Responsive Scrollable Menu

Fish Fry Trick: नहीं खर्च होगा 1 बूंद भी तेल, इस ट्रिक से करें फिश को डीप फ्राई

Oil Free Fish Fry: मछली खाने के शौकीन है, तो ये ट्रिक आपके लिए है. इस वीडियो में एक ऐसा जबरदस्त हैक बताया गया है, जिससे मछली भी डिप फ्राई हो जाएगी और एक बूंद तेल भी खर्च नहीं होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि पानी में तो मछली फ्राई कर नहीं सकते तो फिर क्या ही तरीका होगा? तो बता दें कि इस ट्रिक में आपको घर में रखा कोई तेल नहीं यूज करने की जरूरत पड़ेगी, मछली में भी तेल होता है जिसका इस्तेमाल इसे ही फ्राई करने के लिए आप कर सकते हैं. यही ट्रिक आपको यहां इस वीडियो में देखने के लिए मिलेगा.

Continue reading on the app

ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार:असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला

चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे एजेंसी Matrize-IANS ने ओपिनियन पोल जारी किया है। सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की सरकार बन सकती है, जबकि असम में बीजेपी की सरकार बनी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु की 231 सीटों में से सर्वे में DMK+ को 104-114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK-BJP गठबंधन को 114-127 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केरल में भी लेफ्ट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। राज्यवार ओपिनियन पोल… पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होंगे चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पिछली बार बंगाल में 8 फेज में चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। ------------ विधानसभा चुनाव से जुड़ी यब खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग:तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा दोबारा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे? क्या है MI की रणनीति, कोच ने किया खुलासा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आईपीएल 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई। पिछले सीजन में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर काफी आलोचना झेलने वाली टीम अब अपने प्लान में बदलाव करती दिख रही।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि इस बार रोहित शर्मा को ज्यादा समय मैदान पर देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में रोहित पूरी तरह फिट नहीं थे और कुछ निगल्स यानी छोटी-छोटी चोटों से जूझ रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनका वर्कलोड संभालने के लिए उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया।

रोहित हमेशा इम्पैक्ट डालते: कोच
जयवर्धने ने कहा, 'रोहित टीम के लिए हमेशा इम्पैक्ट डालते हैं, चाहे वो मैदान पर हों या बाहर। लेकिन इस सीजन मैं चाहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर रहें।' 38 साल के रोहित इस समय अच्छी फिटनेस में नजर आ रहे और अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप पर भी उनकी नजर है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कोच ने यह भी इशारा दिया कि कुछ खास मैचों में रोहित फिर से इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में दिख सकते हैं। इसकी वजह टीम का कॉम्बिनेशन है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

रोहित-सूर्या गेंदबाजी नहीं करते
जयवर्धने ने समझाया कि टीम में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो गेंदबाजी नहीं करते- रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। ऐसे में मैच की स्थिति और विपक्षी टीम को देखते हुए कभी-कभी इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'जब आप बॉलिंग ऑप्शन को घुमाते हैं या इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करते हैं, तब यह देखना जरूरी होता है कि उस समय मैदान पर कौन खिलाड़ी होना चाहिए। यह फैसला पूरी तरह मैच सिचुएशन और विपक्ष पर निर्भर करता है।'

रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होगा
यानी साफ है कि IPL 2026 में रोहित शर्मा की भूमिका पहले से ज्यादा एक्टिव रहने वाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम उन्हें रणनीतिक रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है।

पिछले सीजन में इस फैसले को लेकर काफी बहस हुई थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट इसे एक ‘टैक्टिकल मूव’ के तौर पर देख रहा है, न कि किसी स्थायी भूमिका के रूप में। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा फैंस को ज्यादा समय मैदान पर दिखेंगे, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उनकी भूमिका में लचीलापन भी बना रहेगा। 

Wed, 18 Mar 2026 08:37:52 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: Makar राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Makar Rashi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:41:28+00:00

Bhagya Chakra: Dhanu राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Dhanu Rashi | Sagittarius #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:40:21+00:00

Ali Larijani Death News LIVE: इजरायली हमले के वक्त बेटी के घर पर थे लारिजानी | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:40:31+00:00

Bhagya Chakra: Singh राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Rashifal | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers