Responsive Scrollable Menu

3 दिन का इंतजार! 6 अगस्त को भारत में एंट्री मारेगा Vivo S2, 50MP कैमरा और 7050mAh बैटरी से होगा लैस

वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo S2 भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने हैंडसेट के लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम जानकारियां आधिकारिक तौर पर शेयर कर दी हैं। कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन को टीज कर रही थी, लेकिन अब Vivo ने इसके कलर ऑप्शन के साथ-साथ डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स भी सामने रख दी हैं। Vivo S2 को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 6 अगस्त को होने वाली है।

Vivo S2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Vivo S2 को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm होगी और इसमें Iconic Camera Design देखने को मिलेगा। फोन में 6.83 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। Vivo S2 को Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसके अलावा कैमरा फीचर्स में Aura Light Portrait और Dual View Video शामिल होंगे, जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च: 25 हजार से कम है कीमत, No Shake कैमरा और 6000mAh बैटरी से है लैस

Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 7050mAh बैटरी
Vivo S2 में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 970,000 स्कोर हासिल करता है। स्मार्टफोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी।

OriginOS 6 और AI फीचर्स से होगा लैस
Vivo S2 में कंपनी का नया OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ कई AI आधारित फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Creation, AI Transcript Assist और Vivo Office Kit शामिल हैं। फोन में Circle to Search 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को आसान जेस्चर के जरिए सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा Shake and Share फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किए फोटो और 4K वीडियो को दूसरे कंपेटिबल डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेंगे।

Vivo S2 की लॉन्च डेट और कीमत
Vivo S2 को कंपनी 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। इसी दिन फोन की कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Continue reading on the app

Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च: 25 हजार से कम है कीमत, No Shake कैमरा और 6000mAh बैटरी से है लैस

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि Samsung इस फोन के लिए 6 Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है।

फोन में Galaxy AI के कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Circle to Search with Google, AI Voice Transcription, Direct Voicemail और Samsung Knox Security शामिल हैं। लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे भविष्य के लिए भी बेहतर विकल्प बनाता है।

Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी
Galaxy F70 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, हाइब्रिड microSD कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है।

50MP OIS कैमरा और HDR सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Optical Image Stabilization (OIS) के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का HDR फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में Night Mode, Portrait, Pro Mode, Pro Video, Hyperlapse, Slow Motion, Super Slow Motion और Single Take जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह स्मार्टफोन No Shake Cam फीचर के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

य़े भी पढ़े-ः JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Dual SIM 5G, Wi-Fi ac, Bluetooth, USB Type-C, OTG और Samsung Wallet के जरिए NFC का सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 202 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.1mm है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की रेगुलर कीमत 25,999 रुपये है, जिसे लॉन्च ऑफर के तहत 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि ऑफर के तहत यह 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की रेगुलर कीमत 34,999 रुपये है, जो लॉन्च ऑफर में 32,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन Aura Green और Alpha Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC 11: आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा? ऋषभ पंत समेत 3 बल्लेबाज पहले इम्तेहान में ही फेल

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा तो दूसरे दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों को भी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि इस बीच देवदत्त पडिक्कल ने मौके का सबसे अच्छा फायदा उठाया. Sat, 08 Aug 2026 22:41:40 +0530

  Videos
See all

IIT Delhi Convocation में PM Narendra Modi ने याद दिलाए Satpura Mess के पराठे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:15:04+00:00

Punjab Politics: BJP-SAD में फिर गठबंधन? | AAP | Assembly Elections | CM Mann | Hindi News |R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers