घर में मच्छरों से हैं परेशान? आज ही लगाएं ये 5 पौधा, इसकी खुशबू से तुरंत दूर भागते हैं Mosquitoes
Mosquito Repellent Plants: गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. ये छोटे-छोटे कीड़े ना सिर्फ भिनभिनाकर परेशान करते हैं बल्कि बार-बार काटकर नींद भी खराब कर देते हैं. कई बार रात भर चैन से सोना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग मच्छर भगाने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे और कॉइल का इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो घर में कुछ खास पौधे लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. इन पौधों की खूशबू इंसानों को अच्छी लगती है लेकिन मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. इसी वजह से मच्छर इन पौधों के आसपास नहीं भटकते. आइए जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जो मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं.
मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे
गेंदे का पौधा
गेंदे का पौधा देखने में सुंदर होने के साथ-साथ मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है. इसके फूलों में पायरेथ्रम नाम का तत्व पाया जाता है. यह तत्व कई मच्छर मारने वाली दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाते हैं तो मच्छर कम आने लगते हैं. इसे आप बालकनी, खिड़की या घर के मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं.
लेमनग्रास
लेमनग्रास भी मच्छर भगाने वाले पौधों में काफी लोकप्रिय है. इसमें सिट्रोनेला ऑयल पाया जाता है. यही तेल मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. लेमनग्रास की तेज खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती. अगर इसकी पत्तियों को हल्का सा रगड़कर त्वचा पर लगाया जाए तो यह प्राकृतिक मच्छर रिपेलेंट की तरह काम कर सकता है.
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में बहुत आम है. इसे धार्मिक और औषधीय दोनों कारणों से लगाया जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तुलसी मच्छरों को दूर रखने में भी मददगार है. तुलसी की खुशबू मच्छरों को अच्छी नहीं लगती. इसलिए अगर घर के आसपास तुलसी का पौधा हो तो मच्छरों की संख्या कम हो सकती है. साथ ही यह पौधा वातावरण को भी शुद्ध रखने में अच्छा माना जाता है.
पुदीना
पुदीने की खुशबू ताजगी से भर देती है. लेकिन यही खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. पुदीने का पौधा घर में लगाने से मच्छर दूर रहते हैं. आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कई घरेलू तरीकों में भी कर सकते हैं. यह पौधा बालकनी या छोटे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है.
लैवेंडर
लैवेंडर का पौधा अपनी खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसकी सुगंध लोगों को सुकून देती है. लेकिन मच्छरों और कई दूसरे कीड़ों को यह खुशबू पसंद नहीं आती. घर में लैवेंडर का पौधा लगाने से मच्छरों के साथ-साथ कई अन्य कीड़े भी दूर रह सकते हैं.
मच्छरों से बचने के कुछ आसान उपाय
- लहसुन को कूटकर पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है.
- नीम के तेल में कपूर मिलाकर दीपक जलाने से भी मच्छर कम आते हैं.
- नींबू में लौंग लगाकर कमरे में रखने से भी मच्छर दूर हो सकते हैं.
- तेज पंखा चलाने से मच्छर पास नहीं आ पाते.
- शाम होते ही खिड़की और दरवाजे बंद कर देना चाहिए.
- घर की खिड़कियों पर जाली लगवाना भी फायदेमंद होता है.
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
- रात में मच्छरदानी लगाकर सोना भी सुरक्षित तरीका है.
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच ले रहे हैं नया Induction चूल्हा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 जरूरी चीजें
'फिर भी वो ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं...', रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
Ricky Ponting On Suryakumar Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी उठाई. हर तरफ भारतीय टीम की सराहना हो रही है. मगर, इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं कि पोंटिंग ने सूर्या को लेकर क्या-क्या कहा है...
रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भारतीय दिग्गज सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में सूर्या की बैटिंग और उनकी कप्तानी पर बात की है.
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से बात करते हुए कहा, "ये इस बारे में ज्यादा है कि वे मैदान के बाहर क्या करते हैं, वे चीजें जो लोग नहीं देखते और वे अपने खिलाड़ियों के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खुद का समय बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह आखिर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं.
The first time was so nice, they had to do it again ????
— BCCI (@BCCI) March 14, 2026
???? #TeamIndia players to get their hands on a 2⃣nd consecutive #T20WorldCup title ????#MenInBlue pic.twitter.com/QgxCzJR6r8
रिकी पोंटिंग ने कप्तानी पर दिया बयान
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए टूर्नामेंट कुछ खास नहीं बीता. मगर, उन्होंने अच्छी कप्तानी की और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. इस बात से रिकी पोंटिंग भी प्रभावित दिखे. पोंटिंग ने सूर्या की लीडरशिप की जमकर तारीफ की.
पोंटिंग ने आगे कहा, "एक पुराने कप्तान के तौर पर मैं जानता हूं जब आप अपनी सबसे अच्छी बैटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में मुश्किल हो सकती है और जब आप अच्छी बैटिंग कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में आसान हो सकती है. ये देखना वाकई दिलचस्प होता है कि पिछले कुछ हफ्तों में सूर्या ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ कैसे बातचीत की होगी. यहीं पर सच्ची लीडरशिप की असली कहानियां सामने आएंगी."
A momentous occasion to cherish forever ????????
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
ICC Chair Mr. @JayShah handed over the ICC Men's T20 World Cup 2026 winners' trophy to Captain Surya Kumar Yadav and #TeamIndia on a special night in Ahmedabad ????@surya_14kumar | #MenInBlue | #Final pic.twitter.com/B0AB5WxZAD
सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है प्रदर्शन
टी-20 विश्व कप 2026 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मुकाबले खेले, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 136.72 की स्ट्राइक रेट और 30.25 के औसत से 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के रहे. मगर, ये आंकड़े मायने नहीं रखते, क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की और तीसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई.
टीम इंडिया ने रचा है इतिहास
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया और ट्रॉफी जीती. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इतना ही नहीं टीम इंडिया टी-20 विश्व कप के इतिहास में 3 ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है. भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















