Responsive Scrollable Menu

Honey Singh के Delhi Concert में 'तांडव', Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video

शनिवार को सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (IGI स्टेडियम) में अपना 'My Chapter- India Tour' शुरु किया है। इस समय कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हनी सिंह के कॉन्सर्ट कई वीडियो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं, उन्होंने देसीकलाकर, ब्लू आइज, सनी-सनी, लुंगी डांस, मिलियनेर, डोप शोप और ब्राउन रंग जैसे हिट गाने को गाए हैं। हालांकि कॉन्सर्ट के बीच अचानक की कुछ ऐसा हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि फैंस और शो की स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच कथित तौर पर एक बड़ी लड़ाई छिड़ गई। 

हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़ाई छिड़ गई

इंस्टाग्राम पर एक पत्रकार ने वीडियो शेयर किया गया है जिसमें हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़ाई हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान स्पॉन्सर क्रू के सदस्यों और कुछ दर्शकों के बीच जबरदस्त हाथापाई देखी गई है। वायरल वीडियो में दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे को जमकर मारते नजर आ रहे हैं। कहा-सुनी के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई है। लेकिन इस दौरान सिंगर हनी सिंह ने कथित तौर पर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और ऐसा लगा कि उन्हें इस लड़ाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

मीडिया खबरों के मुताबिक, हनी सिंह के कॉन्सर्ट में बवाल मचाने के बाद दिल्ली पुलिस पहुंची और उन्होंने तुरंत हालात को काबू में किया है। कई सुरक्षाकर्मियों ने लड़ाई शांत कराने में मदद की जिससे मामला और न बिगड़ जाए। लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर सिंगर हनी सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

Continue reading on the app

फरारी की 849 टेस्टारोसा भारत में लॉन्च:कीमत ₹10.37 करोड़, टॉप स्पीड 330kmph; लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो को टक्कर देगी

फरारी ने अपनी नई फ्लैगशिप कार '849 टेस्टारोसा' को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपए से शुरू है। यह कार कंपनी के पिछले फ्लैगशिप मॉडल SF90 स्ट्राडेल की जगह लेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो से होगा। कंपनी ने बताया कि भारत में कार की डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होगी। यह कार उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो लग्जरी के साथ-साथ ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं। हाइब्रिड इंजन: सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार टेस्टारोसा में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं। दो फ्रंट एक्सेल पर और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में। इसका V8 इंजन अकेले 830hp की पावर जेनरेट करता है, लेकिन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर इसकी कुल पावर 1,050hp तक पहुंच जाती है। रफ्तार की बात की जाए तो यह महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगी कार इसमें 7.45kWh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर यह कार 16 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें 8-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है। एक्सटीरियर: पुराने दौर की याद दिलाती है कार के नाम में 'टेस्टारोसा' शब्द जुड़ा है, जो फरारी की क्लासिक कारों की याद दिलाता है। सामने की तरफ L-शेप्ड LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो एक ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से जुड़ी हैं। साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट छत दी गई है। कार के पिछले हिस्से में दो ऊंचे एग्जॉस्ट और स्लिम LED टेल-लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एग्रेसिव लुक देते हैं। इंटीरियर: बिना टचस्क्रीन वाला डैशबोर्ड, 16 इंच का डिस्प्ले कार के डैशबोर्ड पर पारंपरिक इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन नहीं है। इसकी जगह ड्राइवर के लिए 16 इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कार की सारी जानकारी मिलती है। वहीं, बगल में बैठे पैसेंजर के लिए एक अलग 9 इंच की स्लिम स्क्रीन दी गई है। स्टीयरिंग व्हील पर ही कई फिजिकल कंट्रोल बटन दिए गए हैं ताकि ड्राइवर का ध्यान न भटके। इसमें 7-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा भी मिलेगी। CEO बोले- भारत में सुपरकार्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा फरारी के CEO बेनेडेटो विग्ना के मुताबिक, भारत में सुपरकार्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। यहां के ग्राहक अब ग्लोबल लॉन्च के साथ ही नई कारों की डिमांड कर रहे हैं। वर्तमान में फरारी की मुंबई और दिल्ली में डीलरशिप है और बेंगलुरु में सर्विस सेंटर है। भारत में फरारी मालिकों की औसत उम्र दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। नॉलेज पार्ट: क्या होता है प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) ऐसी कारें जिनमें पेट्रोल इंजन के साथ-साथ एक बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर होती है। इन्हें बाहर से बिजली के जरिए चार्ज किया जा सकता है। ये कारें पूरी तरह बिजली पर भी चल सकती हैं और जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करती हैं, जिससे ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

ये क्या... रोहित नहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? अचानक क्यों मचा बवाल

shubman gill broadcaster makes huge blunder: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. शुभमन ने दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि मंधाना ने पांचवीं बार यह सम्मान जीतकर इतिहास रचा. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान ब्रॉडकास्टर ने गिल को 'चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान' दिखाकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड और ब्रॉडकास्टर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. Sun, 15 Mar 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 15 March 2026 | Iran War Updates | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:52:30+00:00

Iran-Israel War Update: मारे गए Netanyahu? ईरान का बड़ा दावा! Netanyahu Dead or Alive? | N18G | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T21:00:27+00:00

रिफाइनरी पर हमले से आसपास के आम लोगों को होता है भारी नुकसान #iranisraelwar #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:46:43+00:00

America की सबसे भरोसेमंद मिसाइल #america #iranisraelwar #war #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers