Responsive Scrollable Menu

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी की:कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंदीर के साथ रचाया विवाह; दो बार रेप के आरोप लग चुके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंदीर से शादी कर ली है। दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में विवाह किया। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं है। श्वेता पुंदीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। जनवरी में जब यश दयाल को जमानत मिली थी, तब श्वेता ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर खुशी जताई थी। श्वेता पुंदीर की शादी के बाद के फोटोज देखिए… 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मामले में दयाल को अंतरिम राहत दी थी। वहीं पॉक्सो कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग याचिका दाखिल की। 5 करोड़ में रिटेन किया गया 28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। उन्हें पिछले साल की नीलामी से पहले आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। -------------------------------------------------- मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक ओवर में 6 छक्के नहीं, वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं ये महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL में अपना डेब्यू किया था और पहले सीजन में ही कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ऐसे में नए सीजन में भी उनसे कुछ और रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद होगी लेकिन खुद वैभव की नजरें एक खास उपलब्धि हासिल करने पर टिकी हैं. Mon, 16 Mar 2026 00:09:53 +0530

  Videos
See all

Assembly Polls 2026: जानिए आपके राज्य में कब है वोटिंग? | West Bengal, TN, Kerala, Assam, Puducherry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:15:02+00:00

Iran-US War Latest News: क्या ईरान ने तेल का रास्ता बंद कर दिया? | Trump vs Iran News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:00:29+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान ने परमाणु इंतकाम का ऐलान किया ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:49:52+00:00

Tamil Nadu चुनाव से पहले Vijay-BJP गठबंधन की चर्चा तेज #tamilnadu #election #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T19:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers