Responsive Scrollable Menu

सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन:'सत्ते पे सत्ता', 'कर्ज' जैसी फिल्मों में काम किया था, गाने 'लंबी जुदाई' में भी नजर आई थीं

सत्ते पे सत्ता, कर्ज, हीरो जैसी फिल्मों में काम करने वाली सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 13 मार्च को मुंबई में हुआ। ट्रेड मैगजीन ‘फिल्म इंफॉर्मेशन’ के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके निधन की वजह क्या थी। मधु मल्होत्रा ने 1975 में रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म अंधेरा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1979 में शक्ति सामंत की फिल्म द ग्रेट गैम्बलर में उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार जय की बहन की भूमिका निभाई। 1980 की फिल्म कर्ज में उन्होंने पिंकी का किरदार निभाया था। वहीं 1981 की फिल्म आस पास में वह प्रेम चोपड़ा के साथ नजर आई थीं। मधु मल्होत्रा ने 1982 की फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी काम किया था, जिसका निर्देशन राज एन सिप्पी ने किया था। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में वह पेंटल के साथ नजर आई थीं। वहीं सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो में मधु मल्होत्रा लोकप्रिय गीत “लंबी जुदाई” में जिप्सी महिला के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थे। बाद में उन्होंने 1992 की फिल्म हीर रांझा में अनिल कपूर की बहन का किरदार निभाया। 1993 की फिल्म किंग अंकल में उन्होंने मिसेज मलिक की भूमिका निभाई। वह 1998 की फिल्म गुलाम में भी नजर आई थीं। मधु मल्होत्रा आखिरी बार 2000 में रिलीज हुई मोहन भाकरी की फिल्म वो बेवफा थी में दिखाई दी थीं।

Continue reading on the app

ईरान महिला फुटबॉल टीम की 3 और सदस्य लौटेंगी:ऑस्ट्रेलिया में रिफ्यूजी बनकर रहने का फैसला बदला; अब सिर्फ 4 खिलाड़ी सिडनी में रूकीं

ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने का फैसला करने वाली सात ईरानी महिला फुटबॉल टीम की तीन खिलाड़ियों ने अपना निर्णय बदल लिया है और अब वे अपने देश ईरान लौट रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने रविवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की। इन तीन खिलाड़ियों के लौटने के बाद, अब केवल चार खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया में रह गई हैं। दरअसल, एशिया कप के दौरान साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में ईरानी टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसके बाद ईरान में कुछ लोगों ने टीम की कड़ी आलोचना की और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी डर के चलते पहले पांच खिलाड़ियों ने और बाद में टीम के दो अन्य सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से शरण मांगी थी। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मानवीय आधार पर वीजा देकर देश में रहने की अनुमति दी थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन सात खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। Later in the evening, they were reunited with their five teammates who had made the same decision the night before. They will be safe here. They will be at home here. They are welcome here in Australia. pic.twitter.com/6jjtPmYgLX— Tony Burke (@Tony_Burke) March 10, 2026 ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फैसले पर दोबारा सोचने का मौका दिया गृह मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि शनिवार रात ईरानी टीम की तीन सदस्यों ने बाकी टीम के साथ जुड़ने और ईरान वापस जाने का फैसला किया। बर्क के मुताबिक, जब इन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को अपने फैसले के बारे में बताया, तो उन्हें अपनी पसंद और विकल्पों पर दोबारा विचार करने के लिए कई मौके दिए गए, ताकि वे बिना किसी दबाव के निर्णय ले सकें। मलेशिया के रास्ते होगी ईरान वापसी सरकारी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात तीन सदस्य सिडनी से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना हुए। ईरान की टीम ऑस्ट्रेलिया से निकलने के बाद से कुआलालंपुर में ही रुकी हुई है। ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि लौटने वाले इन तीन सदस्यों में दो खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। ईरानी मीडिया ने इसे 'प्रोजेक्ट' की विफलता बताया खिलाड़ियों के वापस लौटने के फैसले पर ईरान की न्यूज एजेंसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तसनीम न्यूज एजेंसी ने इसे 'अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई प्रोजेक्ट' की शर्मनाक हार करार दिया है। साथ ही इसे डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक और विफलता बताया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बचे हुए तीन सदस्यों के भविष्य को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से की है। आकिब ने शनिवार को लाहौर में कहा- 'बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अलग है, जिसकी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ लय में नहीं आ पाते।' पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं 19 साल के मोकोएना...जिनकी रफ्तार में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप की हार का 11 दिन में लिया बदला, दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत

who is Nqobani Mokoena: 19 साल के डेब्यूटेंट नकोबानी मोकोएना के कातिलाना स्पेल (3/26) की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम दक्षिण अफ्रीकी पेसर्स के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में कॉनर एस्टरहुइजन की नाबाद 45 रनों की सधी हुई पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 15वें ओवर में ही आसान जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी. Sun, 15 Mar 2026 16:04:48 +0530

  Videos
See all

Election Commission Press Conference LIVE: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:31:11+00:00

America- Iran-Israel War Updates: ईरान अटैक में नष्ट हुआ अमेरिका का डिफेंस सिस्टम l Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:41:17+00:00

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान ! | Elections Dates Announcement #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:32:33+00:00

Sasikala Launches New Party: AIADMK से निष्कासित शशिकाला ने नई बनाई पार्टी #AIPTMK #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:35:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers