बस्ती: घूसखोर बाबू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घूस लेते वायरल हुआ था वीडियो
बस्ती, 15 मार्च (आईएएनएस)। यूपी के बस्ती जिले के विक्रमजोत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एरियर भुगतान के नाम पर कमीशनखोरी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सीएचसी में तैनात प्रधान लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव ने एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से बकाया एरियर जारी कराने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी प्रधान लिपिक को गिरफ्तार कर लिया।
जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा ने 50 आतंक पीड़ित परिवारों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
श्रीनगर, 15 मार्च (आईएएनएस)। श्रीनगर, 15 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में एक अहम कदम उठाया। रविवार को उन्होंने 50 आतंक पीड़ितों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम श्रीनगर के लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां प्रशासन की ओर से यह पहल की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama






















