शौक से नहीं बल्कि मजबूरी थी... अक्षय कुमार ने बताया आखिर क्यों लिया था कनाडाई पासपोर्ट
Akshay Kumar reveal why he applied for Canadian Citizenship: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को सालों से कनाडाई पासपोर्ट लेने की वजह से ट्रोल किया जाता रहा है. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इसके पीछे की सच्चाई बताई है कि आखिर उन्हें कनाडा का पासपोर्ट क्यों लेना पड़ा था. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2026) में एक्टर ने बताया कि कनाडा का पासपोर्ट किसी इमेज या राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि अपने करियर के मुश्किल दौर में मजबूरी में लिया था.
क्यों लिया था कनाडाई पासपोर्ट?
एक्टर ने खुलकर बताया, 'एक समय ऐसा आया था जब मेरे करियर में लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. उस दौर में मुझे लगा कि शायद बॉलीवुड में मेरा काम खत्म हो रहा है, इसलिए मैंने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचना शुरू किया. मेरी 16-17 फिल्में लगातार फ्लॉप हो गई थीं. उस समय मेर पास केवल कुछ ही फिल्में रिलीज होने के लिए बची थीं. ऐसे में मैंने सोचा कि अगर फिल्मों में काम नहीं मिला तो मुझे कुछ और करना पड़ेगा. उसी दौरान उनके एक दोस्त ने मुझे कनाडा आने और वहां काम करने की सलाह दी.'
कनाडा में बिजनेस शुरू करने का था प्लान
उन्होंने आगे कहा, 'उस समय मैंने कनाडा में छोटा सा बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया था. इसी दौरान मुझे कनाडा का पासपोर्ट मिल गया. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि जिन फिल्मों को लेकर मैं टेंशन में था, बाद में वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. इसके बाद मुझे फिर से फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और करियर दोबारा पटरी पर आ गया.'
अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनका करियर फिर से चलने लगा तो उन्होंने कनाडा जाने का प्लान छोड़ दिया और बॉलीवुड फिल्में काम करते रहे. उन्होंने कहा कि उस समय वह अपने काम में इतने बिजी हो गए कि पासपोर्ट बदलने के बारे में ज्यादा सोचा ही नहीं. इसी वजह से कई सालों तक उनके पास कनाडा का पासपोर्ट बना रहा.
मुझे 'कनाडियन' कहकर ट्रोल किया
उन्होंने यह भी कहा, 'लोगों ने अक्सर बिना पूरी जानकारी के मुझे 'कनाडियन' कहकर ट्रोल किया. जो मुझे बुरा लगता था. मैंने हमेशा भारत में काम किया और यहीं टैक्स भी भरा. मेरे लिए इंडिया सबसे महत्वपूर्ण है और मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह इसी देश की बदौलत है. लोगों को पूरी सच्चाई जाने बिना किसी पर आरोप नहीं लगाने चाहिए.'
गौरतलब है कि अक्षय कुमार को लंबे समय तक कनाडाई नागरिकता रखने के कारण सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने इंडियन सिटीजनशिप के लिए अप्लाई किया और इसके बाद उन्हें 2023 में दोबारा भारत की सिटीजनशिप मिली थी.
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू (Tabu), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), परेश रावल (Paresh Rawal), राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और असरानी (Asrani) नजर आएंगे. जानकारी के अनुसार यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी थीम पर बेस्ड है. फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: 'Bhoot Bangla' के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, फिल्म रिलीज से पहले परेश रावल को लेकर कही ये बात
UP Woman Suicide News: पति के मौत के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आप भी देखें यहां
उप्र: पति की मौत से परेशान महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24


















