समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर शी चिनफिंग महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा
बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की पत्रिका ‘छोशी’ का छठा अंक, जो 16 मार्च को प्रकाशित होगा, उसमें सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है, समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा दें।
लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि चीन का अपने महासागरों के प्रबंधन और विकास का एक लंबा इतिहास रहा है और नए युग में भी समुद्र, चीन के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में एक रणनीतिक आधार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
लेख में उल्लेख किया गया है कि चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद से चीन ने व्यवस्थित रूप से महासागरों के विकास और उपयोग को आगे बढ़ाया है। सुधार और खुलेपन की नीति लागू होने के बाद चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था तीव्र विकास के दौर में प्रवेश कर गई और आज यह उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नई अवस्था की ओर अग्रसर है।
लेख के अनुसार, चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए चीन को समुद्र का कुशल, वैज्ञानिक और टिकाऊ विकास एवं उपयोग करना होगा, समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रोत्साहित करना होगा और चीनी विशेषताओं से युक्त समुद्री शक्ति के मार्ग को सुगम बनाना होगा।
लेख में स्पष्ट किया गया है कि व्यावहारिक स्तर पर कार्यों के संचालन में छह प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। पहला, शीर्ष स्तर पर डिजाइन और नीतिगत समर्थन को मजबूत करें। दूसरा, समुद्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्वतंत्र नवाचार की क्षमता को बढ़ाएं। तीसरा, समुद्री उद्योग को मजबूत, अनुकूलित और विस्तारित करना होगा। चौथा, प्रमुख खाड़ियों की समग्र योजना को मजबूत करें। पांचवां, समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की सुरक्षा को मजबूत करें। छठा, वैश्विक महासागर शासन में गहराई से भाग लें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Asianetnews





















