Responsive Scrollable Menu

भारत के मेले में ‘मौत का कुआं’ शो देख दंग रह गए विदेशी, बाइक और कार राइडर्स के स्टंट ने उड़ाए होश!

भारत के एक स्थानीय मेले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी पर्यटक मशहूर ‘वेल ऑफ डेथ’(मौत का कुआं) शो को देखते नजर आ रहे हैं. इस रोमांचक खेल में राइडर्स गोल दीवारों पर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल और कार चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते दिखाई देते हैं. कुछ ही फीट की दूरी पर हो रहे इन स्टंट्स को देखकर विदेशी टूरिस्ट्स हैरान रह गए. कई लोग इस अनोखे और रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए, जबकि कुछ लोग हंसी और हैरानी के साथ इस पल का आनंद लेते दिखे. शो खत्म होने के बाद कुछ पर्यटक करीब जाकर इस संरचना को देखने और राइडर्स से मिलने भी पहुंचे. उन्होंने इस अनुभव को बेहद खास और यादगार बताया.Video credit: Instagram-@raw.indiaa

Continue reading on the app

Aadhar Card Rules: आधार कार्ड में ये जानकारियां सिर्फ एक ही बार होती हैं अपडेट, अभी जान लें वरना हो सकती है बहुत बड़ी गलती

Aadhar Card Rules: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो देश की करीब 90 प्रतिशत आबादी के पास मौजूद है. वर्तमान में ये सिर्फ एक आईडी कार्ड नहीं रह गया है बल्कि ये हर एक जरूरी काम से जुड़ चुका है. आपको चाहे बैंक खाता खोलना हो या फिर सरकारी योजना का लाभ लेना हो, लगभग हर जगह आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि इसमें दर्ज जानकारी का सही होना बहुत जरूरी है. 

दरअसल, कई बार लोग आधार बनवाते वक्त छोटी-मोटी गलतियां नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में परेशानी बन सकती है. दरअसल, आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने कुछ जानकारियों को अपडेट करने के लिए सख्त नियम तय किए हैं, जिसमें कुछ डिटेल्स ऐसी हैं, जिन्हें पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही बार बदला जा सकता है. आइये इस बारे में जानते हैं…

आधार कार्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Aadhar Card Update: ऑनलाइन और ऑफलाइन इन तरीकों से अपडेट सकते हैं आधार कार्ड, नहीं होगी कोई भी झंझट

डेट ऑफ बर्थ सिर्फ एक बार चेंज होती है

आधार कार्ड में दर्ज डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मदिन बहुत अहम जानकारी होती है. अगर ये गलत दर्ज हो गई है तो इसे अपडेट कराने का मौका सिर्फ एक ही बार मिलता है. आसान भाषा में कहें तो इन जानकारियों को आप सिर्फ एक ही बार सुधार सकते हैं. इसके लिए आपको सही दस्तावेज जमा करने होते हैं. जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और अन्य मान्य प्रमाणपत्र आदि.

UIDAI बदलावों को देता है मंजूरी

इन दस्तावेजों की जांच के बाद UIDAI बदलावों को मंजूरी देता है. अगर पहली बार में जानकारी सही तरीके से अपडेट नहीं हुई और आप दोबारा उसे अपडेट करवाना चाह रहे हैं तो आपकी रिक्वेस्ट पूरी नहीं होगी. इस वजह से आप अगर आधार बनवाते हैं या फिर उसे अपडेट करवाते हैं तो अपनी डेट ऑफ बर्थ एकदम सही दें.

आधार कार्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Aadhar Card Gandi Photo: ओह तो इस वजह से खराब आती है आधार कार्ड की फोटोज, चौंका देगा कारण

जेंडर भी होता है एक बार चेंज 

आधार कार्ड में दर्ज जेंडर की जानकारी को बदलने के भी सख्त नियम लागू हैं. UIDAI के नियमों की मानें तो ये जानकारी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार ही अपडेट करवा सकते हैं. अगर आपको इसमें बदलाव करने की जरूरत महसूस होती है तो आपको सही दस्तावेज जमा करवाना जरूरी है. 

आधार कार्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Aadhar Card Updates: आधार कार्ड के लिए नए नियम जारी, Third Amendment Regulations, 2025 के तहत हुए यह बदलाव

जेंडर अपडेट के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज 

जेंडर अपडेट करवाने के लिए आपसे सरकारी पहचान पत्र, कानूनी या फिर मेडिकल दस्तावेज जैसे प्रमाण मांगे जा सकते हैं. इन दस्तावेजों को चेक करने के बाद ही अपडेट की परमिशन दी जाती है. इस वजह से आवेदन करते वक्त जानकारी पूर्ण रूप से सही होनी चाहिए.  

आधार कार्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- आधार कार्ड में खराब फोटो समय-समय पर अपडेट करवाने का मन होता है? जानें क्या कहता है नियम

Continue reading on the app

  Sports

पापा बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव, देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो आया सामने

Suryakumar Yadav going to be father soon: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं. सूर्या की वाइफ देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो सामने आया है. हाल के दिनों में देविशा को लेकर कहा जा रहा था कि वह प्रेगनेंट थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. Sun, 15 Mar 2026 12:51:59 +0530

  Videos
See all

इस्लामी हुकुमत का खात्मा करेंगे ट्रम्प? Middle East War | Hezbollah | Trump Action | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:40:00+00:00

Election Commission | Gyanesh Kumar: West Bengal-Assam-Tamil Nadu में कौन जीतेगा? #electiondate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:34:12+00:00

Iran Israel US War Update: ईरान के आसमान में बरस रही है मौत | US | Trump | Netanyahu | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:45:00+00:00

मजहबी रोजा इफ्तारी में हिन्दू छात्राओं को शामिल कराने पर मचा हंगामा | #jihad #mpnews #hinduprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:41:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers