Responsive Scrollable Menu

Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट को अलविदा, अब संभालेंगे Pakistan Test Team के Head Coach की बड़ी जिम्मेदारी!

 भारत के खिलाफ आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के दो प्रमुख टूर्नामेंट के फाइनल में जीत हासिल करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी कप्तान विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। सरफराज ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2023 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के रूप में खेला था। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बयान में संन्यास लेने की घोषणा की। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सरफराज के संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा के बाद अब पीसीबी उन्हें लंबी अवधि के लिए राष्ट्रीय टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है।

पीसीबी ने ऑलराउंडर अजहर महमूद का अनुबंध समाप्त कर दिया था जिसके बाद से टेस्ट टीम के मुख्य कोच का पद खाली पड़ा है। महमूद ने पिछले साल टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में कार्य किया था। मई में 39 वर्ष के होने वाले सरफराज को हाल में पाकिस्तान अंडर-19 और शाहीन टीमों का मेंटोर (मार्गदर्शक) और मैनेजर नियुक्त किया गया था। सरफराज ने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच पिछले साल अक्टूबर ने खेला था।

उन्होंने कहा कि वह अपनी अन्य भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान की तीनों प्रारूप में कप्तानी करूंगा तथा 2006 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतूंगा। ये मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण रहे हैं।’’ सरफराज ने पाकिस्तान की तरफ से 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की है।

Continue reading on the app

Hate Story 3 के बाद Industry ने किया जज, Zareen Khan ने खोला अपनी 'बोल्ड' इमेज का सच

एक समय में जरीन खान ने अपने हॉटनेस से पर्दा पर जादू डाल दिया था। एक्ट्रेस फिल्मों में कई बोल्ड सीन दे चुकी है। अक्सर फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने से हीरोइनों की छवि वैसी ही बन जाती है और फिर उन्हें उसी तरह के रोल ऑफर होने लगते हैं। कई बार तो हीरोइनों को इसकी आलोचना तक झेलनी पड़ती है। जरीन खान ने बॉलीवुड में सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने रेडी में आइटम नंबर किया और फिर हेट स्टोरी 3 (Hate Story 3) में किया। हेट स्टोरी 3 के बाद लोगों का एक्ट्रेस के प्रति नजरिया बदल गया।

जरीन खान को जज करते थे लोग
 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि फिल्म हेट स्टोरी 3 में किए गए बोल्ड सीन्स की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काफी जज किया गया। मैमोथ मीडिया एशिया पॉडकास्ट पर पूजा भट्ट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह फिल्म की थी, तब कई लोग, खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग, उन्हें अलग नजर से देखने लगे थे। कुछ लोग तो यहां तक कहते थे कि वह अच्छी एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करने का रास्ता चुना।

अक्सर 2 में किया बोल्ड सीन

एक्ट्रेस ने हेट स्टोरी 3 के बाद अक्सर 2 में नजर आई हैं, हालांकि इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें इनवाइट तक नहीं किया गया। जब वह फिल्म को कर कर रही थीं, तब उनसे वादा किया गया था कि फिल्म ग्लैमरस होगी, लेकिन हेट स्टोरी 3 की तरह बोल्ड सीन की तरह नहीं होगी। इसको लेकर एक्ट्रेस ने बताया, "उन्होंने (डायरेक्टर अनंत महादेवन) बहुत ही सधी हुई अंग्रेजी में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा, 'हम कोई 'हेट स्टोरी' नहीं बना रहे हैं।

सेट पर बिगड़ गई थी बात

जरीन खान ने आगे बताया, शुरुआत में फिल्म को लेकर कुछ और ही जानकारी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि यह एक अलग तरह का ‘जॉनर नॉयर’ प्रोजेक्ट है। लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि लगभग हर दूसरा सीन किस पर खत्म हो रहा था या फिर उन्हें ब्रा जैसे बोल्ड आउटफिट में नजर आना पड़ रहा था। इस पर जरीन ने मेकर्स से साफ कहा कि उन्हें ऐसे सीन करने से समस्या नहीं है, लेकिन शुरुआत में उन्हें फिल्म की कहानी कुछ और बताई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि शायद पिछली फिल्म हेट स्टोरी 3 की सफलता देखकर ही इस प्रोजेक्ट में इस तरह के सीन जोड़े जा रहे थे।

आगे जरीन खान ने कहा कि, उन्हें पता चला कि वह प्रोड्यूसर्स को कुछ और बताते थे, और उन्हें व व कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कुछ और कहते थे। सेट पर बहुत ही ज्यादा दुश्मनी थी। फिर अचानक से प्रोड्यूसर्स उनसे ब्रा सीन्स या किसिंग सीन्स की डिमांड करने लगे क्योंकि उन्होंने पहले भी ऐसी फिल्में की है। एक्ट्रेस ने कहा, "यह सही नहीं था।"

Continue reading on the app

  Sports

12 करोड़ की कार में महिका को घुमाने निकले हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Hardik Pandya take Mahieka Sharma for ride: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ कार में हैं. उस कार की कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है. Sun, 15 Mar 2026 16:43:51 +0530

  Videos
See all

हरियाणा से अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा LIVE I Dattatreya Hosabale I Haryana #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:17:43+00:00

Breaking News: 1 अप्रैल से नया नियम होगा लागू!, FASTag Annual Pass के बढ़ गए दाम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:09:30+00:00

Basti Love Affair: रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे दारोगा जी #lovestory #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:05:04+00:00

FASTag Annual Pass : 1 अप्रैल से नया नियम होगा लागू! #fasttag #shorts #shortsvideo #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers