Responsive Scrollable Menu

Badshah Death Threat: टटीरी गाने पर बढ़ा विवाद, बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी!

Badshah Death Threat: मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों विवादों में घिर हैं। उनके हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रैपर को गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है।

फेसबुक पोस्ट में दी गई धमकी

Badshah Death Threat

फेसबुक पर रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें लिखा गया है कि ‘टटीरी’ गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की गई है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि 2024 में उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी और इस बार सीधे गोली मारने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़े - मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 70-80 के दशक की फिल्मों से बनाई थी खास पहचान

पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग

इसी पोस्ट में पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली गई है। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने कार्यालय के बाहर से करीब 7 राउंड फायरिंग की।

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध हमलावर कैद हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर सुबह से ही इलाके में रेकी कर रहे थे। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े - Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज़

पोस्ट में हवाला कारोबार का आरोप

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हमला हुआ, वहां से हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजा जा रहा था। पोस्ट में कहा गया कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई इसलिए यह “ट्रेलर” दिखाया गया है।

‘टटीरी’ गाने से शुरू हुआ विवाद

बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ पहले से ही विवादों में है। गाने की एक लाइन – “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि यह हरियाणा की महिलाओं को गलत तरीके से पेश करता है। बादशाह के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है। 

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने गाना सोशल मीडिया से हटा दिया और एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। फिलहाल इस मामले के सभी पहलूओं पर जांच जारी है।

यह भी पढ़े - Zakir Khan Hospitalised: जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है कॉमेडियन की सेहत?

Continue reading on the app

केरल में 52,600 करोड़ कानिवेश, दुबई की 'सोलस्टिस डेटा' कन्नूर में बनाएगी वैश्विक स्तर का AI डेटा सेंटर

केरल को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करते हुए, दुबई स्थित कंपनी सोलस्टिस डेटा (Solstice Data) ने राज्य में 52,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह निवेश कन्नूर जिले के मट्टनूर स्थित केइन्फ्रा (KINFRA) औद्योगिक पार्क में किया जाएगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस ऐतिहासिक करार के तहत, पार्क के अंदर कंपनी को 100 एकड़ जमीन का आवंटन अपनी सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mani Shankar Aiyar का PM Modi पर बड़ा हमला, पूछा- Vadnagar में प्लेटफॉर्म नहीं तो चाय कहां बेची?

इस एमओयू का तिरुवनंतपुरम में सोलस्टिस डेटा के कंट्री प्रमुख (इंडिया) राज बाबू तुलसीधरन और केइन्फ्रा के प्रबंध निदेशक संतोष कोशी थॉमस के बीच औपचारिक रूप से आदान-प्रदान हुआ। यह कार्यक्रम शनिवार को उद्योग मंत्री पी राजीव और निदेशक-उद्योग पी विष्णुराज की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें: क्या एक्टर Vijay बनेंगे BJP के गेम चेंजर? Tamil Nadu में गठबंधन को लेकर बना बड़ा सस्पेंस


दुबई मुख्यालय वाली सोलस्टिस डेटा आधुनिक एआई-आधारित उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटिंग (एचपीसी) डेटा केंद्रों को डिजाइन, विकास और परिचालन करने वाली वैश्विक अगुवा कंपनी है।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस गेल या रोहित शर्मा? विराट कोहली ने किसे बताया टी20 का सबसे खतरनाक ओपनर, जानकर यकीन नहीं होगा

Virat Kohli Choose most dangerous T20 opener: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनर का नाम बताया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, ट्रेविस हेड और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल था. Sun, 15 Mar 2026 18:58:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ईरान के खिलाफ अमेरिका के हथियार ! #shorts #sushantsinha #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:40:17+00:00

चुनावी टीम Kerala में 8 KM पैदल जंगल में जाती है #kerala #shortsvideo #electioncommission #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:36:40+00:00

News Ki Pathshala: जंग में USS अब्राहम लिंकन पर अटैक ! #shorts #sushantsinha #iranvsamerica #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:42:29+00:00

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता Vijay CBI मुख्यालय से निकले #vijay #tvk #delhi #karurstampede #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:37:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers