पश्चिम एशिया संकट से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। हालांकि, भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाना पड़ रहा है
Anupama Spoiler: अनुपमा सीरियल के फैंस के लिए आज का एपिसोड बेहद इमोशनल और सरप्राइज से भरा होने वाला है। घर की मालकिन अनुपमा से पूछती है कि मुश्किल वक्त में अगले दस दिन कैसे कटेंगे, तो अनुपमा का जवाब सुनकर सब दंग रह जाते हैं। इस बीच प्रेरणा का नया प्लान सबको चौंका देता है।
Suryakumar Yadav viral video: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की जिंदगी में जल्द ही एक नई खुशी आने वाली। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे। हाल ही में दोनों का बेबी शॉवर हुआ था,जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमियों ने इस जोड़ी को ढेरों बधाइयां दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ समारोह में एंट्री करते नजर आ रहे। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेबी शॉवर का जश्न मनाया गया। वीडियो सामने आने के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि यह जोड़ी जल्द ही माता-पिता बनने वाली।
दरअसल,इस साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि सूर्यकुमार और देविशा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे। अब बेबी शॉवर के इस वीडियो ने इन अटकलों को लगभग पुष्टि कर दी।
सूर्यकुमार और देविशा की शादी को 10 साल हुए सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2016 को शादी की थी। उस समय सूर्यकुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपना नाम बना रहे थे।
इसके कुछ साल बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज सूर्यकुमार भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों और कप्तान के रूप में जाने जाते हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद बेबी शॉवर से ठीक एक दिन पहले सूर्यकुमार यादव मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे। दोनों ने मंदिर में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया। भारत ने हाल ही में इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था।
सूर्या की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप जीता था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब जीता था।
यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और आक्रामक सोच ने टीम को कई मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलाई। अब क्रिकेट मैदान के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में भी एक नई और खुशियों भरी पारी शुरू होने जा रही है।