Responsive Scrollable Menu

'फिर भी वो ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं...', रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

Ricky Ponting On Suryakumar Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी उठाई. हर तरफ भारतीय टीम की सराहना हो रही है. मगर, इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं कि पोंटिंग ने सूर्या को लेकर क्या-क्या कहा है...

रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भारतीय दिग्गज सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में सूर्या की बैटिंग और उनकी कप्तानी पर बात की है.

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से बात करते हुए कहा, "ये इस बारे में ज्यादा है कि वे मैदान के बाहर क्या करते हैं, वे चीजें जो लोग नहीं देखते और वे अपने खिलाड़ियों के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खुद का समय बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह आखिर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं.

रिकी पोंटिंग ने कप्तानी पर दिया बयान

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए टूर्नामेंट कुछ खास नहीं बीता. मगर, उन्होंने अच्छी कप्तानी की और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. इस बात से रिकी पोंटिंग भी प्रभावित दिखे. पोंटिंग ने सूर्या की लीडरशिप की जमकर तारीफ की.

पोंटिंग ने आगे कहा, "एक पुराने कप्तान के तौर पर मैं जानता हूं जब आप अपनी सबसे अच्छी बैटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में मुश्किल हो सकती है और जब आप अच्छी बैटिंग कर रहे होते हैं, तो कप्तानी सच में आसान हो सकती है. ये देखना वाकई दिलचस्प होता है कि पिछले कुछ हफ्तों में सूर्या ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ कैसे बातचीत की होगी. यहीं पर सच्ची लीडरशिप की असली कहानियां सामने आएंगी."

सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है प्रदर्शन

टी-20 विश्व कप 2026 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मुकाबले खेले, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 136.72 की स्ट्राइक रेट और 30.25 के औसत से 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के रहे. मगर, ये आंकड़े मायने नहीं रखते, क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की और तीसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई.

टीम इंडिया ने रचा है इतिहास

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया और ट्रॉफी जीती. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इतना ही नहीं टीम इंडिया टी-20 विश्व कप के इतिहास में 3 ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है. भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलान

Continue reading on the app

IPL के एक सीजन में कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, देखिए टॉप 5 बैटर्स की लिस्ट

IPL : भारत में 28 मार्च से क्रिकेट का धूम-धड़ाका शूरू होने वाला है. आईपीएल 2026 का पहला मैच विराट कोहली की आरसीबी और अभिषेक शर्मा-ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. उससे पहले आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर कौन है और शुरुआती पांच स्थानों पर किन खिलाड़ियों का कब्जा है. आइए इसके बारे में जातने हैं.

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के स्टार और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के नाम दर्ज है. विराट आईपीएल के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उनको इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है.  

1 - विराट कोहली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होंने आईपीएल 2016 में 16 मैचों की 16 पारियों में 4 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ कुल 973 रन बनाए थे. इस सीजन उनके बल्ले से 83 चौके और 38 छक्के निकले थे. इस सीजन विराट के बल्ले से 81.08 की औसत और 152.03 की स्ट्राइक रेट के साथ रन निकले थे.

2 -  शुभमन गिल : आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. गिल ने 17 मैचों की 17 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 890 रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन 85 चौके और 33 छक्के लगाए थे. गिल ने आईपीएल 2023 में 59.33 की औसत और 157.80 की औसत के साथ रन बनाए थे. 

3 - जोस बटलर : राजस्थान रॉयल्स के खेलते हुए आईपीएल 2022 में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. बटलर ने 17 मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ कुल 863 रन बनाए थे. इस संस्करण में उनके बल्ले से 85 चौके और 45 छक्के भी निकले. आईपीएल 2022 में उन्होंने 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए.

4 - डेविड वॉर्नर : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी आईपीएल के एस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 17 मैचों की 17 पारियों में 848 रन बनाए. उनके बल्ले से इस सीजन 9 अर्धशतक निकले.

5 - साई सुदर्शन : गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए और वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. सुदर्शन ने 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 759 रन बनाए.

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 प्लेयर

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक टूर्नामेंट / वर्ष
विराट कोहली (RCB) 16 973 113 152.03 4 7 आईपीएल 2016 (भारत)
शुभमन गिल (GT) 17 890 129 157.80 3 4 आईपीएल 2023 (भारत)
जोस बटलर (RR) 17 863 116 149.05 4 4 आईपीएल 2022 (भारत)
डेविड वार्नर (SRH) 17 848 93* 151.42 0 9 आईपीएल 2016 (भारत)
बी. साई सुदर्शन (GT) 15 759 108* 156.17 1 6 आईपीएल 2025 (भारत)

ये भी पढ़ें : कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलान

Continue reading on the app

  Sports

BCCI Naman Awards 2026 Live: द्रविड़, बिन्नी और मिताली को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कुछ देर में शुरू होगा कार्य्रकम

BCCI Annual Awards 2026 Live: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज तमाम भारतीय क्रिकेटर्स को सम्मानित करने वाला है. नई दिल्ली में बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मौजूदा क्रिकेटर्स समेत राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कार्यक्रम शाम 6.45 बजे से शुरू होगा. Sun, 15 Mar 2026 18:14:54 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:36:36+00:00

Dangal: BJP प्रवक्ता Ajay Alok ने TMC पर बोला बड़ा हमला | CM Mamata | TMC Vs BJP | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:39:29+00:00

Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा #euthanasiacase #hariyana #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:38:42+00:00

News Ki Pathshala Live : ईरान अमेरिका युद्ध में रूस-चीन क्या खेल कर रहे? |Iran Israel Conflict|China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T12:41:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers