Responsive Scrollable Menu

कौन है दुल्हन श्वेता पुंडीर, जिसने विराट कोहली के साथी क्रिकेटर से की गुपचुप शादी

विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी कर ली है। उनकी दुल्हन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं।

Continue reading on the app

सिर्फ 75 रुपये में घर बैठे मंगाएं PVC Aadhaar Card, जानिए ऑनलाइन ऑर्डर करने का आसान तरीका

How To Order PVC Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है. लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी काम में इसकी जरूरत पड़ती है. चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो, लोन के लिए आवेदन करना हो या स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो, आधार कार्ड पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

महज 75 रुपये में ऑर्डर करें आधार कार्ड

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करवानी पड़ती है. ऐसे मामलों में लोग आधार कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट करवा सकते हैं. 

अगर आपने अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट या सुधार करवाया है, तो आप नया PVC आधार कार्ड भी मंगवा सकते हैं. यह कार्ड देखने में एटीएम कार्ड जैसा होता है और काफी मजबूत होता है. खास बात यह है कि इसे सिर्फ 75 रुपये की फीस देकर घर बैठे ऑर्डर किया जा सकता है. इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं.

पहला स्टेप: वेबसाइट पर जाएं

PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट खुलने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है ताकि आगे की प्रक्रिया समझने में आसानी हो.

दूसरा स्टेप: ‘माय आधार’ सेक्शन में जाएं

इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाना होगा. यहां आपको कई तरह की सेवाएं दिखाई देंगी. इनमें से ‘Order Aadhaar PVC Card’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरना होगा. फिर आपको ‘Send OTP’ के बटन पर क्लिक करना होगा.

यह भी पढ़ें: Aadhar Card Rules: आधार कार्ड में ये जानकारियां सिर्फ एक ही बार होती हैं अपडेट, अभी जान लें वरना हो सकती है बहुत बड़ी गलती

तीसरा स्टेप: OTP दर्ज करें

‘Send OTP’ पर क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा. इस OTP को वेबसाइट पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा. OTP भरने के बाद आपको ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आपको ध्यान से चेक करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर बैठे बदलें आधार में मोबाइल नंबर! जानिए Aadhaar ऐप से 5 मिनट में अपडेट करने का आसान तरीका

चौथा स्टेप: फीस का भुगतान करें

अब आपको PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए 75 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. यह भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए कर सकते हैं. फीस जमा करने के बाद आपका PVC आधार कार्ड ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा. इसके बाद UIDAI द्वारा कार्ड को प्रिंट करके पोस्ट के जरिए आपके पते पर भेज दिया जाता है.

सिक्योरिटी फीचर्स से है लैस

आमतौर पर कुछ दिनों के भीतर यह कार्ड आपके घर पहुंच जाता है. PVC आधार कार्ड काफी टिकाऊ होता है और इसमें सिक्योरिटी फीचर्स भी होते हैं, जिससे इसे सुरक्षित और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपका आधार अपडेट हो चुका है और आप नया कार्ड चाहते हैं, तो यह तरीका बेहद आसान और सुविधाजनक है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे का बना है PAN Card? जानिए क्या हैं फायदे

यह भी पढ़ें: अगर है आपके पास पैन कार्ड तो हो जाएं सावधान, स्कैमर्स कर रहे हैं खतरनाक अटैक

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni के लिए हुक्का तैयार करता है 4.80 करोड़ रुपये का ये खिलाड़ी, IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. लेकिन, उससे पहले जिस खिलाड़ी ने ये कहा था कि CSK में जगह बनाना मुश्किल है, उसी ने अब ये खुलासा किया है कि 4.80 करोड़ रुपये का खिलाड़ी धोनी के लिए हुक्का तैयार करता है. Tue, 17 Mar 2026 22:53:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Netanyahu ने जहां कॉफी पी, वहां से ग्राउंड रिपोर्ट। #netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:17:08+00:00

Pakistani Airstrikes in Afghanistan Explained | पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव | Shahbaz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:03+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाक ने 400 मारे, पठान 40 हजार मारेंगे!Kabul Hospital Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:11:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Netanyahu के कॉफी वाले वीडियो का सच क्या है?। #netanyahu #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers