Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च: 25 हजार से कम है कीमत, No Shake कैमरा और 6000mAh बैटरी से है लैस
Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि Samsung इस फोन के लिए 6 Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है।
फोन में Galaxy AI के कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Circle to Search with Google, AI Voice Transcription, Direct Voicemail और Samsung Knox Security शामिल हैं। लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे भविष्य के लिए भी बेहतर विकल्प बनाता है।
Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी
Galaxy F70 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, हाइब्रिड microSD कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है।
50MP OIS कैमरा और HDR सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Optical Image Stabilization (OIS) के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का HDR फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में Night Mode, Portrait, Pro Mode, Pro Video, Hyperlapse, Slow Motion, Super Slow Motion और Single Take जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह स्मार्टफोन No Shake Cam फीचर के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
य़े भी पढ़े-ः JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Dual SIM 5G, Wi-Fi ac, Bluetooth, USB Type-C, OTG और Samsung Wallet के जरिए NFC का सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 202 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.1mm है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की रेगुलर कीमत 25,999 रुपये है, जिसे लॉन्च ऑफर के तहत 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि ऑफर के तहत यह 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की रेगुलर कीमत 34,999 रुपये है, जो लॉन्च ऑफर में 32,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन Aura Green और Alpha Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale 2026: Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट
Amazon Great Freedom Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट Amazon अपनी मोस्टअवेटेड Great Freedom Sale 2026 सेल अगले हफ्ते शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी।
भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाली इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, TWS ईयरबड्स, प्रोजेक्टर और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले Amazon ने कुछ प्रमुख स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है, जिनमें Samsung और OnePlus के फ्लैगशिप डिवाइस भी शामिल हैं।
7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale
Amazon की यह सेल 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। सेल के दौरान कंपनी नए और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट देने जा रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा, जिससे डिवाइस की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिलेगी 9,000 रुपये तक की छूट
हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra इस सेल की सबसे बड़ी डील्स में शामिल है। इस फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत 1,99,999 रुपये है, लेकिन Amazon Great Freedom Sale के दौरान इसे 1,90,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को सीधे 9,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
OnePlus 15 भी होगा सस्ता
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो OnePlus 15 भी इस सेल में आकर्षक कीमत पर मिलेगा। इसकी मूल कीमत 89,999 रुपये है, जबकि सेल में इसे 81,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra समेत कई स्मार्टफोन्स पर ऑफर
Amazon ने यह भी पुष्टि की है कि Samsung Galaxy S25 Ultra और Samsung Galaxy M47 5G पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे। हालांकि Galaxy S25 Ultra की अंतिम सेल कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वहीं Galaxy M47 5G को 30,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
य़े भी पढ़ेः- JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत
इसके अलावा कई नए स्मार्टफोन्स भी कम कीमत में उपलब्ध होंगे। इनमें OnePlus 13s, Redmi A7 Pro 5G, iQOO Z11 Lite 5G, Realme Narzo 100x, iQOO 15R, OnePlus Nord CE 6 और Lava Bold N2 जैसे मॉडल शामिल हैं। यह सेल मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है।
बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त कैशबैक का मिलेगा फायदा
Amazon Great Freedom Sale के दौरान स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को कई अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं Amazon Pay UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 150 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि ग्राहक बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज बोनस और अन्य प्रमोशनल ऑफर्स का भी फायदा उठा सकेंगे, जिससे कुल बचत और बढ़ जाएगी।
Amazon Great Freedom Sale 2026 में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ऑफर्स
| स्मार्टफोन | लॉन्च कीमत | सेल कीमत |
| Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra | ₹1,99,999 | ₹1,90,999 |
| OnePlus 15 | ₹89,999 | ₹81,999 |
| Samsung Galaxy S25 Ultra | ₹89,999 | कीमत का खुलासा बाकी |
| Samsung Galaxy M47 5G | ₹30,999 | ₹25,999 |
| OnePlus 13s | ₹57,999 | ₹49,999 |
| iQOO 15R | ₹53,999 | ₹46,999 |
| OnePlus Nord CE 6 | ₹40,999 | ₹31,999 |
| Realme Narzo 100x | ₹31,999 | ₹19,499 |
| iQOO Z11 Lite 5G | ₹33,999 | ₹17,999 |
| Redmi A7 Pro 5G | ₹15,999 | ₹14,499 |
| Lava Bold N2 | ₹9,999 | ₹8,499 |
सेल से पहले जान लें ये बात
Amazon द्वारा बताई गई अधिकतर सेल कीमतों में बैंक डिस्काउंट पहले से शामिल हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक का लाभ लेने पर ग्राहकों की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। ऐसे में यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
