हराया, तीसरे ODI में सलमान आगा का शतक गया बेकार
PAK vs BAN: पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश के दौरे पर खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 290 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने जरूर शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
पाकिस्तान की शुरुआत रही बेहद खराब
पाकिस्तान के दिए 291 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ने सिर्फ 17 रन के स्कोर 3 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर साहिबजादा फरहान को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा. साहिबजादा फरहान सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. फिर अगले ओवर में नाहिद राणा ने माज सदाकत को चलता किया. माज सदाकत भी 6 रन बनाकर आउट हो गए. मोहम्मद रिजवान के रूप में पाकिस्तन को तीसरा झटका लगा. मोहम्मद रिजवान को 4 रन के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद ने अपना शिकार बनाया.
इसके बाद गाजी गोरी और अब्दुल समद ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन फिर बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. गाजी गोरी 39 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें नाहिद राणा ने चलता किया. इसके बाद अब्दुल समद 45 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया.
सलमान अली आगा और साद मसूद के बीच हुई थी 76 रनों की साझेदारी
इसके बाद सलमान अली आगा और साद मसूद ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच छठें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर इस साझेदारी को मुस्तफिजुर रहमान ने तोड़ा और साद मसूद को चलता किया. साद मसूद 44 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फहीम अशरफ के रूप में पाकिस्तान को 7वां झटका लगा. फहीम अशरफ को 9 रन के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद ने चलता किया.
सलमान आगा का शतक पाकिस्तान के नहीं आया काम
वहीं सलमान अली आगा दूसरे छोर पर टिके रहे और शाहीन अफरीदी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद लगा कि पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है, लेकिन तस्कीन अहमद ने सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान से जीत छिन ली. सलमान आगा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 98 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी शतक टीम के काम नहीं आई. सलमान के आउट होते ही पाकिस्तान की पूरी टीम 279 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी के रूप में 10वां विकेट गंवाया. शाहीन 38 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए और पाकिस्तान को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पहला वनडे जीता था. जबकि पाकिस्तान ने दूसरा वनडे मैच जीता था. ऐसे में तीसरा वनडे मैच निर्णायक था. अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया.
Bangladesh won by 11 runs | Bangladesh ???? Pakistan | 3rd ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026! ????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 15, 2026
15 March 2026 | 2:15 PM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/XrGXJkWule
ऐसी रही बांग्लादेश की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए. तंजीद हसन ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 107 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 7 छक्का निकला. तौहीद हृदय ने 44 गेंदों पर 4 चौके की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली. लिटन दास ने 51 गेंद पर 41 रन बनाए. जबकि मोहम्मद हसन ने 36 रन और नजमुल हुसैन शांतो ने 27 रनों का योगदान दिया. वहीं पाकिस्तान के लिए हरिस रऊफ ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कप्तान शहीन अफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा नहीं है मैंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा...', 3 बार सेंचुरी से चूकने पर अब खुलकर बोले संजू सैमसन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















