Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक भरें फॉर्म
देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Navy ने अग्निवीर SSR और अग्निवीर MR (बैच 01/2027 और 02/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Navy (joinindiannavy.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:
Agniveer MR: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Agniveer SSR: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में मैथमेटिक्स और फिजिक्स के साथ कंप्यूटर साइंस/ केमिस्ट्री/ बायोलॉजी में से किसी एक विषय के साथ इंटरमीडिएट पास किया हो।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म निम्न तिथियों के बीच होना चाहिए:
SSR पद: 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच
MR पद: 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2010 के बीच
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो Register Now पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
करेक्शन का मौका भी मिलेगा
अगर आवेदन भरते समय किसी उम्मीदवार से कोई गलती हो जाती है, तो वे 10 और 11 अप्रैल 2026 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Badshah Death Threat: टटीरी गाने पर बढ़ा विवाद, बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी!
Badshah Death Threat: मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों विवादों में घिर हैं। उनके हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रैपर को गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है।
फेसबुक पोस्ट में दी गई धमकी
फेसबुक पर रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें लिखा गया है कि ‘टटीरी’ गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की गई है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि 2024 में उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी और इस बार सीधे गोली मारने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़े - मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 70-80 के दशक की फिल्मों से बनाई थी खास पहचान
पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग
इसी पोस्ट में पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली गई है। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने कार्यालय के बाहर से करीब 7 राउंड फायरिंग की।
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध हमलावर कैद हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर सुबह से ही इलाके में रेकी कर रहे थे। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े - Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज़
पोस्ट में हवाला कारोबार का आरोप
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हमला हुआ, वहां से हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजा जा रहा था। पोस्ट में कहा गया कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई इसलिए यह “ट्रेलर” दिखाया गया है।
‘टटीरी’ गाने से शुरू हुआ विवाद
बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ पहले से ही विवादों में है। गाने की एक लाइन – “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि यह हरियाणा की महिलाओं को गलत तरीके से पेश करता है। बादशाह के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।
विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने गाना सोशल मीडिया से हटा दिया और एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। फिलहाल इस मामले के सभी पहलूओं पर जांच जारी है।
यह भी पढ़े - Zakir Khan Hospitalised: जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है कॉमेडियन की सेहत?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






