Responsive Scrollable Menu

जाकिर खान अस्पताल में एडमिट:छोटे भाई अरबाज के रमजान व्लॉग में लीलावती हॉस्पिटल में दिखे कॉमेडियन

कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जाकिर खान के छोटे भाई अरबाज खान ने अपने रमजान व्लॉग में शनिवार को शेयर किया था। व्लॉग में वह दर्शकों को अस्पताल का वह कमरा दिखाते हैं, जहां जाकिर भर्ती हैं। वीडियो में जाकिर एक हॉस्पिटल का गाउन पहने हुए दिख रहे हैं, जिस पर लीलावती हॉस्पिटल का नाम छपा हुआ है। वीडियो में जाकिर और उनके भाई को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच देखते हुए भी देखा जा सकता है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जाकिर 5 मार्च के आसपास अस्पताल में एडमिट हुए। हालांकि अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी सामने नहीं आया है और यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि वह अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं या नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछे और जल्द ठीक होने की कामना की। जाकिर ने स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही थी गौरतलब है कि यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब जाकिर ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही थी। जनवरी में हैदराबाद में एक शो के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी सेहत और कुछ अन्य चीजों पर ध्यान देने के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। हालांकि बाद में जाकिर खान ने हेल्थ को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

Continue reading on the app

वॉट्सऐप, फेसबुक पर फ्रॉड मैसेज की पहचान करेगा नया AI सिस्टम, फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट पर मिलेगा अलर्ट

मेटा ने वॉट्सऐप और फेसबुक यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए नए एंटी-स्कैम टूल्स पेश किए हैं. अब संदिग्ध मैसेज और डिवाइस लिंकिंग रिक्वेस्ट पर यूजर्स को तुरंत अलर्ट मिलेगा....

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं 19 साल के मोकोएना...जिनकी रफ्तार में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप की हार का 11 दिन में लिया बदला, दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत

who is Nqobani Mokoena: 19 साल के डेब्यूटेंट नकोबानी मोकोएना के कातिलाना स्पेल (3/26) की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम दक्षिण अफ्रीकी पेसर्स के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में कॉनर एस्टरहुइजन की नाबाद 45 रनों की सधी हुई पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 15वें ओवर में ही आसान जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी. Sun, 15 Mar 2026 16:04:48 +0530

  Videos
See all

America- Iran-Israel War Updates: ईरान अटैक में नष्ट हुआ अमेरिका का डिफेंस सिस्टम l Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:41:17+00:00

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान ! | Elections Dates Announcement #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:32:33+00:00

Sasikala Launches New Party: AIADMK से निष्कासित शशिकाला ने नई बनाई पार्टी #AIPTMK #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:35:55+00:00

Election Commission Press Conference LIVE: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:31:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers