ईरान महिला फुटबॉल टीम की 3 और सदस्य लौटेंगी:ऑस्ट्रेलिया में रिफ्यूजी बनकर रहने का फैसला बदला; अब सिर्फ 4 खिलाड़ी सिडनी में रूकीं
ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने का फैसला करने वाली सात ईरानी महिला फुटबॉल टीम की तीन खिलाड़ियों ने अपना निर्णय बदल लिया है और अब वे अपने देश ईरान लौट रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने रविवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की। इन तीन खिलाड़ियों के लौटने के बाद, अब केवल चार खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया में रह गई हैं। दरअसल, एशिया कप के दौरान साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में ईरानी टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसके बाद ईरान में कुछ लोगों ने टीम की कड़ी आलोचना की और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी डर के चलते पहले पांच खिलाड़ियों ने और बाद में टीम के दो अन्य सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से शरण मांगी थी। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मानवीय आधार पर वीजा देकर देश में रहने की अनुमति दी थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन सात खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। Later in the evening, they were reunited with their five teammates who had made the same decision the night before. They will be safe here. They will be at home here. They are welcome here in Australia. pic.twitter.com/6jjtPmYgLX— Tony Burke (@Tony_Burke) March 10, 2026 ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फैसले पर दोबारा सोचने का मौका दिया गृह मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि शनिवार रात ईरानी टीम की तीन सदस्यों ने बाकी टीम के साथ जुड़ने और ईरान वापस जाने का फैसला किया। बर्क के मुताबिक, जब इन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को अपने फैसले के बारे में बताया, तो उन्हें अपनी पसंद और विकल्पों पर दोबारा विचार करने के लिए कई मौके दिए गए, ताकि वे बिना किसी दबाव के निर्णय ले सकें। मलेशिया के रास्ते होगी ईरान वापसी सरकारी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात तीन सदस्य सिडनी से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना हुए। ईरान की टीम ऑस्ट्रेलिया से निकलने के बाद से कुआलालंपुर में ही रुकी हुई है। ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि लौटने वाले इन तीन सदस्यों में दो खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। ईरानी मीडिया ने इसे 'प्रोजेक्ट' की विफलता बताया खिलाड़ियों के वापस लौटने के फैसले पर ईरान की न्यूज एजेंसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तसनीम न्यूज एजेंसी ने इसे 'अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई प्रोजेक्ट' की शर्मनाक हार करार दिया है। साथ ही इसे डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक और विफलता बताया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बचे हुए तीन सदस्यों के भविष्य को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से की है। आकिब ने शनिवार को लाहौर में कहा- 'बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अलग है, जिसकी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ लय में नहीं आ पाते।' पूरी खबर
AEN मेंस एग्जाम-परीक्षा जिले की जानकारी अपलोड:एडमिट कार्ड 19 को होंगे जारी; 1036 पदों के लिए एग्जाम 22-23 मार्च को
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा के प्रवेश-पत्र 19 मार्च को जारी किए जाएंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह की पारी 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि प्री एग्जाम 28 से 30 सितंबर 2025 तक हुआ और इसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया। इसमें 2413 कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित 'नॉन-प्रोग्रामेबल' साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जेल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे। 1036 पदों पर होनी है भर्ती सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पदों की वृद्धि की गई। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। फोटो युक्त पहचान जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें। बहकावें में नहीं आए, करें सूचना आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ……. पढें ये खबर भी… इकोनॉमिक्स लेक्चरर के 35 में से 6 पद रहे खाली:न्यूनतम मार्क्स भी नहीं ला पाए कैंडिडेट्स; ST वर्ग में एक भी सिलेक्शन नहीं सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक (इकोनॉमिक्स) के 35 पदों में से 6 पद खाली रहेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें केवल 29 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके। इसका कारण कैंडिडेट्स की ओर से न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाना रहा। पूरी खबर पढें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






